India vs England (IND vs ENG) 1st Test 5th Day Live Cricket Score Online: इंग्लैंड ने 9 फरवरी 2021 को भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। उसने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 227 रन से हराया। भारत को जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 192 रन पर सिमट गई। जो रूट प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
इंग्लैंड की रनों के लिहाज से भारतीय मैदान पर यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2006 में मुंबई में भारत को 212 रन से हराया था। टीम इंडिया चेन्नई के स्टेडियम में 22 साल बाद टेस्ट मैच हारी है। उसे इस मैदान पर पिछली बार जनवरी 1999 में पाकिस्तान के हाथों मिली थी। तब पाकिस्तान ने भारत को 12 रन से हराया था। साल 1999 के बाद से भारत ने चेन्नई में अब तक 9 टेस्ट मैच खेले। इनमें से उसे पांच में जीत मिली, जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे थे।
दूसरी पारी में भारत की ओर से विराट कोहली हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 9 चौके की मदद से 104 गेंदों में 72 रन बनाए। उन्हें बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया। उनके अलावा शुभमन गिल (50 रन), चेतेश्वर पुजारा (15 रन), रोहित शर्मा (12 रन) और ऋषभ पंत (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक लीच सबसे सफल रहे। उन्होंने 76 रन देकर 4 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस और बेन स्टोक्स भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
Ind vs Eng: घरेलू मैदान पर टीम इंडिया 4 साल बाद हारी टेस्ट, इंग्लैंड ने विदेश में लगाया जीत का छक्का
मैच की बात करें तो जैक लीच ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और डोमिनिक बेस ने 5-5 विकेट अपने नाम किए। जोफ्रा आर्चर ने 3 और बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया। आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह (4 रन, 4 गेंद, एक चौका) रहे। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया।
[ie_ipl_scorecard match_id=49838]
Highlights
रविचंद्रन अश्विन 7वें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। उन्होंने 46 गेंद का सामना किया और 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैक लीच ने 52वें ओवर की दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने विकेट के पीछे कैच किया। अश्विन की जगह शाहबाज नदीम क्रीज पर आए। वह जब आउट हुए तब टीम इंडिया के खाते में 171 रन जुड़े थे।
लंच के समय भारत ने 39 ओवर में 6 विकेट 144 रन बनाए थे। विराट कोहली 45 और रविचंद्रन अश्विन 2 रन बनाकर नाबाद थे। भारत को जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य मिला है।
भारत ने 5वें और छठे विकेट महज 9 गेंदों के गंवाए। डोमिनिक बेस 34वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को जोस बटलर के हाथों कैच करा दिया। सुंदर खाता भी नहीं खोल पाए। सुंदर की जगह रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए। सुंदर जब पवेलियन लौटे तब भारत के खाते में 117 रन जुड़े थे।
इससे पहले जेम्स एंडरसन ने 33वां ओवर फेंका। उन्होंने तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत को जो रूट के हाथों कैच करा दिया। पंत ने 2 चौके की मदद से 19 गेंद में 11 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 110 रन था। पंत की जगह वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए थे।
भारत ने तीसरा और चौथा विकेट भी महज 4 गेंद में गंवा दिया था। जेम्स एंडरसन 27वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल बोल्ड हो गए। गिल ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 83 गेंद में 50 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब भारत के खाते में 92 रन थे। गिल की जगह अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए। पांचवीं गेंद पर एंडरसन ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। रहाणे पहली पारी में भी एक रन ही बना पाए थे। रहाणे की जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए।
दूसरे विकेट के रूप में चेतेश्वर पुजारा आउट हुए। जैक लीच ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को पहली स्लिप पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा दिया। पुजारा 38 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पुजारा जब आउट हुए तब भारत के खाते में 58 रन ही जुड़े थे। पुजारा की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए।
इससे पहले आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से जैक लीच पहला ओवर लेकर आए। शुभमन गिल ने उनकी दूसरी ही गेंद पर चौका लगा भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी।
21वां ओवर डोमिनिक बेस लेकर आए। शुभमन गिल ने उनके ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर चौके जड़े। 21वें ओवर में भारत ने कुल 10 रन बटोरे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 68 रन था।
चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की पहली पारी 337 रन पर ऑलआउट हुई थी। इंग्लैंड की पहली पारी 578 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह मेहमान टीम ने पहली पारी में 241 रन की बढ़त बनाई। इस आधार पर टीम इंडिया को जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य मिला।
आज मैच का आखिरी दिन है। भारत को कुल 420 रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित शर्मा के रूप में उसका पहला विकेट गिर चुका है। उसे अब भी 350 से ज्यादा रन बनाने हैं। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल हैं।