भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले मैच मंगलवार, 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जा रहा है। आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आंद्रे बर्गर ने डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया। पहले घंटे में 3 विकेट गंवाकर टीम इंडिया बैकफुट पर रही। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने टीम को उबारा। दोनों का कैच भी छूटा। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए। टीम इंडिया ने पहले दिन लंच कर 3 विकेट पर 91 रन बनाए।
India vs South Africa 1 Test Match Live Score: Watch Here
बराबरी का रहा पहला सत्र
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 89 गेंद पर 67 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को संकट से उबार लिया। दोनों खिलाड़ी भाग्यशाली भी रहे। ड्रिंक्स ब्रेक के आसपास अय्यर और कोहली का कैच छूटा। अय्यर का जब कैच छूटा तब टीम इंडिया का स्कोर 34 रन पर 3 विकेट था। वह 4 रन बनाकर क्रीज पर थे। रबाडा गेंदबाजी कर रहे थे 14 वें ओवर में नांद्रे बर्गर की गेंद पर टोनी डी जॉर्जी ने कैच छोड़ा। कैच पकड़ लिया जाता तो सत्र साउथ अफ्रीका के नाम होता। पहले सत्र में अफ्रीका ने 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
रोहित बॉक्सिंग डे टेस्ट में पुल मारकर आउट, साउथ अफ्रीका में अश्विन से भी कम औसत
रोहित, यशस्वी और गिल सस्ते में लौटे
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की। टीम इंडिया को पहला झटका 5वें ओवर में लगा। रोहित शर्मा पुल शॉट खेले और बर्गर ने फाइन लेग पर कैच पकड़ा। टीम इंडिया का स्कोर तब 1 विकेट पर 13 रन था। इसके बाद 10वें ओवर में यशस्वी जायसवाल आउट हुए। उन्होंने 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। इसके तुरंत बाद शुभमन गिल आउट हुए। उन्होंने 2 रन बनाए। दोनों ही विकेट बर्गर ने लिए।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर क्यों चुनी गेंदबाजी, हैरान करने वाले हैं सेंचुरियन के आंकड़े
टेम्बा बावुमा चोटिल होकर मैदान से बाहर गए
साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। फील्डिंग करते हुए टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए। वह मैदान से बाहर चले गए। कोहली ने कवर ड्राइव लगाई। मिड ऑफ पर खड़े बावुमा गेंद को चेज करते वक्त परेशानी में दिखे। डीन एल्गर ने उनकी जगह टीम की कमान संभाली। एल्गर का यह आखिरी टेस्ट सीरीज है। इस सीरीज के बाद वह संन्यास ले लेंगे।
टेम्बा बावुमा क्यों गए मैदान से बाहर; जानें कौन कर रहा कप्तानी?
प्रसिद्ध कृष्णा, बर्गर और बेडिंघम का डेब्यू
टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया। स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें टेस्ट कैप दिया। साउथ अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर और डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में रविंद्र जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला। जडेजा अनफिट हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा शार्दुल ठाकुर को मौका मिला।
