भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच सिडनी में खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारतीय टीम 244 रन पर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 94 रन की लीड मिली।

तीसरे दिन स्टम्प के समय ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 29 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए थे। मार्नस लाबुशेन 47 और स्टीव स्मिथ 29 रन बनाकर नाबाद थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की लीड 197 रन की हो गई है। एक तरह से वह मैच में ड्राइविंग सीट पर है।

मानर्स लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के बीच 121 गेंद में 68 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट 10वें ओवर में गिरा था। मतलब 18.4 ओवर में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट लेने में असफल रहे। लाबुशेन और स्मिथ का ज्यादा टिकना भारतीय टीम के लिए घातक साबित हो सकता है।

दूसरी पारी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋद्धिमान साहा संभाल रहे हैं। ऋषभ पंत की बाईं कोहनी चोटिल है। उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया है। रविंद्र जडेजा भी फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे हैं। उनका भी अंगूठा चोटिल है। उनकी जगह मयंक अग्रवाल फील्डिंग कर रहे हैं।

Ind vs Aus 3rd Test 4th Day Live Cricket Score: यहां जानिए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे दिन के खेल का लाइव स्कोर

भारतीय पारी के 99वें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा के अंगूठे में चोट लग गई थी। मिशेल स्टार्क की यह शॉर्ट लेंथ गेंद उनके ग्लव्स पर लगी। हालांकि, इसके बाद जडेजा ने फर्स्ट एड लेकर बल्लेबाजी की थी और नाबाद पवेलियन लौटे थे।

टीम इंडिया संकट में? पंत की कोहनी चोटिल, जडेजा भी नहीं उतरे मैदान पर

[ie_ipl_scorecard match_id=48442]

Live Blog

12:32 (IST)09 Jan 2021
10वें ओवर में गिरा था ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट

डेविड वार्नर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वार्नर को एलबीडब्ल्यू किया। वार्नर एक चौके की मदद से 29 गेंद में 13 रन ही बना पाए। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार वार्नर को अपना शिकार बनाया है। वार्नर जब आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया के खाते में 35 रन जुड़े थे। उसकी लीड बढ़कर 129 रन हो चुकी थी।

11:10 (IST)09 Jan 2021
सिराज ने झटका ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट

विल पुकोवस्की को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर कट करने की कोशिश में पुकोवस्की विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों लपके गए। पुकोवस्की ने 2 चौके की मदद से 16 गेंद में 10 रन बनाए।

10:50 (IST)09 Jan 2021
ऑस्ट्रेलिया को मिली है 94 रन की लीड

इससे पहले टीम इंडिया 244 रन पर ऑलआउट हुई। उसके बाद ही अंपायर्स ने चायकाल घोषित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 94 रन की लीड मिली। रविंद्र जडेजा 28 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाए। मोहम्मद सिराज के आखिरी विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे।

10:19 (IST)09 Jan 2021
पैट कमिंस ने किया भारतीय पारी का अंत

सिराज को पैट कमिंस ने 101वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया। सिराज ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया। सिराज ने एक चौके की मदद से 10 गेंद में 6 रन बनाए।

10:18 (IST)09 Jan 2021
बुमराह रन आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

नौवें विकेट के रूप में जसप्रीत बुमराह पवेलियन लौटे। बुमराह खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें दो गेंदें खेलने को मिलीं। बुमराज जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 96.3 ओवर में 217 रन था।

09:57 (IST)09 Jan 2021
नवदीप सैनी नहीं कर पाए कुछ खास

आठवें विकेट के रूप में नवदीप सैनी पवेलियन लौटे। वह जब आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 94.5 ओवर में 210 रन था। नवदीप सैनी 13 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिशेल स्टार्क ने मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए।

09:54 (IST)09 Jan 2021
रविचंद्रन अश्विन भी हुए रन आउट

सातवें विकेट के रूप में रविचंद्रन अश्विन आउट हुए। अश्विन को पैट कमिंस के थ्रो पर मार्नस लाबुशेन ने रन आउट किया। अश्विन ने 2 चौके की मदद से 15 गेंद में 10 रन बनाए। इस पारी में वे दूसरे भारतीय हैं, जो रन आउट हुए। उनसे पहले हनुमा विहारी भी रन आउट हुए थे। अश्विन जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 92.2 ओवर में 206 रन था। तब भारत ऑस्ट्रेलिया से 132 रन पीछे था।

09:35 (IST)09 Jan 2021
पुजारा अर्शतक बनाकर पवेलियन लौटे

छठे विकेट के रूप में चेतेश्वर पुजारा पवेलियन लौटे। पैट कमिंस की गेंद पर टिम पेन ने उनका कैच पकड़ा। पुजारा 176 गेंद में 50 रन बनाकर  आउट हुए। वह जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 88.2 ओवर में 195 रन था। पुजारा के खिलाफ कमिंस ने पांचवीं पारी में गेंदबाजी की। कमिंस ने उन्हें चौथी बार अपना शिकार बनाया है।

09:30 (IST)09 Jan 2021
इतिहास रच कर पवेलियन लौटे थे ऋषभ पंत

पांचवें विकेट के रूप में ऋषभ पंत पवेलियन लौटे। पंत जब आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 87.4 ओवर में 195 रन था। पंत को जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया और डेविड वार्नर के हाथों कैच कराया। पंत ने 4 चौके की मदद से 67 गेंद की अपनी पारी के दौरान 36 रन बनाए। पंत के आउट होने पर रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए।

09:07 (IST)09 Jan 2021
पुजारा ने लगाया करियर का सबसे धीमा पचासा

पंत के आउट होने से दो गेंद पहले ही चेतेश्वर पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में यह सबसे धीमा पचासा लगाया है।  पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 174 गेंदें खेलीं। उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 25वीं फिफ्टी है।

08:41 (IST)09 Jan 2021
लंच तक भारत ने बनाए थे 4 विकेट पर 180 रन

लंच तक भारत ने 79 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बनाए थे। उस समय चेतेश्वर पुजारा का स्कोर 42 और ऋषभ पंत का 29 रन था। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 70 गेंदों में 38 रन की साझेदारी हो चुकी थी। ऋषभ पंत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एक इतिहास भी रचा। वह ऑस्ट्रेलिया में लगातार 9 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं।

08:34 (IST)09 Jan 2021
हनुमा विहारी 38 गेंद में 4 रन ही बना पाए थे

भारत के चौथे विकेट के रूप में हनुमा विहारी पवेलियन लौटे। उन्होंने 38 गेंदें खेलीं और 4 रन ही बना पाए। वह 68वें ओवर की दूसरी गेंद पर जोश हेजलवुड के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। जब वह आउट हुए तब भारत के खाते में 142 रन ही जुड़े थे। हनुमा और चेतेश्वर पुजारा ने चौथे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की।

08:11 (IST)09 Jan 2021
कल भी गंवाया था एक रिव्यू

ऑस्ट्रेलिया अपने दोनों रिव्यू गंवा चुका है। टिम पेन ने दूसरा रिव्यू ऋषभ पंत के खिलाफ लिया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने भारतीय विकेटकीपर को नॉटआउट ही करार दिया। इससे पहले दूसरे दिन यानी 8 जनवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया द्वारा रोहित शर्मा के खिलाफ लिया भी रिव्यू बेकार हो गया था। 

07:07 (IST)09 Jan 2021
117 रन पर गंवाया था भारत ने रहाणे का विकेट

जब तीसरा विकेट गिरा तब भारत का स्कोर 54.4 ओवर में 117 रन था। आज आउट होने वाले बल्लेबाज कप्तान अजिंक्य रहाणे रहे। वह भारत के तीसरे विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने 70 गेंद में 22 रन बनाए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा के साथ 32 रन की साझेदारी की। भारत ने दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट गंवाए थे।

06:36 (IST)09 Jan 2021
बीसीसीआई ने किया ब्रिटेन की कंपनी आईएमजी से अलग होने का फैसला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को खुलासा किया कि बीसीसीआई ने इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (आईएमजी) से अलग होने का फैसला किया है जिसके पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत से ही इसके आयोजन के अधिकार थे। अधिकारी ने बताया, ‘हां, हमने उन्हें बर्खास्तगी नोटिस भेजा है।’ पता चला है कि यह नोटिस हफ्ते के शुरू में भेजा गया था और बोर्ड की योजना इस साल से अपने इस टी20 टूर्नामेंट का आयोजन खुद के पेशेवरों के साथ कराने की है। ब्रिटेन की कंपनी आईएमजी ने 2017 में पांच साल के लिये 2022 तक आईपीएल के टूर्नामेंट अधिकार बरकरार रखे थे। आईपीएल के 2021 चरण के मार्च-अप्रैल में सामान्य विंडो में आयोजित होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं किया गया है कि यह भारत में होगा या फिर 2020 की तरह विदेश में। आईपीएल से पहले फरवरी में एक ‘मिनी’ नीलामी होने की उम्मीद है। कोविड-19 महामारी के चलते 2020 आईपीएल चरण का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था जो सितंबर से नंवबर तक चला था।

06:23 (IST)09 Jan 2021
हनुमा ने ऑस्ट्रेलिया को गिफ्ट किया अपना विकेट, देखें VIDEO

हनुमा विहारी जिस तरह से आउट हुए उसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपना विकेट ऑस्ट्रेलिया को गिफ्ट किया। उन्होंने ऐसा रन लेने की कोशिश की, जिसकी उस समय कोई जरूरत नहीं थी। ऐसे समय एक रन से ज्यादा विकेट बचाकर रखना अधिक अहम था। 

06:18 (IST)09 Jan 2021
दूसरे दिन गिरे थे भारत के 2 विकेट

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट पर 96 रन बनाए थे। स्टम्प उखड़ने के समय चेतेश्वर पुजारा 9 और अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर नाबाद थे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका।

05:46 (IST)09 Jan 2021
दूसरे दिन के खेल की समरी

दूसरे दिन शुभमन गिल टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ पवेलियन लौटे थे। पैट कमिंस ने उन्हें 33वें ओवर की पहली गेंद पर कैमरुन ग्रीन के हाथों लपकवाया। गिल ने 50 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रन पर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलियाई पारी का आकर्षण स्टीव स्मिथ का शतक रहा। उन्होंने 131 रन बनाए।