India vs New Zealand (IND vs NZ) WTC Final 5th Day: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथम्प्टन स्थित द रोज बाउल स्टेडियम में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला जा रहा है। मैच के पांचवें दिन 10 विकेट (न्यूजीलैंड के 8 और भारत के 2) गिरे और 212 रन बने।
पांचवें दिन का खेल खत्म होने के समय टीम इंडिया का दूसरी पारी में स्कोर 30 ओवर में 2 विकेट पर 64 रन था। विराट कोहली 8 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर नाबाद थे। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 रन की लीड बना ली है। हालांकि, इस समय ड्राइविंग सीट पर न्यूजीलैंड है।
न्यूजीलैंड की पहली पारी 99.2 ओवर में 249 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 और इशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 49 रन बनाए। निचले क्रम में टिम साउदी और काइल जैमीसन ने भी अच्छा योगदान दिया।
टिम साउदी ने 46 गेंद में 30 और जैमीसन ने 16 गेंद में 21 रन बनाए। न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया की पहली पारी में 92.1 ओवर में 217 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई थी।
इस मैच में बारिश के कारण दो दिन से ज्यादा का समय बर्बाद हो चुका है। आईसीसी ने इस मैच के लिए एक रिजर्व डे रखा है। यही वजह है कि अब आईसीसी ने मैच के नतीजे के लिए रिजर्व डे का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इस कारण 23 जून को भी खेल होगा।
27वें ओवर में भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा को टिम साउदी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित 81 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्होने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। रोहित की जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर चेतेश्वर पुजारा हैं पुजारा ने अब तक 48 गेंदें खेली हैं और 12 रन बनाए हैं। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है। विराट कोहली का अभी खाता नहीं खुला है।
भारत को 11वें ओवर में पहला झटका लगा। टिम साउदी ने ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। गिल ने 33 गेंद खेलीं और 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल की जगह चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
भारतीय पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। उसके खाते में 24 रन जुड़े हैं। रोहित शर्मा ने 15 और शुभमन गिल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने 32 और शुभमन ने 29 गेंदें खेली हैं। रोहित अब तक 2 चौके लगा चुके हैं। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन बॉलिंग कर चुके हैं, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली है।
भारत की ओर से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने दूसरी गेंद पर 3 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। रोहित और शुभमन को बहुत जिम्मेदारी से बैटिंग करनी होगी। चौथी पारी में न्यूजीलैंड को 200 से 225 रन का लक्ष्य देना होगा। इस हिसाब से भारत को अभी लंबा रास्ता तय करना है।
न्यूजीलैंड की पहली पारी में 99.2 ओवर में 249 रन पर ऑलआउट हुई। उसे इस स्कोर तक पहुंचाने में केन विलियमसन (49 रन) के अलावा पुछल्ले बल्लेबाज टिम साउदी (30 रन) और काइल जैमीसन (21 रन) ने भी अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की पारी खत्म होते ही अंपायर्स ने चायकाल का ऐलान कर दिया। लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 72 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन था। तब केन विलियमसन ने 19 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड ने भारत से 32 रन की लीड ले ली है।
केन विलियमसन अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। उनकी जगह आए नील वैगनर भी अश्विन का शिकार बन गए। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वैगनर का रहाणे ने दूसरे प्रयास में बहुत ही शानदार कैच पकड़ा। विलियमसन 49 रन के स्कोर पर इशांत शर्मा की गेंद पर कोहली द्वारा लपके गए। हालांकि, उन्होंने कप्तान की पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए न्यूजीलैंड को पहली पारी में भारत के खिलाफ बढ़त दिला दी। 97 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 9 विकेट पर 236 रन है। उसे भारत के खिलाफ 19 रन की बढ़त मिल चुकी है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। केन विलियमसन ने 89वें ओवर की पहली गेंद पर शमी को चौका जड़ा। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर टिम साउदी ने एक रन लेकर न्यूजीलैंड का दोहरा शतक पूरा किया। 90 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 205 रन है। केन विलियमसन 43 और टिम साउदी 6 रन बनाकर नाबाद है। न्यूजीलैंड अब भारत से सिर्फ 12 रन पीछे है।
मोहम्मद शमी ने मैच में भारत की वापसी कराई है। उन्होंने खतरनाक होते जा रहे काइल जैमीसन को पवेलियन भेज दिया है। जैमीसन ने वनडे स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए एक छक्के की मदद से 16 गेंद में 21 रन बनाए। शमी ने जैमीसन को बुमराह के हाथों कैच कराया। जैमीसन जब पवेलियन लौटे तब न्यूजीलैंड का स्कोर 87 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन है। वह भारत से अब भी 19 रन पीछे है।
न्यूजीलैंड के 6 विकेट गिर चुके हैं, जबकि उसके खाते में अभी 165 रन ही जुड़े हैं। कॉलिन डिग्रैंडहोम न्यूजीलैंड के छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। मोहम्मद शमी ने 83वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। शमी का इस मैच में यह तीसरा विकेट है। कॉलिन डिग्रैंडहोम ने 30 गेंद में 13 रन बनाए। उनकी जगह काइल जैमीसन क्रीज पर आए। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अब भी भारत से 52 रन पीछे है।
लंच के पहले भारत को पांचवीं सफलता मिली। मोहम्मद शमी ने 71वें ओवर की दूसरी गेंद पर बीजे वाटलिंग को बोल्ड कर दिया। वाटलिंग 3 गेंद में एक रन ही बना पाए। वाटलिंग का जब विकेट गिरा तब न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन था। वाटलिंग की जगह कॉलिन डिग्रैंडहोम क्रीज पर आए। लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 72 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन था। केन विलियमसन 19 रन बनाकर नाबाद थे। कॉलिन डिग्रैंडहोम ने खाता नहीं खोला था।
70वें ओवर में भारत को चौथी सफलता मिली। इशांत शर्मा ने तीसरी गेंद पर हेनरी निकोल्स को रोहित शर्मा के हाथों दूसरी स्लिप पर कैच करा दिया। निकोल्स 23 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। निकोल्स की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज बीजे वाटलिंग क्रीज पर आए।
मोहम्मद शमी ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 64वें ओवर की पहली गेंद पर रोस टेलर को शुभमन गिल के हाथों कैच करा दिया। टेलर 37 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टेलर की जगह हेनरी निकोल्स क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर केन विलियमसन हैं। विलियमसन इस समय 104 गेंद में 19 रन बना चुके हैं।
पांचवें दिन 10 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने अपने खाते में 11 रन जोड़ लिए हैं। 59 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 112 रन है। रोस टेलर 7 और केन विलियमसन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर चुके हैं, लेकिन उनके हाथ सफलता हाथ नहीं लगी है।
पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। दिन का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उनके सामने केन विलियमसन थे। चौथी गेंद पर विलियमसन बीट हुए। गुड लेंथ गेंद को विलियमसन ने आगे आकर डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन बॉल ऑफ स्टम्प के ऊपर से होते हुए निकल गई। अगली गेंद नोबॉल हो गई। 50 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 102 रन है।
बारिश रुक गई है। खेल तय समय से एक घंटा देर से शुरू होगा। इसलिए अब आज 98 की जगह 91 ओवर ही फेंके जाएंगे। दो घंटे का पहला सेशन होगा। उसके बाद 40 मिटन का लंच होगा। दूसरा सेशन भी 2 घंटे का होगा। उसके बाद 20 मिनट का चायकाल। तीसरा सेशन भी दो घंटे का होगा।
पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले बारिश विलेन बन गई। हालांकि, क्रिकेट फैंस को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं, क्योंकि हल्की बूंदा-बांदी हो रही है। ऐसे में बारिश रुकते ही अंपायर्स खेल शुरू कराने के लिए तैयार होंगे।
केशव महाराज के हैट्रिक समेत पांच विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ग्रोंस आइलेट में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 158 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका ने मार्च 2017 के बाद विदेश में पहली सीरीज जीती है। केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के दूसरे और 60 साल से अधिक समय में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने चौथे दिन लंच से पहले कीरान पावेल, जैसन होल्डर और जोशुआ डा सिल्वा को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। इससे पहले 1960 में लाडर्स पर दक्षिण अफ्रीका के ज्यौफ ग्रिफिन ने टेस्ट में हैट्रिक बनाई थी।