भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार (1 नवंबर) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम 2 मैच जीतकर इतिहास रच चुकी है। रोहित शर्मा की टीम सम्मान बचाने के लिए जीत हासिल करना चाहेगी और न्यूजीलैंड के पहले दो टेस्ट हारने के बाद क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 (WTC Final 2025) के लिहाज से भी यह मैच महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। इससे पहले वह अच्छा प्रदर्शन करने मनोबल बढ़ाना चाहेगी।
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट के शेड्यूल, स्ट्रीमिंग, प्लेइंग 11, मौसम और पिच रिपोर्ट समेत मैच से जुड़ी अन्य जानकारी जान लेते हैं
भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (पिछले 5 टेस्ट)
2024 – न्यूजीलैंड 113 रन से जीता
2024 – न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
2021 – भारत 372 रन से जीता
2021 – मैच ड्रा हुआ
2021 – न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
भारत की संभावित प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, विराट कोहली, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, मैट हेनरी, विल ओ’रुरके
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, टिम साउथी, विल यंग
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट मौसम अपडेट
मुंबई में 1 नवंबर से 5 नवंबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। पहले तीन दिनों में आसमान में बादल झाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश से वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लाल गेंद से होने वाले इस मैच के दौरान हवा की गति 14-15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की लाल मिट्टी वाली पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है। रविचंद्रन अश्विन ने यहां सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के एजाज पटेल यहां एक पारी में 10 विकेट ले चुके हैं। लाल मिट्टी की पिच पर उछाल होगी। भारतीय टीम ने रैंक टर्नर की मांग की है। ऐसे में पहले दिन से गेंद टर्न होगी।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज
दिन | मैच | जगह | समय |
16- 20 अक्टूबर 2024 | भारत बनाम न्यूजीलैंड | बेंगलुरु | न्यूजीलैंड जीता |
24- 28 अक्टूबर 2024 | भारत बनाम न्यूजीलैंड | पुणे | न्यूजीलैंड जीता |
1-5 नवंबर 2024 | भारत बनाम न्यू्जीलैंड | वानखेड़े | सुबह 9.30 |