IND vs SA ICC World Cup 2023 Cricket Score in Hindi: आईसीसी विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 327 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 49वां शतक पूरा किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। विराट कोहली 101 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा ने 15 गेंद में 29 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने 87 गेंद में 77 रन की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 83 रनों के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने पांच, कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की बॉल-टू-बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

India 
326/5 (50.0)

vs

South Africa  
83 (27.1)

Match Ended ( Day – Match 37 )
India beat South Africa by 243 runs

Live Updates

World Cup 2023, India vs South Africa Live Score Updates: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मतलब विश्व कप 2023 में ‘फाइनल से पहले फाइनल’

20:38 (IST) 5 Nov 2023
India vs South Africa Live Score: भारतीय टीम की 8वीं जीत

भारत ने 327 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे साउथ अफ्रीका को 83 रन पर ऑलआउट करके 243 रनों से मैच अपने नाम किया। विराट कोहली की शतकीय पारी के बाद रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके साथ ही भारत ने लगातार 8वीं जीत हासिल की। अब टीम इंडिया का अंकतालिका के टॉप पर रहना तय हो गया है।

20:35 (IST) 5 Nov 2023
India vs South Africa Live Score: कुलदीप यादव ने लुंगी एनगिडी को किया बोल्ड

28वें ओवर में कुलदीप यादव ने लुंगी एनगिडी को बोल्ड करके टीम की जीत तय की। गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर स्टंप्स से टकरा गई। एनगिडी खाता भी नहीं खोल पाए।

20:33 (IST) 5 Nov 2023
India vs South Africa Live Score: कगिसो रबाडा आउट

27वें ओवर की दूसरी गेंद पर कगिसो राबाडा को भी जाना पड़ा। वह रविंद्र जडेजा के पांचवें शिकार बने। रबाडा ने सामने की ओर गेंद को खेला और जडेजा ने आसान कैच लपक लिया।

20:31 (IST) 5 Nov 2023
India vs South Africa Live Score: मार्को यानसन आउट

26वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव ने मार्को यानसन भी आउट हो गए। यानसन कवर्स पर गेंद खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रविंद्र जडेजा को आउट दे बैठे। 30 गेंदों में 14 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए। ये साउथ अफ्रीका का 8वां विकेट है।

20:04 (IST) 5 Nov 2023
India vs South Africa Live Score: रविंद्र जडेजा ने केशव महाराज को पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा ने केशव महाराज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। मार्को यानसेन 8 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 18.4 ओवर में 7 विकेट पर 67 रन बनाए। नए बल्लेबाज कगिसो रबाडा हैं।

19:56 (IST) 5 Nov 2023
India vs South Africa Live Score: डेविड मिलर आउट

डेविड मिलर को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 16.4 ओवर में 6 विकेट पर 59 रन। जीत के लिए 264 रन की दरकार। केशव महाराज 4 और मार्को यानसेन 7 रन बनाकर क्रीज पर।

19:40 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: वान डेर डुसेन हुए आउट

14वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी को भी सफलता हासिल हुई। इस बार वान डेर डुसेन आउट हुए। भारत ने रिव्यू लेकर फिर एक सफलता हासिल की। वैन डर गेंद को ब्लॉक करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद पैड पर लगी। 32 गेंदों में 13 रन बनाकर वैन डर डुसैं को लौटना पड़ा।

19:31 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: साउथ अफ्रीका को चौथा झटका

13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लासेन को भी पवेलियन का रास्ता लेना पड़ा। ऐसा लगा कि गेंद बहुत टर्न नहीं हुई है। स्वीप करने की कोशिश कर रहे थे क्लासेन लेकिन गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने नॉटआउट दिया लेकिन भारत ने रिव्यू लिया। भारत के पक्ष में रहा फैसला। 11 गेंदों में वह केवल एक ही रन बना पाए।

19:20 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: माकरम भी लौटे पवेलियन

मोहम्मद शमी ने एडन माकरम को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। दो ओवर में दो विकेट खो चुका है। गेंद माकरम के बल्ले के किनारे पर लगी और केएल राहुल को थमा बैठे। 6 गेंदों में 9 रन बनाकर माकरम को लौटना पड़ा।

19:11 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: टेंबा बावुमा बोल्ड

नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने बावुमा को बोल्ड किया। बावुमा बैक फुट पर जाकर खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद बावुमा के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और स्टंप्स से टकरा गई। 19 गेंदों में 11 रन बनाकर बावुमा को लौटना पड़ा।

19:02 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: साउथ अफ्रीका को अच्छी साझेदारी की जरूरत

मोहम्मद शमी ने छठे ओवर में दो रन दिए। वहीं अगले ओवर में भी दो रन ही आए। साउथ अफ्रीका को फिलहाल एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है।

18:43 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: सिराज ने भारत को दिलाई पहली सफलता

मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दे दिया है। क्विंटन डिकॉक 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 6 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट गंवा दिया है। दक्षिण अफ्रीका 327 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है।

18:03 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 327 का लक्ष्य

ईडन गार्डन में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 327 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 का स्कोर बनाया। विराट कोहली 101 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी की। जडेजा ने 15 गेंद में 29 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडन मार्करम को छोड़कर सभी को 1-1 विकेट हासिल हुआ। केशव महाराज ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। केशव महाराज ने 10 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया।

17:48 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: विराट कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 49वां शतक

ईडन गार्डन में विराट कोहली ने वनडे करियर का 49वां शतक पूरा कर लिया है। कोहली ने 119 गेंद में 10 चौके की मदद से यह शतक पूरा किया। इस सेंचुरी के साथ ही कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन के नाम भी वनडे में 49 शतक हैं। भारत का स्कोर 49 ओवर के बाद 309/5 है।

17:16 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: केएल राहुल के रूप में भारत ने गंवाया चौथा विकेट

केएल राहुल के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। राहुल 16 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मार्को यानसेन को यह सफलता मिली। भारत ने 249 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया। केएल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:55 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: श्रेयस अय्यर 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे

श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को तीसरा झटका लग गया है। अय्यर 77 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। भारत ने 227 पर तीसरा विकेट गंवाया। अय्यर के विकेट के साथ ही कोहली और उनकी साझेदारी 134 रन पर टूट गई। श्रेयस का विकेट लुंगी एनगिडी ने लिया है।

16:17 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: कोहली के बाद अय्यर की भी फिफ्टी

ईडन गार्डन में भारत मजबूत स्थिति में है। विराट कोहली के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अय्यर ने 64 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 193/1 है। कोहली 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:05 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: कोहली ने जड़ी इस विश्व कप की पांचवीं फिफ्टी

विराट कोहली ने विश्व कप 2023 की पांचवीं फिफ्टी जड़ दी है। रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए कोहली ने 68 गेंद में 5 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया है। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 170 रन है। श्रेयस अय्यर 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

15:29 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: विराट और श्रेयस अय्यर क्रीज पर जमे

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाल लिया है। 19 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। कोहली 36 और अय्यर 11 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा 40 और गिल 23 रन बनाकर आउट हुए।

15:02 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: शुभमन गिल के रूप में भारत ने गंवाया दूसरा विकेट

टीम इंडिया को 93 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। केशव महाराज ने शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया है। शुभमन गिल 24 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले रोहित शर्मा के रूप में भारत ने पहला विकेट गंवाया था। रोहित 40 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

14:34 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: कगिसो रबाडा ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया

कगिसो रबाडा ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया है। रोहित शर्मा 24 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट। शुभमन गिल 12 रन बनाकर क्रीज पर। बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 5.5 ओवर में 1 विकेट पर 62 रन।

14:31 (IST) 5 Nov 2023
India vs South Africa Live Score: रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 22 गेंद पर 40 रन ठोक दिए हैं। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़ दिए हैं। शुभमन गिल 9 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 5 ओवर में बगैर विकेट के 61 रन।

14:21 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35/0

रोहित शर्मा ने अफ्रीकी गेंदबाजों की पिटाई करना शुरू कर दिया है। 3 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है। रोहित 11 में 15 और गिल 7 में 12 रन बना चुके हैं।

14:05 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: रोहित ने चौके से खोला टीम का खाता

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय पारी का आगाज किया है। रोहित ने लुंगी एनगिडी के पहले ओवर में चौके के साथ टीम का खाता खोला है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं अफ्रीकी टीम में एक बदलाव है।

13:41 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी

बेंच: एंडिले फेहलुकवायो, रीजा हैंड्रिग्स, लिजाद विलियम्स, गेराल्ड कोएत्जी

13:41 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज

बेंच: इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा

13:36 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाज चुनी

भारत ने ईडन गार्डन में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस विश्व कप में तीसरी बार रन चेज करेगी। रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में एक बदलाव है।

13:10 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं रोहित

ईडन गार्डन में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर टॉस जीतते हैं तो वह पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं तो वहीं दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। अभी तक दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लगभग हर मैच में 300 से उपर का स्कोर बनाया है। नीदरलैंड्स के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका रन चेज करते हुए ही हार गई थी।

12:59 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: एबी डिविलियर्स ने विराट को दी जन्मदिन की बधाई

ईडन गार्डन में एबी डिविलियर्स ने मैदान पर जाकर विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। एबी डिविलियर्स ने विराट को गले लगाया और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।

12:49 (IST) 5 Nov 2023
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी

बेंच: एंडिले फेहलुकवायो, रीजा हैंड्रिग्स, लिजाद विलियम्स, गेराल्ड कोएत्जी

भारत ने अब तक एक चैंपियन की तरह खेल दिखाया है। लगातार सात जीत के साथ आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम को इस विश्व कप में साउथ अफ्रीका के रूप में पहली कठिन चुनौती मिलने जा रही है। शीर्ष दो टीमों के बीच रविवार को ‘फाइनल से पहले फाइनल’ माने जा रहे इस मुकाबले में ‘बर्थडे ब्वॉय’ विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी। करीब 65000 की दर्शक क्षमता वाले ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर होने वाला यह मैच भारत के लिए इस टूर्नामेंट की सबसे कठिन चुनौती है। बल्लेबाजी में मेजबान के लिए सबसे ज्यादा 442 रन बना चुके विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की कोशिश में होंगे। मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ 302 रन से मिली जीत में वह 12 रन से शतक से चूक गए थे। ईडन गार्डन मैदान कप्तान रोहित शर्मा का भी पसंदीदा है। रोहित शर्मा ने इसी मैदान पर नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर 264 रन बनाया था।