India Women Under 19s vs England Under 19 Score: शेफाली वर्मा की अगुआई में भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने 29 जनवरी 2023 को इतिहास रच दिया। भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत ने महिला क्रिकेट में पहली बार आईसीसी की ट्रॉफी जीती है। इससे पहले सीनियर टीम सभी फॉर्मेट्स में तीन मौकों पर विश्व कप फाइनल में पहुंची लेकिन हर बार खिताब से दूर रह गई थी।
दक्षिण अफ्रीका के पॉचेफ्सट्रूम में खेले गए भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड की टीम को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ढेर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बनाकर मैच और खिताब अपने नाम किया। भारत की ओर से सौम्या तिवारी (नाबाद) और गोंगदी तृषा ने 24-24 रन बनाए।
शेफाली वर्मा 15 रन बनाकर आउट हुईं। इंग्लैंड की ओर से हना बेकर, कप्तान ग्रेस और एलेक्सा स्टोनहाउस ने एक-एक विकेट लिए। भारत की ओर से तितास साधु, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने क्रमशः 6, 17 और 13 रन देकर 2-2 विकेट लिए। कप्तान शेफाली वर्मा, मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने भी एक-एक बैटर को पवेलियन भेजा। अर्चना देवी ने एक कैच भी लपका।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की रहने वाली अर्चना देवी की क्रिकेटर बनने की कहानी बहुत मार्मिक है। उनकी मां सावित्री देवी के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता है। कहानी पढ़ने के बाद आपकी भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। इंग्लैंड की ओर से हॉलैंड, रेयाना मैकडोनाल्ड-गे, एलेक्सा स्टोनहाउस और सोफिया स्मेल ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं। इस मैच में दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था।
वीडियो (Video) में देखिए भारतीय टीम (Team India) के जीत का लम्हा
IND W vs NZ W, T20 World Cup Final Score: भारतीय महिला टीम ने इससे पहले किसी भी स्तर पर विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीती थी।
2005 वनडे विश्व कप की हार, 2017 वनडे विश्व कप की हार, 2020 टी20 विश्व कप की हार, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल की हार के बाद सबके मन में एक ही सवाल था कि भारतीय महिला टीम आखिर कब आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करेगी। अब यह काम शेफाली वर्मा की सेना ने कर दिखाया है। शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, अर्चना देवी, मन्नत कश्यप, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, सोनम यादव, ऋषिता बसु, जी तृषा और तितास साधु इन 11 खिलाड़ियों ने भारत को महिला क्रिकेट में अपना पहला विश्व कप खिताब दिलाया है।
???#TeamIndia CHAMPIONS pic.twitter.com/B4OM8unDr5
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 29, 2023
सौम्या तिवारी ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर भारत को महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला चैंपियन बना दिया। भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया और इतिहास रचा। साउथ अफ्रीका में भारतीय पुरुष टीम ने पहला टी20 विश्व कप जीता था। अब टीम इंडिया ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप अपने नाम किया है। सौम्या तिवारी 37 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहीं।
?.?.?.?.?.?.?.?.?! ??
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 29, 2023
Meet the winners of the inaugural #U19T20WorldCup
INDIA ?? #TeamIndia pic.twitter.com/ljtScy6MXb
भारत को 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तीसरा झटका लिया। स्टोनहाउस ने जी तृषा को बोल्ड किया। तृषा 29 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इंग्लैंड के लिए यह सांत्वना विकेट ही कहा जाएगा, क्योंकि भारतीय टीम अब इतिहास रचने से सिर्फ 3 रन दूर है। तृषा की जगह हर्षिता बासू बल्लेबाजी के लिए आईं हैं।
11.2 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 58 रन है। सौम्या तिवारी और जी तृषा के बीच 46 गेंद में 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। सौम्या तिवारी के 29 गेंद में 21 और तृषा के 23 गेंद में 17 रन हैं। भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 50 रन बनाए थे।
नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 44 रन है। सौम्या तिवारी के 24 गेंद में 18 और जी तृषा के 13 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 32 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अब 25 रन की और जरूरत है।
पावर प्ले (6 ओवर) तक का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 30 रन है। उसे जीत के लिए 14 ओवर में 39 रन की जरूरत है। जी तृषा के 4 गेंद में 3 और सौम्या तिवारी के 15 गेंद में 7 रन हैं। दोनों के बीच 14 गेंद में 10 रन की साझेदारी हुई है।
चौथे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। ओपनर श्वेता सहरावत 6 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। आउट होने से पहले श्वेता ने चौका लगाया और आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बनीं। श्वेता ग्रेस की गेंद पर बेकर के हाथों शॉर्ट फाइन लेग पर लपकी गईं। श्वेता की जगह जी तृषा बल्लेबाजी के लिए आईं हैं।
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर भारत को बड़ा झटका लगा। बेकर की गेंद पर शेफाली वर्मा ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन स्टंप्स की गेंद पर उनका बल्ला हाथ में घूम गया। शेफाली के शॉट में ताकत थी, लेकिन ऊंचाई नहीं। यही वजह रही कि स्टोनहाउस ने मिडऑन के आगे डाइव लगाकर कैच लपक लिया। शेफाली 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी जगह सौम्या तिवारी बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। हालांकि, सौम्या अगली 5 गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाईं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है।
दूसरा ओवर सोफिया स्मेल लेकर आईं। शेफाली ने उनकी पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से भारत के खाते में 11 रन आए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है। शेफाली के 19 गेंद में 15 और श्वेता सहरावत के 2 गेंद में एक रन हैं।
भारत की ओर से शेफाली वर्मा और श्वेता सहरावत ने पारी की शुरुआत की। हना बेकर इंग्लैंड के लिए पहला ओवर लेकर आईं। शेफाली ने बेकर की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और भारत का खाता खोला। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 5 रन है।
18वें ओवर की पहली गेंद पर सोनम यादव ने सोफिया स्मेल का विकेट झटककर इंग्लैंड की पारी का अंत किया। सोफिया स्मेल 7 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। सोनम ने फॉलोथ्रू में उनका कैच लपका।
भारत के लिए मन्नत कश्यप 17वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए चौथी गेंद पर एलेक्सा स्टोनहाउस को पवेलियन भेज दिया। मन्नत कश्यप की इस गेंद पर स्टोनहाउस ने बैकफुट पर जाकर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन टर्न के कारण गेंद काफी बाहर निकल गई थी। स्टोनहाउस हवा में मार बैठीं और कवर पॉइंट पर सोनम यादव ने आसान कैच लपक लिया। स्टोनहाउस 25 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
इंग्लैंड को 3 गेंद के भीतर 2 झटके लगे। भारत की ओर से 15वां ओवर शेफाली वर्मा लेकर आईं। हैना बेकर ने शेफाली की पहली गेंद आगे बढ़कर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन मिस कर गईं और ऋचा घोष ने बेल्स गिरा दीं। बेकर बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। पंद्रह ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 63 रन है। स्मेल के 5 गेंद में 10 और स्टोनहाउस के 16 गेंद में 7 रन हैं।
चौदहवें ओवर की 5वीं गेंद पर सौम्या तिवारी ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। सौम्या तिवारी ने जोजी ग्रोव्स को रन आउट किया। पार्शवी चोपड़ा की यह गेंद ऑफ साइड में लेंथ बॉल थी। जोजी ने हल्के हाथ से खेलकर रन चुराने की कोशिश की, लेकिन कवर पर चौकन्ना सौम्या तिवारी ने विकेट पर डायरेक्ट हिट मार दिया। जोजी ग्रोव्स 5 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। जोजी की जगह हैना बेकर बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 53 रन है।
Soumya Tiwari with a sharp throw as Josephine Groves is run out for 4 runs.
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 29, 2023
England 53/7 https://t.co/a9WgSfFv8z #INDvENG #U19T20WorldCup #Final pic.twitter.com/USDQQgTDHT
पार्शवी चोपड़ा ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को छठी सफलता दिलाई। पार्शवी ने इस बार रेयाना मैकडोनाल्ड-गे को पवेलियन की राह दिखाई। पार्शवी की इस लेंथ बॉल पर मैकडोनाल्ड ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन मिस टाइमिंग हुई और गेंद टंग गई और अर्चना देवी ने कवर पर अपने दाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से लपक लिया। रेयाना मैकडोनाल्ड-गे 24 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। मैकडोनाल्ड जोसी ग्रोव्स बल्लेबाजी के लिए आईं हैं।
दस ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 39 रन हैं। इंग्लैंड को पांचवां झटका 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। पार्शवी चोपड़ा ने पावेली को पगबाधा किया। पार्शवी की यह गेंद फुल लेंथ है। पावेली स्वीप करने की कोशिश में बीट हुईं और एलबीडब्ल्यू हो गईं। पावेली 9 गेंद में 2 रन ही बना पाईं। रेयाना मैकडोनाल्ड-गे के 20 गेंद में 17 रन हैं। पावेली की जगह स्टोनहाउस क्रीज पर आईं हैं।
आठ ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 29 रन है। चारिस पावेली अभी खाता नहीं खोल पाईं हैं। रेयाना मैकडोनाल्ड-गे के 12 गेंद में 9 रन हैं। आठवां ओवर पार्शवी चोपड़ा लेकर आईं थीं। उनके इस ओवर से इंग्लैंड ने 6 रन अपने खाते में जोड़े।
टी साधु ने 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को चौथी सफलता दिलाई। साधु सेरेन स्मेल को बोल्ड किया। साधु की यह गेंद लेंथ बॉल थी। सेरेन बैकफुट से खेलने के चक्कर में फंस गईं और पिच करके अंदर आई गेंद सीधे स्टम्प पर जा लगी। सेरेन स्मेल 9 गेंद में 3 रन ही बना पाईं। सेरेन की जगह चारिस पावेली बल्लेबाजी के लिए आईं हैं।
छह ओवर का खेल हो चुका है। छह ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 22 रन है। सेरेन स्मेल के 7 गेंद में 3 और रेयाना मैकडोनाल्ड-गे के 7 गेंद में 4 रन हैं। दोनों के बीच 12 गेंद में 6 रन की साझेदारी हुई है।
अर्चना देवी ने चौथे ओवर में भारत के लिए दो सफलताएं हासिल कीं। अर्चना ने पहले तीसरी गेंद पर नींव हॉलैंड को बोल्ड किया। फिर आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर ग्रेस स्क्रिवेंस को तृषा के हाथों कैच कराया। ग्रेस 12 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही हैं नींव हॉलैंड 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुईं। हॉलैंड की जगह सेरेन स्मेल और ग्रेस की जगह रेयाना मैकडोनाल्ड गे बल्लेबाजी के लिए आईं।
भारत के लिए दूसरा ओवर अर्चना देवी लेकर आईं। अर्चना के इस ओवर की तीसरी गेंद पर नींव हॉलैंड ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 7 रन है। नींव हॉलैंड के 4 गेंद में 5 और ग्रेस के 6 गेंद में 2 रन हैं।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस और लिबर्टी हीप ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए टी साधु पहला ओवर लेकर आईं। ग्रेस ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। टी साधु ने अपनी चौथी ही गेंद पर फॉलोथ्रू में लिबर्टी हीप का कैच पकड़ लिया। ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। हीप की जगह नींव हॉलैंड बल्लेबाजी के लिए आईं। पहले ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर एक रन है।
1973: विश्व कप- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (इंग्लैंड द्वारा जीता गया)
2009: टी20 विश्व कप- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (इंग्लैंड द्वारा जीता गया)
2023: U19 महिला विश्व कप- भारत बनाम इंग्लैंड (क्या भारतीय महिलाएं इंग्लैंड को लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने से रोक सकती हैं?)
इंग्लैंड: ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नींव हॉलैंड, सेरेन स्मेल (विकेटकीपर), रायना मैकडॉनल्ड-गे, शरीस पवेली, ऐलेक्सा स्टोनहाउज, सोफिया स्मेल, जोजी ग्रोव्स, एली एंडरसन, हैना बेकर।
Toss update from final ?
— ICC (@ICC) January 29, 2023
India win the toss and opt to bowl first against England ?
Watch the Women's #U19T20WorldCup for FREE on https://t.co/CPDKNxpgZ3 (in select regions) ?
? https://t.co/mayifyqVWJ pic.twitter.com/1OiWnPUAlR
भारत: श्वेता सहरावत, शेफाली वर्मा (कप्तान), सौम्या तिवारी, जी तृषा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, तीता साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादव।
Toss News – India have won the toss and elect to field first in the Final of the #U19T20WorldCup
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 29, 2023
A look at our Playing XI for the #Final
Live – https://t.co/89XmsIML0g #INDvENG #U19T20WorldCup pic.twitter.com/SHtCjstvqL
भारत की सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत 6 मैचों में 141.06 की प्रभावशाली स्ट्राइक-रेट और 146 के औसत से 292 रन बना चुकी हैं। वह टूर्नामेंट की अग्रणी रन-स्कोरर हैं। इंग्लैंड के कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस उनसे पीछे नहीं हैं। 19 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज ग्रेस के 6 मैचों में 134.42 के स्ट्राइक-रेट से 289 रन हैं।
रोहतक की रहने वाली शेफाली वर्मा दो विश्व कप के अलावा पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता टीम का भी हिस्सा थीं। अब वह इस मौके को हाथ से नहीं निकलने देना चाहतीं। शनिवार को 19 साल की हुईं शेफाली वर्मा ने फाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हां, बहुत फाइनल्स खेले हैं। मैदान पर जाकर अपने खेल का लुत्फ उठाना अहम है। मैंने साथी खिलाड़ियों से भी कहा है कि तनाव मत लो, बस अपना शत प्रतिशत दो, यह मत सोचो कि यह फाइनल है। बस खुद पर भरोसा रखो।’
Hello India ??
— ICC (@ICC) January 29, 2023
Welcome to the ICC Women's #U19T20WorldCup Final ? pic.twitter.com/XQ4ONnzsEt
महिला क्रिकेट के पहले अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत का इंग्लैंड से सामना है। भारत का इस टूर्नामेंट में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन रहा है, लेकिन इंग्लैंड की टीम भी अविजित रही है। वह सेमी-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन के लक्ष्य का बचाव कर चुकी है। भारतीय क्रिकेट इतिहास आज की तारीख स्वर्णिम दिन बनने की क्षमत रखती है। भारत अंडर-19 पुरुष विश्व कप का सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीत चुका है।
England have arrived ?
— ICC (@ICC) January 29, 2023
An hour to go – the ICC Women's #U19T20WorldCup Final ? pic.twitter.com/065bGZg5NY
IND W vs NZ W, T20 World Cup Final Live Score: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर भारतीय टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने काफी सफलता अर्जित की है, लेकिन टीम किसी भी स्तर पर विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। सीनियर टीम के साथ दो विश्व कप और एक राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल का हिस्सा रह चुकी शेफाली वर्मा अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर घर लौटना चाहेंगी। सीनियर टीम तीन मौकों पर विश्व कप के फाइनल में पहुंची है, लेकिन फाइनल की बाधा पार नहीं कर सकी है। साल 2005 में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 98 रन, 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन और 2020 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन से हार झेलनी पड़ी थी।