भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन शनिवार (13 फरवरी) को भारत ने स्टंप के समय 6 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 33 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया को पंत से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
पहले दिन रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई। दोनों बल्लेबाजों ने मुश्किल समय में चौथे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा 161 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 231 गेंद की पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाए। जैक लीच की गेंद पर मोइन अली ने उनका कैच लिया।
रोहित के बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट हो गए। रहाणे ने 149 गेंद पर 67 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए। मोइन अली ने उन्हें बोल्ड कर दिया। रविचंद्रन अश्विन 13 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर ओली पोप को कैच थमा बैठे।
शुभमन गिल और विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। शुभमन गिल को ओली स्टोन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। चेतेश्वर पुजारा 21 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। कोहली को शून्य के निजी स्कोर मोइन अली ने बोल्ड कर दिया।
11वीं बार टेस्ट में शून्य पर आउट हुए विराट कोहली, 89 मैच में पहली बार हुआ ऐसा; देखें Video
[ie_ipl_scorecard match_id=49839]
रोहित शर्मा 161 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 231 गेंद की पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाए। जैक लीच की गेंद पर मोइन अली ने उनका कैच लिया। रोहित के बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट हो गए। रहाणे ने 149 गेंद पर 67 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए। वे मोइन अली की गेंद पर बोल्ड हो गए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की।
रोहित ने चौथी बार टेस्ट में 150+ रन बनाए हैं। इससे पहले वे वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 बार यह मुकाम हासिल किया था। उन्होंने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए अब तक 140+ रन की पार्टनरशिप कर ली है।
टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर का 23वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 60वें ओवर में मोइन अली की गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक लगाया। उन्होंने रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर ली है। रोहित 136 रन बनाकर नाबाद हैं।
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने 103 रन जोड़े हैं। पहले दिन चायकाल तक भारत ने 3 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 132 और अजिंक्य रहाणे 36 रन बनाकर नाबाद हैं।
रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगा दिया है। उन्होंने 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। रोहित पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे। इसके बाद उनकी लगातार आलोचना हो रही थी। इस शतक से उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है।
दूसरे विकेट के रूप में चेतेश्वर पुजारा 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैक लीच ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। पुजारा जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 20.2 में 85 रन था। पुजारा के आउट होने पर विराट कोहली क्रीज पर आए।
रोहित शर्मा ने 47 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी यह 12वीं टेस्ट फिफ्टी है। रोहित ने 4 पारियों बाद अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 7 जनवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 52 रन बनाए थे। रोहित ने 17 महीने बाद 60 से ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने 19 अक्टूबर को 2019 को 60 से ज्यादा रन की पारी खेली थी। तब उन्होंने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 212 रन बनाए थे।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसकी ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। स्टुअर्ड ब्रॉड ने इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर लेकर आए। उनका ओवर मेडन रहा। ओली पोप ने दूसरा ओवर फेंका। उन्होंने तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। शुभमन खाता भी नहीं खोल पाए। शुभमन की जगह चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए। गिल जब पवेलियन लौटे तब भारत का खाता भी नहीं खुला था।
पहले टेस्ट की हार के बाद टीम प्रबंधन के सामने दो विकल्प थे। पहला पिच पर घास छोड़ दी जाए और दूसरा घास हटाकर थोड़ा पानी डाले ताकि पिच धूप में सूख जाए। ऐसे में यह समय से पहले टूटने लगेगी लेकिन अतीत में ऐसे प्रयोग उलटे पड़े हैं।
पुणे में 2017 में टर्निंग पिच पर पहले ही दिन स्टीव स्मिथ ने दबाव बना दिया था। मेजबान टीम को इल्म नहीं था कि गेंद इतना टर्न लेगी। मुंबई में 2012 में केविन पीटरसन ने ऐसी ही पिच पर 186 रन बनाए थे। दोनों मैच में विरोधी स्पिनर्स ने हालात का फायदा उठाकर भारत को उसकी मांद में ही खदेड़ा था।
इस मैच से अक्षर पटेल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच भी चेन्नई में खेला गया था। इंग्लैंड ने उस मैच को 227 रन से जीता था। इस मैच से दर्शकों की मैदान पर वापसी होगी। यह बात भारतीय टीम के लिए ‘टॉनिक’ का काम कर सकती है।
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक नीच, ऑली स्टोन।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।