India vs Australia Ind vs Aus 3rd odi: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार शतक लगाया। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 85 गेंदों में अपने वनडे करियर का 41वां शतक पूरा किया। कोहली 95 गेंदों में 123 रन बनाकर एडम जाम्पा की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 16 चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का यह 8वां शतक है। इससे पहले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भारत की ओर से कंगारूओं के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी। तेंदुलकर ने नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 9 शतक है। वहीं रोहित शर्मा अब तक सात बार ऐसा कर चुके हैं। एक छोर से जहां टीम लगातार विकेट खो रही थी तो वहीं दूसरी तरफ से विराट लगातार रन बनाने का काम कर रहे थे।
विराट कोहली ने पहले महेंद्र सिंह धोनी के साथ 59 रनों की साझादारी कर टीम को 50 के पार पहुंचाया। इसके बाद केदार जाधव ने कोहली का अच्छा साथ दिया और दोनों ही खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट लिए अहम 88 रनों की साझेदारी हुई। महेंद्र सिंह धोनी 26 रन बनाकर जाम्पा की गेंद को पढ़ने में भूल कर बैठे और बोल्ड हो गए। वहीं केदार जाधव भी जाम्पा के शिकार हुए।
— DRV (@OyePKMKB) March 8, 2019
जाधव भी 26 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 314 रनों का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। धवन एक रन बनाकर झाय रिचर्डसन की गेंद पर मैक्सवेल को कैच थमा बैठे। इसके बाद रोहित शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सकें। रोहित शर्मा 14 गेंदों में 14 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए।