IND vs SL ICC World Cup 2023: आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। भारत के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके। श्रीलंका की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। ऐसा लग रहा था कि एशिया कप फाइनल का रिप्ले चल रहा है। उस मैच में श्रीलंका की टीम 50 रन पर आउट हुई थी। इस मैच में 55 रन पर सिमट गई। नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आए कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। एंजलो मैथ्यूज और महेश तीक्ष्णा ने 12-12 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
भारत बनाम श्रीलंका मैच की बॉल टू बॉल कमेंट्री और स्कोर के लिए यहां क्लिक करें।
ICC Cricket World Cup, 2023
India
357/8 (50.0)
Sri Lanka
55 (19.4)
Match Ended ( Day – Match 33 )
India beat Sri Lanka by 302 runs
World Cup 2023, India vs Sri Lanka: टीम इंडिया 7 में से 7 मैच जीती है।
आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
रविंद्र जडेजा ने दिलशान मदुशंका को 5 विकेट आउट करके आखिरी विकेट लिया। श्रीलंका की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। ऐसा लग रहा था कि एशिया कप फाइनल का रिप्ले चल रहा है। उस मैच में श्रीलंका की टीम 50 रन पर आउट हुई थी। इस मैच में 55 रन पर सिमट गई। नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आए कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। एंजलो मैथ्यूज और महेश तीक्ष्णा ने 12-12 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
मोहम्मद शमी ने 5वां विकेट झटका। श्रीलंका की टीम ने 18 ओवर में 49 रन पर 9 विकेट गंवा दिए हैं। कसुन रजिथा 14 रन बनाकर आउट। जीते के लिए 309 रन की दरकार।
श्रीलंका की टीम ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है। मोहम्मद शमी ने 4 विकेट झटक लिए हैं। सिर्फ 1 रन दिए हैं। महेश तीक्ष्णा 6 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 13.1 ओवर में 8 विकेट पर 29 रन। जीत के लिए 329 रन की दरकार।
श्रीलंका की टीम हार के करीब पहुंच गई है। दुष्मंथा चमीरा बगैर खाता खोले आउट। श्रीलंका का स्कोर 11.3 ओवर में 7 विकेट पर 22 रन। जीत के लिए 336 रन की दरकार। एंजलो मैथ्यूज 11 रन बनाकर क्रीज पर। महेश तीक्ष्णा क्रीज पर।
मोहम्मद शमी ने दो गेंद पर दो विकेट लिए। चरिथ असलंका को पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 गेंद पर 1 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने दुशन हेमंथा को पवेलियन भेजा। वह गोल्डेन डक हुए। एंजलो मैथ्यूज 7 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 9.4 ओवर में 6 विकेट पर 14 रन। जीत के लिए 344 रन की दरकार।
श्रीलंका ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 346 रन चाहिए। चरिथ असलंका बगैर खाता खोले और एंजलो मैथ्यूज 6 रन बनाकर क्रीज पर। असलंका 14 गेंद खेल चुके हैं और खाता नहीं खोल पाए हैं। मैथ्यूज ने एक चौका जड़ा है।
मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 6 विकेट लिए थे। ऐसा लग रहा है कि उस मैच का रिप्ले चल रहा है। सिराज ने 1.1 ओवर में ही 3 विकेट झटक लिए हैं। श्रीलंका ने 3.1 ओवर में 3 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। मोहम्मद सिराज ने कुसल मेंडिस को बोल्ड किया। उन्होंने 1 रन बनाए। चरिथ असलंका बगैर खाता खोले क्रीज पर। नए बल्लेबाज एंजलो मैथ्यूज हैं।
जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका पर कहर बरपाया। उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए। श्रीलंका की टीम का स्कोर 2 ओवर में 2 रन पर 3 विकेट है। दिमुथ करुणारत्ने गोल्डेन डक पर आउट हुए। सदीरा समरविक्रमा 4 गेंद खेलकर आउट हुए। कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका क्रीज पर।
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई। पथुम निसांका पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने रिव्यू लिया। अंपयार्स कॉल होने से यह बर्बाद नहीं हुआ। कुसल मेंडिस नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। दिमुथ करुणारत्ने क्रीज पर। विकेट लेने के बाद बुमराह ने 2 वाइड गेंद की। इसके बाद 4 डॉट गेंद की। श्रीलंका का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 2 रन। जीत के लिए 356 रन की दरकार।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। टीम के लिए शुभमन गिल ने 92, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने तूफानी 82 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच और दुष्मंता चमीरा ने एक विकेट हासिल किया।
आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी रनआउट हो गए। जडेजा दूसरी ओर से भागना चाहते थे लेकिन शमी ने अपना विकेट कुर्बान कर दिया।
40वें ओवर में केएल राहुल को पवेलियन लौटना पड़ा। ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद को हेमंता को दे बैठे। 19 गेंदों में 21 रन बनाकर वह वापस लौटे।
36वें ओवर में कासुन रजिता ने 14 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर राहुल ने डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। वहीं चौथी गेंद पर अय्यर ने जोरदार छक्का जड़ा। 27 गेंदों में राहुल और अय्यर के बीच 43 रन की साझेदारी हो चुकी है।
शुभमन गिल के बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने शॉर्ट कवर पर गेंद को खेला। पाथुम निसांका ने कैच लपका। 94 गेंदों में 88 रन बनाकर कोहली पवेलियन लौट गए। काफी निराश थे।
30वें ओवर में मधुशंका ने 8 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल गेदं को कीपर के ऊपर से खेलने की कोशिश कर रहे थे, गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और विकेटकीपर ने कूद कर गेंद को लपक लिया। 92 गेंदों में 92 रन बनाकर शुभमन गिल लौट गए। पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगे।
26वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने फ्लिक करके चौका जमाया। वहीं अगले ओवर में तीक्षणा ने दो रन दिए। विराट और गिल के बीच 167 रनों की साझेदारी हो चुकी है और श्रीलंका के पास इसका तोड़ नजर नहीं आ रहा है।
25वें ओवर में तीक्षणा ने 11 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने डीप पॉइंट पर चौका लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर कट करते हुए गिल ने भी चौका लगाया। इसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है।
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका इस वर्ल्ड कप में दूसरा अर्धशतक है। गिल ने 55 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए।
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर गेंद नो बॉल रही। इसके बाद अगली गेंद पर कोहली ने दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने 50 गेंदों में अपने 50 रन पूरे कए।
16वें ओवर की पहली गेंद पर मधुशंका ने ड्राइव के साथ चौका जमाया। वहीं चौथी गेंद पर कवर्स पर भी चौका जड़ा। इस ओवर में नौ रन आए। भारत का स्कार 100 के करीब पहुंच गया है
विराट कोहली के इस साल 1000 वनडे रन पूरे हो चुके हैं। वह 8 बार ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा सात बार किया था।
नौवें ओवर में कासुन रजिता ने 10 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने फाइन लेग पर चौका जमाया। वहीं ओवर की तीसरी गेंद पर कट करके कवर पॉइंट पर चौका जड़ा।
विराट कोहली बेहतर टच में दिख रहे हैं। वह 25 गेंद पर 6 चौके की मदद से 26 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 41 गेंद पर 38 रन की साझेदारी। टीम इंडिया का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन।
टीम इंडिया ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 14 रन बनाए हैं। श्रीलंका की टीम हावी दिख रही है। दुष्मंथा चमीरा ने 2 ओवर किए हैं और दोनों ओवर मेडन रहे हैं। विराट कोहली 9 और शुभमन गिल 7 गेंद का सामना करने के बाद भी बगैर खाता खोले क्रीज पर।
टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही है। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खाता नहीं खोल सके थे। आखिरी गेंद पर फाइन लेग पर उन्होंने चौका लगाया। दूसरे छोर पर शुभमन गिल मौजूद हैं। उन्होंने अभी तक खाता नहीं खोला है। टीम इंडिया का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 8 रन।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। दिलशान मदुशंका को विकेट मिला।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश तीक्षणा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका
श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पिच थोड़ी अलग होगी और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान होगा।'
भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी मैदान पर हैं। अब से कुछ देर बाद मैच का टॉस होगा जिसके बाद मुकाबला शुरू हो जाएगा।
आईसीसी विश्व कप 2023 में मोहम्मद सिराज ने पहले पावरप्ले के अंदर केवल 2 विकेट लिए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा का वनडे स्कोर 16, 20 और 10 रन ही रहा है। विराट कोहली के नाम श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक हैं। महेश तीक्षना ने इस विश्व कप में 7 मैच में केवल 5 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के लिए सदीरा समरविक्रमा ने 6 मैच में सबसे ज्यादा 331 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक भी शामिल है। पथुम निसांका ने भी इस साल एक हजार से अधिक वनडे रन बनाए हैं। विश्व कप में उन्होंने लगातार चार अर्धशतक जड़े हैं।