IND vs SL ICC World Cup 2023: आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। भारत के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके। श्रीलंका की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। ऐसा लग रहा था कि एशिया कप फाइनल का रिप्ले चल रहा है। उस मैच में श्रीलंका की टीम 50 रन पर आउट हुई थी। इस मैच में 55 रन पर सिमट गई। नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आए कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। एंजलो मैथ्यूज और महेश तीक्ष्णा ने 12-12 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
भारत बनाम श्रीलंका मैच की बॉल टू बॉल कमेंट्री और स्कोर के लिए यहां क्लिक करें।
ICC Cricket World Cup, 2023
India
357/8 (50.0)
Sri Lanka
55 (19.4)
Match Ended ( Day – Match 33 )
India beat Sri Lanka by 302 runs
World Cup 2023, India vs Sri Lanka: टीम इंडिया 7 में से 7 मैच जीती है।
श्रीलंका को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच अपने नाम करना होगा। भारत और श्रीलंका इससे पहले एशिया कप के फाइनल में भिड़ी थीं जहां मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी।
भारत ने अब तक छह मैच जीते हैं और सभी में जीत हासिल की है। वह 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं श्रीलंका ने छह मैच जीते हैं जिसमें से उसे तीन में जीत और तीन हार मिली है।
भारतीय टीम आज वर्ल्ड कप में सातवां मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मुकाबले में उनका सामना श्रीलंका से होने वाला है। भारतीय टीम का इरादा अपने विजय अभियान को जारी रखने का होगा।
आईसीसी विश्व कप 2023 में मोहम्मद सिराज ने पहले पावरप्ले के अंदर केवल 2 विकेट लिए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा का वनडे स्कोर 16, 20 और 10 रन ही रहा है। विराट कोहली के नाम श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक हैं। महेश तीक्षना ने इस विश्व कप में 7 मैच में केवल 5 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के लिए सदीरा समरविक्रमा ने 6 मैच में सबसे ज्यादा 331 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक भी शामिल है। पथुम निसांका ने भी इस साल एक हजार से अधिक वनडे रन बनाए हैं। विश्व कप में उन्होंने लगातार चार अर्धशतक जड़े हैं।
