India vs Sri Lanka ODI World Cup 2023 Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 में 2 नवंबर को अपना 7वां मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। भारत ने अब तक अपने सभी 6 मैच जीते हैं। वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। एक नवंबर 2023 की शाम 9:09 बजे तक वह पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर थी, लेकिन साउथ अफ्रीका की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद वह दूसरे नंबर पर खिसक गई।

श्रीलंका ने अब तक 6 मैच खेले हैं। उसने 2 में जीत हासिल की है। उसके 4 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। ऐसे भारत फिर से शीर्ष पर पहुंचने और सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने के लिए हर हाल में श्रीलंका के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगा। दूसरी ओर श्रीलंका भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी, लेकिन जिस फॉर्म में टीम इंडिया अभी खेल रही है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि कुसल मेंडिस की टीम की राह मुश्किल है।

श्रीलंका ने विश्व कप क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में वह विपक्षी टीमों के खिलाफ अक्सर लड़खड़ा गए हैं। चोटों और प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपलब्धता ने भी द्वीपीय राष्ट्र की टीम को परेशान कर दिया है। हालांकि, उसकी युवा ब्रिगेड ने प्रतिद्वंद्वियों को प्रभावित किया है।

IND VS SL: भारत बनाम श्रीलंका ICC विश्व कप 2023 लाइव-स्ट्रीमिंग विवरण

भारत बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच किस तारीख को है?
भारत बनाम श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच दो नवंबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच किस समय पर शुरू होगा?
भारत बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 02:00 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच किस मैदान पर खेला जाना है?
भारत बनाम श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

कौन से टीवी चैनल भारत बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच का प्रसारण करेंगे?
भारत बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर लाइव टेलीकॉस्ट किया जाएगा।

IND vs SL Weather: भारत की ‘7वें आसमान’ पर पहुंचने पर नजर; जानें मुंबई में 2 नवंबर को कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

भारत बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम श्रीलंका आईसीसी विश्व कप 2023 को भारत में मुफ्त में कहां देख सकते हैं?
प्रशंसक भारत बनाम श्रीलंका के बीच मैच को डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं।

भारत के अलावा विदेश में भारत बनाम श्रीलंका मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग मुफ्त में कैसे देखें?

भारत: डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
पाकिस्तान: पीटीवी स्पोर्ट्स
ऑस्ट्रेलिया: 9 नाउ और फॉक्स स्पोर्ट्स
अमेरिका और कनाडा: ईएसपीएन+
यूके: स्काई स्पोर्ट्स और My5
न्यूजीलैंड: स्काई स्पोर्ट और स्काई गो

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की ताजा अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
यहां क्लिक करें देखें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के आंकड़ों पर नजर डालने के लिए यहां क्लिक करें