भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। उसने भारत के खिलाफ 2 रन की मामूली बढ़त हासिल की है। कैमरन ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

इससे पहले टीम इंडिया पहली पारी में 326 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसने ऑस्ट्रेलिया पर 131 रनों की लीड हासिल की थी। दूसरी पारी में दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ नहीं चले। उनका खराब फॉर्म जारी है। वे 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बुमराह ने लेग स्टंप उड़ा दिया। स्मिथ पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे।

सचिन तेंदुलकर मेलबर्न टेस्ट में खराब अंपायरिंग से नाराज, ‘अंपायर्स कॉल’ पर उठाए सवाल; ICC की ये मांग

5 साल  में यह पहला मौका है जब स्मिथ ने एक टेस्ट की दोनों पारियों कुल 11 रन से कम रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ ने इस मैच में 8 रन बनाए। पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 11 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इस मामले में स्मिथ का यह दूसरा खराब प्रदर्शन है। वे 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट कुल 3 रन ही बना सके थे।

मैथ्यू वेड 40 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे। कप्तान टिम पेन (1) को जडेजा ने पंत के हाथों कैच कराया।

India Vs Australia 2nd Test 4th Day Live Cricket Score: यहां जानिए चौथे दिन के खेल के ताजा अपडेट्स

मार्नश लबुशाने को आउट कर रविचंद्रन अश्विन ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। लबुशाने ने 28 रन बनाए। कप्तान रहाणे ने उनका कैच लिया। उमेश यादव ने दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जो बर्न्स को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। बर्न्स ने 4 रन बनाए।

‘क्रिकेटर नहीं होता तो घोड़े संभालता, वाइफ को  ATM कार्ड देने के बाद लगता है डर’, हरभजन से इंटरव्यू में बोले थे जडेजा

इससे पहले पहली पारी में भारत के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 112 और रविंद्र जडेजा ने 57 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी 195 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

[ie_ipl_scorecard match_id=48441]

Live Blog

12:42 (IST)28 Dec 2020
तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म

मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। उसने भारत के खिलाफ 2 रन की मामूली बढ़त हासिल की है। कैमरन ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले  टीम इंडिया पहली पारी में 326 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसने ऑस्ट्रेलिया पर 131 रनों की लीड हासिल की थी।

12:12 (IST)28 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया का संघर्ष जारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी कर ली है। कमिंस 13 और ग्रीन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 8 रन पीछे हैं। कप्तान टिम पेन (1) को जडेजा ने पंत के हाथों कैच कराया।

11:14 (IST)28 Dec 2020
भारत को मिली दोहरी शतक

भारत को जडेजा ने चौथी और सिराज ने पांचवीं सफलता दिलाई। टीम इंडिया ने मैच पर अब पकड़ बना चुकी है। मैथ्यू वेड 40 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे। कंगारू टीम के कप्तान टिम पेन और युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर अब ऑस्ट्रेलिया को संभालने की जिम्मेदारी है।

10:40 (IST)28 Dec 2020
स्टीव स्मिथ हुए आउट

दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का खराब फॉर्म जारी है। वे 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बुमराह ने लेग स्टंप उड़ा दिया। स्मिथ पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे।

10:10 (IST)28 Dec 2020
स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड टिके

ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 64 रन पीछे है। इस सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे स्टीव स्मिथ से कंगारू टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।

09:12 (IST)28 Dec 2020
लबुशाने को अश्विन ने किया आउट

मार्नश लबुशाने को आउट कर रविचंद्रन अश्विन ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। लबुशाने ने 28 रन बनाए। कप्तान रहाणे ने उनका कैच लिया। लबुशाने इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वे मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में भी नहीं चल पाए।

08:02 (IST)28 Dec 2020
भारत को मिली पहली सफलता

दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता मिल गई है। उमेश यादव ने दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जो बर्न्स को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। बर्न्स ने 4 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। दोनों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है।

07:04 (IST)28 Dec 2020
पहली पारी में भारत ऑलआउट

टीम इंडिया पहली पारी में 326 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसने ऑस्ट्रेलिया पर 131 रनों की लीड हासिल की। पहली पारी में भारत के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 112 और रविंद्र जडेजा ने 57 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज लंच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार बॉलिंग कर टीम को शुरुआती सफलता दिलाना चाहेंगे।

06:32 (IST)28 Dec 2020
भारत को सुबह लगे दो झटके

भारत को तीसरे दिन सुबह में दो झटके लगे। रविंद्र जडेजा ने अपने करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। जडेजा 57 रन बनाकर आउट हो गए। स्टार्क की गेंद पर पैट कमिंस ने उनका कैच लिया। तीसरे दिन भारत को अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा। वे 223 गेंद पर 112 रन बनाकर रनआउट हो गए। जडेजा के करियर का यह 12वां शतक है।