भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में हो रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 6 ओवर में एक विकेट पर 9 रन है। मयंक अग्रवाल 5 रन बनाकर नाबाद हैं। जसप्रीत बुमराह ने अभी खाता नहीं खोला है।

इससे पहले आज यानी 18 दिसंबर 2020 को टीम इंडिया की पहली पारी में 244 रन पर सिमटी। ऑस्ट्रेलिया की भी पहली पारी 72.1 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को पहली पारी में 53 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लिए। उमेश यादव ने 3, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके। मिशेल स्टार्क रन आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान टिम पेन हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 99 गेंद में नाबाद 73 रन बनाए। उनके अलावा मार्नस लाबुशने (47), कैमरन ग्रीन (11), मिशेल स्टार्क (15) और नाथन लियोन (10) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए।

दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत खराब रही। पृथ्वी शॉ महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस बार पैट कमिंस ने उन्हें बोल्ड किया। पृथ्वी शॉ की जगह नाइट वाचमैन जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए।

VIDEO: बुमराह के बाद पृथ्वी ने छोड़ा ‘लॉलीपॉप’ कैच, फैंस उड़ा रहे खिल्ली

दूसरी पारी में चार ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 7 रन है। मयंक अग्रवाल के खाते में 3 रन जुड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 8 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं। यह पहला मौका है, जब वह विपक्षी टीम के खिलाफ पहली पारी में लीड लेने में असफल रहा।

[ie_ipl_scorecard match_id=48440]

Live Blog

17:10 (IST)18 Dec 2020
उमेश यादव ने किया ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत

उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का अंत किया। उन्होंने जोश हेजलवुड को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। हेजलवुड 73वें ओवर की पहली गेंद पर 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। पुजारा ने उनका पहली स्लिप पर कैच लपका। टिम पेन 73 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी 99 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए।

16:54 (IST)18 Dec 2020
अश्विन ने झटके 4 विकेट

ऑस्ट्रेलिया का 69 ओवर में स्कोर 9 विकेट पर 177 रन था। ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट 67वें ओवर में गिरा था। रविचंद्रन अश्विन ने ओवर की पांचवीं गेंद पर नाथन लियोन को विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया। लियोन की जगह जोश हेजलवुड क्रीज पर आए। लियोन 21 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका भी लगाया। टिम पेन ने वनडे स्टाइल में बल्लेबाजी की। वह 8 चौके की मदद से 77 गेंद में 57 रन बना चुके थे। उन्होंने 64वें ओवर में चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया था। टिम पेन ने मोहम्मद शमी के उस ओवर में 2 चौके लगाए थे।

16:35 (IST)18 Dec 2020
61वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को लगा था 8वां झटका

61वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मिशेल स्टार्क रन आउट हुए। ऋद्धिमान साहा ने पृथ्वी शॉ के थ्रो पर स्टार्क को रन आउट किया। स्टार्क के रन आउट होने से पृथ्वी को भी थोड़ी राहत मिली होगी, क्योंकि वह पहले मार्नस लाबुशने का आसान सा कैच टपका चुके थे।

16:07 (IST)18 Dec 2020
उमेश यादव ने एक ओवर में झटके थे 2 विकेट

इससे पहले उमेश ने 54वें ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस को भी पवेलियन भेज दिया। पैट कमिंस की जगह मिशेल स्टार्क क्रीज पर आए। कमिंस ने तीन गेंद खेलीं, लेकिन वह खाता नहीं खोल पाए। कमिंस का गली में अजिंक्य रहाणे ने कैच लपका। पैट कमिंस जब पवेलियन लौटे तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 111 रन था।

15:48 (IST)18 Dec 2020
उमेश यादव ने फंसाई बड़ी मछली

उमेश यादव ने 54वें ओवर में मार्नस लाबुशने के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट झटके। उमेश ने ओवर की तीसरी गेंद पर लाबुशने को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मिशेल स्टार्क 15 रन बनाकर रनआउट हुए। लाबुशने अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वह 119 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके लगाए। मार्नस लाबुशने के आउट होने पर पैट कमिंस क्रीज पर आए थे।

15:10 (IST)18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया की भी हालत पतली

ऑस्ट्रेलिया ने 53 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन बनाए थे। मार्नस लाबुशने 116 गेंद में 7 चौके की मदद से 47 रन बनाकर क्रीज पर थे। टिम पेन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके 37 गेंद में 26 रन थे। इसमें उनके 5 चौके शामिल हैं। लाबुशने और पेन के बीच 75 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी थी। इससे पहले चायकाल के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 48 ओवर में 5 विकेट पर 92 रन था। मार्नस लाबुशने ने 103 गेंद में 46 रन बनाए थे। इसमें उनके 7 चौके शामिल थे। टिम पेन ने 20 गेंद में 9 रन बनाए। इसमें उनके 2 चौके भी शामिल थे। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन 11 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने 14 में 7 मेडन फेंकते हुए 21 रन दिए हैं। उनके हिस्से दो विकेट आए हैं।

14:52 (IST)18 Dec 2020
अश्विन ने दिया था ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका 41वें ओवर में लगा। रविचंद्रन अश्विन की फिरकी में युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन उलझ गए। अश्विन ने ओवर की तीसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को मिड-विकेट पर विराट कोहली के हाथों कैच कराया। कैमरन 24 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन जब पवेलियन लौटे तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40.3 ओवर में 5 विकेट पर 79 रन था। कैमरन ग्रीन की जगह कप्तान टिम पेन क्रीज पर आए हैं।

14:28 (IST)18 Dec 2020
35वें ओवर में लगा था ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट 35वें ओवर में गिरा था। रविचंद्रन अश्विन ने ओवर की चौथी गेंद पर ट्रैविस हेड का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ लिया। हेड 20 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। हेड जब आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34.4 ओवर में 4 विकेट पर 65 रन था। हेड की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन क्रीज पर आए थे।

13:49 (IST)18 Dec 2020
दूसरे दिन भारत 11 रन के भीतर ऑलआउट हो गई टीम इंडिया

भारत ने पहले दिन 6 विकेट पर 233 रन बनाए थे। टीम दूसरे दिन अपने स्कोर में सिर्फ 11 रन ही जोड़ सकी और 4 विकेट गंवा दिए। पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने सबसे धीमी पारी खेलते हुए 160 गेंद पर 43 रन बनाए। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 42 रन का योगदान दिया।

13:40 (IST)18 Dec 2020
अश्विन ने दिलाई भारत को बहुत बड़ी सफलता

भारत को सबसे बड़ी सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आउट कर कंगारू टीम को बड़ा झटका दिया। स्मिथ 29 गेंद पर सिर्फ 1 रन बना सके। अश्विन की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने उनका कैच लिया। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने भारत का विकेट में खाता खोला। उन्होंने मैथ्यू वेड को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वेड ने 51 गेंद पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। जो बर्न्स को भी बुमराह ने एलबीडबल्यू कर दिया। बर्न्स 41 गेंद पर 8 रन ही बना सके।

13:15 (IST)18 Dec 2020
मार्नश लबुशेन क्रीज पर जमे

ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार मार्नश लबुशेन क्रीज पर टिक चुके हैं। लगातार दो जीवनदान मिलने के बाद वो धीरे-धीरे अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। लबुशेन ने 38 रन बना लिए हैं। उनके साथ ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। लबुशेन पिछले दो साल में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं। वे बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं।

12:54 (IST)18 Dec 2020
भारत को मिली सबसे बड़ी सफलता

भारत को सबसे बड़ी सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आउट कर कंगारू टीम को सबसे बड़ा झटका दिया। स्मिथ 29 गेंद पर सिर्फ 1 रन बना सके। अश्विन की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने उनका कैच लिया। स्मिथ के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड क्रीज पर आए हैं।

12:43 (IST)18 Dec 2020
स्मिथ की धीमी पारी

स्टीव स्मिथ और जसप्रीत बुमराह में कांटे का मुकाबला जारी है। बुमराह लगातार स्मिथ को परेशान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। स्मिथ ने 26 गेंद पर सिर्फ 1 रन बनाए हैं। दूसरे छोर पर मार्नश लबुशेन 5 चौकों की मदद से 25 रन बना चुके हैं। स्मिथ की असली परीक्षा भारतीय गेंदबाजों के सामने हो रही है।

12:24 (IST)18 Dec 2020
स्टीव स्मिथ से बड़ी पारी की उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया के दो बेहतरीन बल्लेबाज क्रीज पर हैं। युवा स्टार मार्नश लबुशेन 5 चौके लगाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ से ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है। वे भारत के खिलाफ पिछले 10 टेस्ट मैच में 7 शतक लगा चुके हैं। टीम इंडिया उन्हें जल्द से जल्द से आउट करना चाहेगी।

11:27 (IST)18 Dec 2020
भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिलाई। उन्होंने ओपनर जो बर्न्स को एलबीडब्ल्यू कर दिया। बर्न्स 41 गेंद पर 8 रन ही बना सके। उन्होंने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए डीआरएस लिया। गेंद लेग स्टंप को छूते ही बाहर की तरफ निकल रही थी। थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को कायम रखा। अंपायर्स कॉल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया का रीव्यू बरकरार रहा।

11:07 (IST)18 Dec 2020
बुमराह ने वेड को किया आउट

भारत को पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने मैथ्यू वेड को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वेड ने 51 गेंद पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। उन्हें बुमराह ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वेड के बाद क्रीज पर मार्नश लबुशेन आए हैं।

10:52 (IST)18 Dec 2020
11 ओवर तक भारत को नहीं मिली सफलता

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। मैथ्यू वेड और जो बर्न्स टिककर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेड ने 39 गेंद पर 7 रन बनाए हैं। वहीं, बर्न्स ने 28 गेंद पर 5 रन। भारत की ओर से उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी गेंदबाजी कर रही है। टीम इंडिया को अब तक एक भी सफलता नहीं मिली है।

09:58 (IST)18 Dec 2020
भारतीय टीम दूसरे दिन सिमटी

टीम इंडिया मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 244 रनों पर सिमट गई। उसने पहले दिन 6 विकेट पर 233 रन बनाए थे। टीम दूसरे दिन अपने स्कोर में सिर्फ 11 रन ही जोड़ सकी और 4 विकेट गंवा दिए। ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर मिशेल स्टार्क का शिकार बन गए। उन्होंने टिम पेन के कैच थमा दिया। उमेश यादव 6 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठे। मोहम्मद शमी खाता खोले बगैर कमिंस की गेंद पर आउट हो गए।

09:37 (IST)18 Dec 2020
भारत को लगा सातवां झटका

दूसरे दिन के पहले ही ओवर में टीम इंडिया को झटका। पैट कमिंस ने रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अश्विन 15 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद उमेश यादव क्रीज पर आए हैं। वे साहा के साथ टीम के स्कोर में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ना चाहेंगे।

09:10 (IST)18 Dec 2020
थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल अब से कुछ देर में शुरू होगा। टीम इंडिया ने पहले दिन 6 विकेट पर 233 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी पारी खेलने में सक्षम हैं। ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि साहा और अश्विन कम से कम 100 रन टीम के स्कोर में जोड़े। इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में आ जाएगी।