भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन रविवार (14 परवरी) को ऋषभ पंत ने पहले बल्लेबाजी में और फिर विकेटकीपिंग में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 58 रन बनाए। इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो उन्होंने दो महत्वपूर्ण कैच लिया। इसमें से एक कैच तो कमाल का था। इसे देखकर सोशल मीडिया फैंस उन्हें स्पाइडर-मैन कहने लगे।
पहली पारी में इंग्लैंड की टीम के पांच विकेट गिर जाने के बाद ओली पोप और बेन फोक्स टीम को संभालने में लगे हुए थे। भारतीय टीम को सफलता नहीं मिल रही थी। कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी के लिए ऑस्ट्रेलिया में हीरो रहे मोहम्मद सिराज को बुलाया। सिराज के सामने थे ओली पोप। उन्होंने पहली गेंद लेग साइड से बाहर की। पोप ने इस पर बल्ला लगा दिया। पंत ने बाएं ओर डाइव मारते हुए एक जबरदस्त कैच लिया। इसे देखकर कप्तान कोहली और रोहित शर्मा भी हैरान रह गए।
#RishabhPant SPIDER MAN CATCH#INDvsENG pic.twitter.com/T0L2hxLuzA
— HOMEOPATHY VIJAY (@rohithcool5) February 14, 2021
Spiderman #RishabhPant #INDvENG pic.twitter.com/BgnlYq9SEM
— Prem kumar (@premrpk_) February 14, 2021
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 195 रनों की बढ़त मिल गई। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए। उनके अलावा इशांत शर्मा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली। इंग्लैंड के लिए बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 42 रन बनाए। उनके अलावा ओली पोप ने 22, बेन सटोक्स ने 18 और डोमिनिक सिबली ने 16 रनों का योगदान दिया।
Hence proved #RishabhPant is the spider man of Indian team !! #INDvsENG #WhistlePodu pic.twitter.com/hgPdBOVShs
— Ujjawal Sharma (@SharmaJi720) February 14, 2021
इंग्लैंड की टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 161, अजिंक्य रहाणे ने 67 और ऋषभ पंत ने नाबाद 58 रन बनाए थे। पंत ने अपनी पारी में 7 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्हें दूसरे छोर पर पुछल्ले बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला। अगर किसी ने साथ दिया होता तो पंत और ज्यादा रन बना सकते थे।


