भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज गया। इस मैच में आतिशी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 6 विकेट शानदार जीत दर्ज की। यह मैच आकलैंड के ईडन पार्क मैदान हो हुआ। इस मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, इसके बाद केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की और आतिशी अर्धशतक जड़ा। वहीं, विराट कोहली भी लय में दिखे। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

India vs New Zealand 1st T20 Live Score: Watch here

 

India vs New Zealand 1st T20 Match Live Streaming: Full Scorecard

Live Blog

15:45 (IST)24 Jan 2020
भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी के चलते इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की । 5 मैचों की इस सीरीज में विराट सेना ने 1-0 से बढ़त बना ली है। 

15:36 (IST)24 Jan 2020
18 गेंद में 29 रन की दरकार

तीन ओवर का खेल बचा है और टीम इंडिया  को जीत के लिए 29 रनों की दरकार है। मनीष पांडे और अय्यर कमाल की लय में खेल रहे हैं। जीत के करीब है भारत

15:29 (IST)24 Jan 2020
अय्यर ने जड़ा चौका

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर अय्यर ने एक कमाल का चौका जड़ दिया है। 26 गेंद में भारत को जीत के लिए अब 46 रनों की दरकार है। 

15:22 (IST)24 Jan 2020
36 गेंद में 60 रन

इस मुकाबले में अब जीत के लिए टीम इंडिया को 36 गेंद यानी की 6 ओवर में 60 रनों की दरकार है। अय्यर-मनीष की जोड़ी इस मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलनी होगी। 

15:17 (IST)24 Jan 2020
दूबे ने जड़ा छक्का

13वें ओवर में शिवम दूबे ने अपना दम दिखाया और एक चौका लगाने के बाद एक शानदार छक्का जड़ा है। टीम का स्कोर 142 पर पहुंच गया है। 

15:09 (IST)24 Jan 2020
कोहली आउट

121 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है और कप्तान कोहली 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मैच में एक बड़ा मोड़ आया है। गप्टिल ने एक शानदार कैच लपका है। 

15:03 (IST)24 Jan 2020
केएल राहुल आउट

10वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएळ राहुल 56 रन बनाकर आउट हो गए हैें। 115 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। 

14:54 (IST)24 Jan 2020
छूटा कोहली का कैच

9वें ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली का एक आसान सा कैत ईश सोढ़ी ने छोड़ दिया है। कोहली देखना होगा कि आखिर जीवनदान का कैसे फायदा उठाते हैं। 

14:47 (IST)24 Jan 2020
कोहली का एक और चौका

7वां ओवर इस मुकाबले और अपने खाते का पहला ओवर सोढ़ी लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवीं गेद पर कोहली ने कमाल का चौका जड़ा है। भारत का स्कोर 76 पर पहुंच गया है।

14:37 (IST)24 Jan 2020
केएल राहुल ने जड़ा छक्का

5वें ओवर की पांचवी गेंद पर केएल राहुल ने एक कमाल का छक्का जड़ा है। इसके बाद अगली ही गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ा है। इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर अब 57 पर पहुंच गया है। 

14:25 (IST)24 Jan 2020
विराट ने जड़ा चौका

तीसरा ओवर लेकर टिम साउदी आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने कमाल का चौका जड़ा है। भारत का रन रेट शानदार चल रहा है। 

14:21 (IST)24 Jan 2020
रोहित शर्मा ने जड़ा छक्का फिर हुए आउट

दूसरे ओवर में पहले केएल राहुल ने चौका जड़ा तो उसके बाद रोहित शर्मा ने कमाल का छक्का जड़ा। लेकिन अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे हैं। 

14:18 (IST)24 Jan 2020
कमाल का ओवर

रोहित शर्मा और केएल राहुल पहले ओवर में संभलकर खेलते नजर आए। टिम साउदी ने शानादार ओवर डालते हुए केवल 4 रन ही खर्चे। भारत को दमदार शुरुआत करनी होगी। 

14:13 (IST)24 Jan 2020
रोहित-राहुल मैदान में

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 204 रनों के जवाब में रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी मैदान में आ गई है। भारत को दमदार शुरुआत की दरकार होगी। 

14:04 (IST)24 Jan 2020
204 रनों का लक्ष्य

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टेलर और मुनरो के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है। 

14:02 (IST)24 Jan 2020
न्यूजीलैंड 200 के पार

रॉस टेलर ने बुमराह की गेंद पर सिंग लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। टेलर और विलियमसन के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 200 का आकड़ा पार करने में सफल रही। 

13:51 (IST)24 Jan 2020
महंगे रहे हैं ठाकुर और शमी

भारत की ओर से शमी और शार्दुल दोनों ही काफी महंगे रहे हैं। दोनों ही गेंदबाज ने अपने तीन-तीन ओवर के स्पेल में अब तक 44-44 रन खर्च कर चुके हैं।

13:44 (IST)24 Jan 2020
174 पर न्यूजीलैंड

युजवेंद्र चहल के ओवर की लगातार दो गेंदों पर विलियमसन ने चौका लगाया। न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 174 पर पहुंच गई है और टीम के पास 3.2 ओवर बचे हुए हैं।

13:36 (IST)24 Jan 2020
बड़े स्कोर की ओर कीवी

15 ओवर तक 12 चौके और 8 छक्के लग चुके हैं। इस पिच पर अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही है। 

13:29 (IST)24 Jan 2020
विलियमसन का छक्का

14वें ओवर में विलियमसन ने एक और कमाल का छक्का जड़ा है। लेकिन मुनरो-ग्रेंडहोम के आउट होने से रनों की रफ्तार थम गई है। भारत ने शानदार वापसी की है। 

13:19 (IST)24 Jan 2020
मुनरो भी आउट

116 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरी सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई है और मुनरो 59 रन बनाकर आउट हो गए हैं। चहल ने आसान सा कैच लपका है। 

13:14 (IST)24 Jan 2020
100 के पार न्यूजीलैंड

11वें ओवर में मुनरो ने चौके के साथ टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। मुनरो का विकेट जल्द से जल्द टीम इंडिया झटकना चाहेगी। 

13:10 (IST)24 Jan 2020
विलियमसन ने जड़ा छक्का

10वां ओवर लेकर शिवम दूबे आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर विलियमसन ने छक्का जड़ा है।  न्यूजीलैंड का स्कोर 91 पर पहुंच गया है। 

13:01 (IST)24 Jan 2020
रोहित ने पकड़ा शानदार कैच

8वां ओवर लेकर शिवम दूबे आए थे और इस ओवर में रोहित शर्मा ने कमाल का कैच लपककर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। गप्टिल 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

12:52 (IST)24 Jan 2020
गप्टिल का छक्का

छठे ओवर की आखिरी गेंद पर गप्टिल ने एक कमाल का छक्का जड़ा है। न्यूजीलैड की टीम 11 के औसत से रन बना रही है। 

12:44 (IST)24 Jan 2020
50 रन पूरे

5वें ओवर की तीसरी ही गेंद पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजस मुनरो और गप्टिल ने टी का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। लगातार छक्के-चौके लग रहे हैं।

12:39 (IST)24 Jan 2020
खतरनाक अंदाज में खेल रहे मुनरो

अभी मैच का चौथा ही ओवर चल रहा है लेकिन मुनरो खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। आकलैंड में छक्के चौके की बारिश हो रही है। टीम का स्कोर 34 पर पहुंच गया है। 

12:32 (IST)24 Jan 2020
मुनरो ने जड़ा छक्का

दूसरा ओवर लेकर शार्दुल ठाकुर आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर मुनरो ने कमाल का छक्का जड़ा है। दोनों बल्लेबाजी आतिशी लय में खेलते दिख रहे हैं। 

12:26 (IST)24 Jan 2020
न्यूजीलैंड की कमाल शुरुआत

इस मुकाबले के पहले ओवर में गप्टिल ने एक शानदार चौका जड़ा है। बुमराह के इस पहले ओवर से 7 रन आए हैं। गप्टिल और मुनरो अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

12:22 (IST)24 Jan 2020
सलामी जोड़ी मैदान में

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की तरफ से मुनरो और गप्टिल मैदान में है और पहला ओवर लेकर जसप्रीत बुमराह आए हैं। दोनों टीमों की कोशिश धमाकेदार आगाज पर होगी। 

12:10 (IST)24 Jan 2020
बुमराह-शमी को झटकने होंगे विकेट

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने जा रही न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह पहली ही गेंद से दबाव बनाकर रखे। ऐसे में बुमराह और शमी पर काफी नजर होगी। 

11:59 (IST)24 Jan 2020
भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (डब्ल्यू), विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी

11:54 (IST)24 Jan 2020
भारत ने जीता टॉस

इस मुकाबले का टॉस टीम इंडिया ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर न्यूजीलैंड किस तरह से शुरुआत करती है।

11:42 (IST)24 Jan 2020
बुमराह को करनी होगी धारदार गेंदबाजी

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की रफ्तार और यार्कर विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकती है। देखना होगा कि विलियमसन एंड टीम किस रणनीति के साथ उनसे निपटती है।