भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (4 दिसंबर) को कैनबरा को मानुका ओवल में खेला गया। टीम इंडिया ने मैच में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को दो साल बाद जीत मिली है। पिछली बार 25 नवंबर 2018 को सिडनी में जीत मिली थी। इसके बाद 24 फरवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम और 27 फरवरी 2019 को बेंगलुरु में मैच अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एरॉन फिंच ने 26 गेंद पर 35 रन, डी आर्सी शॉर्ट ने 38 गेंद पर 34 और मोइसेस हेनरिक्स ने 20 गेंद पर 30 रन बनाए। भारत के लिए युजवेंद्र चहल और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए।

चहल इस मैच में प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण उन्हें हाफटाइम के दौरान टीम में शामिल किया गया। आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, अब टेस्ट के बाद वनडे और टी20 में भी कनक्शन सब्स्टीच्यूट होगा। जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान सिर में गेंद लगी थी। उन्हें कनक्शन किया गया। चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जडेजा ने दूसरे मैच में भी कंगारू गेंदबाजों को कूटा, तोड़ डाला धोनी का रिकॉर्ड

भारत के लिए ओपनर केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में 23 गेंद पर 44 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा संजू सैमसन ने 15 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। हार्दिक पंड्या 16, कप्तान विराट कोहली 9, वॉशिंगटन सुंदर 7, मनीष पांडे 2 और शिखर धवन ने एक रन बनाए।

[ie_ipl_scorecard match_id=48437]

Live Blog

17:33 (IST)04 Dec 2020
भारत की धमाकेदार जीत

टीम इंडिया ने मैच में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। भारत के लिए मैच में टी नटराजन और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। केएल राहुल ने बल्लेबाजी में 51 रनों का योगदान दिया। रविंद्र जडेजा ने 23 गेंद पर 44 रन की पारी खेली।

17:08 (IST)04 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया के 4 ओवर बाकी

ऑस्ट्रेलिया की पारी के आखिरी 4 ओवर बाकी हैं। उसे जीत के लिए 46 रन और बनाने हैं। टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। मोइसेस हेनरिक्स और मैथ्यू वेड क्रीज पर टिके हुए हैं। हेनरिक्स ने 15 गेंद पर 25 रन बना लिए हैं। दूसरी ओर, वेड ने 5 गेंद पर 3 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी होगी। वहीं, भारतीय टीम कम से कम रन देना चाहेगी।

16:52 (IST)04 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका

युजवेंद्र चहल ने एरॉन फिंच के बाद स्टीव स्मिथ को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने स्मिथ को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। स्मिथ 9 गेंद पर 12 रन ही बना सके। टी नटराजन ने ग्लेन मैक्सवेल (2) को एलबीडब्ल्यू कर दिया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 7 ओवर में जीत के लिए 67 रन बनाने हैं। डी आर्सी शॉर्ट 34 गेंद पर 32 और मोइसेस हेनरिक्स 7 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:41 (IST)04 Dec 2020
भारत ने टपकाए दो कैच

दीपक चाहर की दो गेंद पर भारतीय फील्डर्स ने दो कैच छोड़े। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर सबसे पहले मनीष पांडे के हाथ से एरॉन फिंच का मुश्किल कैच छूट गया। इसके बाद तीसरी गेंद पर डी आर्सी शॉर्ट ने ऊंचा शॉट लगाया। कप्तान कोहली ने आसान कैच छोड़ दिया।

16:26 (IST)04 Dec 2020
चहल ने फिंच को किया आउट

एरॉन फिंच 26 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। चहल इस मैच में प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण उन्हें हाफटाइम के दौरान टीम में शामिल किया गया। आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक अब टेस्ट के बाद वनडे और टी20 में कनक्शन सब्स्टीच्यूट होगा। जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान सिर में गेंद लगी थी।

16:09 (IST)04 Dec 2020
भारत को विकेट की जरुरत

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों ने तूफानी शुरुआत की है। डी आर्सी शॉर्ट और एरॉन फिंच ने मिलकर 5 ओवर में 45 रनों की साझेदारी कर ली है। फिंच ने 19 गेंद पर 27 रन बना लिए हैं। इस दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरी ओर, शॉर्ट ने 12 गेंद पर 17 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन चौके लगाए हैं। भारतीय टीम को जल्द से जल्द सफलता चाहिए। मैच में वापसी करने के लिए उसे ओपनिंग साझेदारी को तोड़ना होगा।

15:51 (IST)04 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की। ओपनर डी आर्सी शॉर्ट और एरॉन फिंच ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दीपक चाहर के पहले ओवर में तीन चौके जड़ दिए। फिंच ने दो चौके की मदद से 8 और शॉर्ट ने एक चौके की मदद से 5 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर इस शानदार शुरुआत को बड़ी पारी पारी में बदलना चाहेंगे।

15:51 (IST)04 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की। ओपनर डी आर्सी शॉर्ट और एरॉन फिंच ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दीपक चाहर के पहले ओवर में तीन चौके जड़ दिए। फिंच ने दो चौके की मदद से 8 और शॉर्ट ने एक चौके की मदद से 5 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर इस शानदार शुरुआत को बड़ी पारी पारी में बदलना चाहेंगे।

15:31 (IST)04 Dec 2020
जडेजा और हार्दिक की बदौलत भारत ने बड़ा स्कोर बनाया

भारत ने रविंद्र जडेजा और केएल राहुल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बना लिए। ओपनर केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में 23 गेंद पर 44 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। 

15:08 (IST)04 Dec 2020
हार्दिक पंड्या ने भी किया निराश

ऑस्ट्रेलिया के लिए हेनरिक्स बहुत कारगर साबित हुए। हेनरिक्स ने अपने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने अपने स्पेल के आखिरी ओवर (17वें ओवर) में हार्दिक पंड्या को भी पवेलियन की राह दिखा दी। हार्दिक 15 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाया। हार्दिक की जगह वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए। 17 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 115 रन है।

15:01 (IST)04 Dec 2020
केएल राहुल भी लौटे पवेलियन

14वां ओवर भी भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। इस ओवर में केएल राहुल आउट हुए। वह हेनरिक्स के ओवर की पांचवीं गेंद पर सीन एबॉट के हाथों लपके गए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 गेंद में 51 रन बनाए। उनके आउट होने पर रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर हार्दिक पंड्या हैं। भारत को यदि बड़ा स्कोर बनाना है तो हार्दिक और रविंद्र को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। 14 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 93 रन है। भारत ने पिछले 3 ओवरों में सिर्फ 6 रन पर 3 विकेट गंवाए हैं। 

14:49 (IST)04 Dec 2020
13वें ओवर में भी लगा भारत को झटका

13वें ओवर में भी भारत को एक झटका लगा। एडम जंपा के इस ओवर की चौथी गेंद पर मनीष पांडे जोश हेजलवुड को कैच थमा बैठे। वह 8 गेंद में 2 रन ही बना पाए। मनीष पांडे की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर केएल राहुल हैं। दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के कारण राहुल और हार्दिक पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। दोनों को संभलकर खेलने के साथ ही तेज गति से रन भी बनाने होंगे। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेटपर 91 रन है। 

14:40 (IST)04 Dec 2020
12वें ओवर में भारत ने गंवाया संजू सैमसन का विकेट

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन पवेलियन लौट चुके हैं। वह 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। मोइसिस हेनरिक्स की गेंद पर मिशेल स्वीपसन ने उनका कैच लपका। संजू ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 गेंद में 23 रन बनाए। संजू के आउट होने पर मनीष पांडे क्रीज पर आए। मनीष ने अपनी चौथी गेंद पर 2 रन लेकर खाता खोला। 12 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है।

14:35 (IST)04 Dec 2020
केएल राहुल ने 37 गेंद में जड़ी फिफ्टी

11वें ओवर में केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर संजू सैमसन भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब अतक 14 गेंद में 23 रन बना चुके हैं। इसमें उनका एक चौका और एक छक्का है। 11 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन है। 

14:18 (IST)04 Dec 2020
राहुल मचा रहे धमाल, कोहली लौटे पवेलियन

सातवें ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा। मिशेल स्वीपसन की चौथी गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए। स्वीपसन ने ही उनका कैच लपका। कोहली एक चौके की मदद से 9 गेंद में 9 रन ही बना पाए। कोहली के आउट होने पर संजू सैमसन क्रीज पर आए। उन्होंने एक रन लेकर अपना खाता खोला। दूसरे छोर पर केएल राहुल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक 26 गेद में 38 रन बना चुके हैं। सात ओवरों के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है।

14:06 (IST)04 Dec 2020
विराट के बाद राहुल ने जड़ा चौका

पांच ओवरों का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है। केएल राहुल 18 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली ने 6 गेंद में 7 रन बनाए हैं। पांचवां ओवर एडम जंपा ने फेंका। उनके इस ओवर में भारत ने 9 रन बनाए। केएल राहुल ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाया था। इससे पहले जोश हेजलवुड के ओवर में विराट कोहली ने चौका लगाया था।

13:59 (IST)04 Dec 2020
भारत को लगा तगड़ा झटका

तीसरे ओवर में भारत को पहला झटका लगा। मिशेल स्टार्क की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन बोल्ड हो गए। शिखर 6 गेंद में सिर्फ एक रन ही बना पाए। शिखर के आउट होने पर विराट कोहली क्रीज पर आए। विराट कोहली ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। तीन ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 7 रन है।

13:53 (IST)04 Dec 2020
केएल राहुल ने खोला खाता

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क पहला ओवर लेकर आए। भारत की ओर से शिखर धवन और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। केएल राहुल ने स्टार्क के इस ओवर में 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर में भारत ने 4 रन बनाए। दूसरा ओवर जोश हेजलवुड ने फेंका। उनके इस ओवर में भारतीय टीम सिर्फ 2 रन ही  बना पाई। 2 ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है। धवन एक और राहुल 4 रन पर खेल रहे हैं।

13:25 (IST)04 Dec 2020
ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत: शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, टी नटराजन, मोहम्मद शमी।

13:25 (IST)04 Dec 2020
ये है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डी'आर्शी शॉर्ट,  मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोइसेस हेनरिक्स, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।

13:00 (IST)04 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया में भारत का टी20 में सक्सेस रेट 55%

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से उसने 5 में जीत हासिल की है, जबकि 3 में हार का सामना किया है। एक मैच बेनतीजा रहा है। यानी भारत का ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम के खिलाफ टी20 में सक्सेस रेट 55% है।

12:40 (IST)04 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 में से भारत ने 11 जीते

टी20 फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड अच्छा है। उसने अब तक 134 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से 83 में जीत हासिल की है, जबकि 44 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। तीन मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि 4 का नतीजा नहीं निकाला। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 11 में जीत हासिल की है, जबकि 9 में हार का का सामना करना पड़ा है। 23 नवंबर 2018 को मेलबर्न में हुए टी20 मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था।

12:34 (IST)04 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही है भारत का टी20 में न्यूनतम स्कोर

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का हाइएस्ट स्कोर 260 रन है। भारत ने 22 दिसंबर 2017 इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट पर 260 रन बनाए थे। टीम इंडिया का टी20 में न्यूनतम स्कोर 74 रन है। एक फरवरी 2008 को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 17.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

11:56 (IST)04 Dec 2020
चुनौतियों के लिए तैयार हैं टी नटराजन

भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन ने भारत के लिए अपने पदार्पण के बारे में बात करते हुए कहा कि यह शानदार अनुभव रहा और वह भविष्य में इस तरह के और मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं। तमिलनाडु के 29 वर्षीय खिलाड़ी का भारत के लिये आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में पदार्पण यादगार रहा जिसमें उन्होंने दो विकेट चटकाये जिसके बाद विराट कोहली टीम मनोबल बढ़ाने वाली 13 रन की जीत हासिल करने में सफल रही। नटराजन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘देश का प्रतिनिधित्व करना स्वप्निल अनुभव था। शुभकामनाओं के लिये सभी का शुक्रिया।’ उन्होंने लिखा, ‘और चुनौतियों के लिये तैयार हूं।’ नटराजन ने 70 रन देकर मार्नस लाबुशेन और एशटन एगर का विकेट हासिल किया।