भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में लगातार दो शतक लगाकर आ रहे विराट कोहली पर एक बार फिर से नजरें होंगी। दरअसल विराट अपने करियर में एक बार ऐसा कर चुके हैं जब उन्होंने लगातार तीन वनडे मुकाबलों में शतक लगाए थे। अब वह अपने करियर में दूसरी बार ऐसा करने की दहलीज पर हैं। पूरी दुनिया में सिर्फ बाबर आजम ही अपने करियर में दो बार ऐसा कर पाए हैं।

बाबर आजम के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब विराट कोहली पहुंच चुके हैं। विराट कोहली ने इससे पहले 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन वनडे मैचों में शतक लगाए थे। वहीं विराट के अलावा रोहित शर्मा भी दूसरे भारतीय हैं जो एक बार यह कारनामा कर चुके हैं। जबकि बाबर आजम ने अपने करियर में दो बार ऐसा किया है। दुनिया के वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार यह कारनामा किया है। वहीं कुमार संगकारा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार चार मैचों में शतक लगाया है।

विराट ने की सचिन की बराबरी, ऋतुराज खास मुकाम से चूके; देखें रायपुर ODI में बने 10 बड़े रिकॉर्ड की लिस्ट

वनडे क्रिकेट में लगातार तीन शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीशतकरनटीमविरोधीमैदानमैच की तारीख
विराट कोहली3140भारतबनाम वेस्टइंडीजगुवाहाटी21 Oct 2018
157*भारतबनाम वेस्टइंडीजविशाखापत्तनम24 Oct 2018
107भारतबनाम वेस्टइंडीजपुणे27 Oct 2018
रोहित शर्मा3102भारतबनाम इंग्लैंडबर्मिंघम30 Jun 2019
104भारतबनाम बांग्लादेशबर्मिंघम2 Jul 2019
103भारतबनाम श्रीलंकालीड्स6 Jul 2019
बाबर आजम3114पाकिस्तानबनाम ऑस्ट्रेलियालाहौर31 Mar 2022
105*पाकिस्तानबनाम ऑस्ट्रेलियालाहौर2 Apr 2022
103पाकिस्तानबनाम वेस्टइंडीजमुल्तान8 Jun 2022
फखर जमां3101पाकिस्तानबनाम न्यूजीलैंडकराची13 Jan 2023
117पाकिस्तानबनाम न्यूजीलैंडरावलपिंडी27 Apr 2023
180*पाकिस्तानबनाम न्यूजीलैंडरावलपिंडी29 Apr 2023
कुमार संगकार4105*श्रीलंकाबनाम बांग्लादेशमेलबर्न26 Feb 2015
117*श्रीलंकाबनाम इंग्लैंडवेलिंग्टन1 Mar 2015
104श्रीलंकाबनाम ऑस्ट्रेलियासिडनी8 Mar 2015
124श्रीलंकाबनाम स्कॉटलैंडहोबार्ट11 Mar 2015
जहीर अब्बास3118पाकिस्तानबनाम भारतमुल्तान17 Dec 1982
105पाकिस्तानबनाम भारतलाहौर31 Dec 1982
113पाकिस्तानबनाम भारतकराची21 Jan 1983
सईद अनवर3107पाकिस्तानबनाम श्रीलंकाशारजाह30 Oct 1993
131पाकिस्तानबनाम वेस्टइंडीजशारजाह1 Nov 1993
111पाकिस्तानबनाम श्रीलंकाशारजाह2 Nov 1993
हर्शेल गिब्स3116दक्षिण अफ्रीकाबनाम केन्याकोलंबो20 Sep 2002
116*दक्षिण अफ्रीकाबनाम भारतकोलंबो25 Sep 2002
153दक्षिण अफ्रीकाबनाम बांग्लादेशPotchefstroom3 Oct 2002
एबी डिविलियर्स3114*दक्षिण अफ्रीकाबनाम भारतग्वालियर24 Feb 2010
102*दक्षिण अफ्रीकाबनाम भारतअहमदाबाद27 Feb 2010
102दक्षिण अफ्रीकाबनाम वेस्टइंडीजनॉर्थ साउंड22 May 2010
क्विंटन डी कॉक3135दक्षिण अफ्रीकाबनाम भारतजोहानिसबर्ग5 Dec 2013
106दक्षिण अफ्रीकाबनाम भारतडरबन8 Dec 2013
101दक्षिण अफ्रीकाबनाम भारतसेंचूरियन11 Dec 2013
रॉस टेलर3112*न्यूजीलैंडबनाम भारतहैमिल्टन28 Jan 2014
105*न्यूजीलैंडबनाम भारतवेलिंग्टन31 Jan 2014
105*न्यूजीलैंडबनाम पाकिस्तान</td>दुबई8 Dec 2014
बाबर आजम3120पाकिस्तानबनाम वेस्टइंडीजशारजाह30 Sep 2016
123पाकिस्तानबनाम वेस्टइंडीजशारजाह2 Oct 2016
117पाकिस्तानबनाम वेस्टइंडीजअबु धाबी5 Oct 2016
जॉनी बेयरस्टो3138इंग्लैंडबनाम न्यूजीलैंडडुनेडिन7 Mar 2018
104इंग्लैंडबनाम न्यूजीलैंडक्राइस्टचर्च10 Mar 2018
105इंग्लैंडबनाम स्कॉटलैंडएडिनबर्ग10 Jun 2018

सीरीज 1-1 की बराबरी पर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मौदूजा वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। पहला वनडे मैच रांची में भारतीय टीम ने 349 रन बनाकर 17 रन से जीता था। दूसरा मैच रायपुर में टीम इंडिया 358 रन बनाकर भी हार गई। अब विशाखापत्तनम में सीरीज दांव पर है। भारत में साउथ अफ्रीका ने 10 साल से कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है। वहीं टेस्ट सीरीज में हार का बदला मेजबान टीम वनडे सीरीज जीतकर लेना चाहेगी।