Most Sixes against South Africa in International Cricket: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा जब रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मैदान पर उतरेंगे तब उनके निशाने पर क्रिस गेल, जोस बटलर और डेविड वार्नर का बड़ा रिकॉर्ड होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा।

रोहित शर्मा के पास नंबर 1 बनने का मौका

इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा फिलहाल 61 सिक्स के साथ क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनके पास नंबर 1 बनने का मौका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के डेविड वार्नर ने लगाए हैं जिसकी संख्या 64 है तो वहीं दूसरे नंबर पर 63 छक्कों के साथ जोस बटलर मौजूद हैं।

IPL 2026: नीलामी में शामिल नहीं होंगे मैक्सवेल; सरफराज, पृथ्वी, अय्यर, ग्रीन जैसे खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

रायपुर में रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ जैसे की एक छक्का और लगाएंगे वो क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे तो वहीं अगर वो दूसरे मैच में 3 छक्के लगाते ही जोस बटलर से आगे निकल जाएंगे, लेकिन इस मुकाबले में अगर वो 4 छक्के लगा देते हैं तो वो डेविड वार्नर को पीछे छोड़ देंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रोटियाज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर

64 छक्के – डेविड वार्नर
63 छक्के – जोस बटलर
61 छक्के – क्रिस गेल
61 छक्के – रोहित शर्मा
52 छक्के – मिचेल मार्श
50 छक्के – बेन स्टोक्स

विराट कोहली, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के बीच क्या है मनमुटाव? इसे खत्म करना BCCI की जिम्मेदारी

आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस वक्त काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे मैच में उन्होंने 51 गेंदों पर 57 रन की पारी 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से खेली थी। भारत को इस मैच में 17 रन से जीत मिली थी और टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। रोहित शर्मा इन 3 छक्कों की मदद से वनडे प्रारूप में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।