भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में रविवार को साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वह 27.3 ओवर में 116 रन पर ही आउट हो गई किया। अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लिए। इसके बाद 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

IND vs SA 2nd ODI Match LIVE SCORE: WATCH HERE

भारत के लिए साई सुदर्शन (नाबाद 55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। साई सुदर्शन का यह डेब्यू मैच था। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया। साउथ अफ्रीका की टीम ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए पिंक जर्सी में यह मैच खेलने उतरी थी। हम सीरीज के सभी मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको देते रहेंगे। खेल और अन्य खबरों से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहिए।

I

Match Ended

India in South Africa, 3 ODI Series, 2023

South Africa 
116 (27.3)

vs

India  
117/2 (16.4)

Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat South Africa by 8 wickets

Live Updates

India vs South Africa ODI: भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

19:37 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: यहां मिलेगी सारी अपडेट्स

हम सीरीज के सभी मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको देते रहेंगे। खेल और अन्य खबरों से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहिए।

19:14 (IST) 17 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: 19 दिसंबर को खेला जाएगा दूसरा वनडे

सीरीज का अगला मुकाबला 19 दिसंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। यह मैच गकेबेरहा में होगा। साउथ अफ्रीका इस सीरीज में बराबरी के लिए बेताब होगा।

19:03 (IST) 17 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: मार्करम ने माना पहली गेंद से पिछड़ गए थे

टीम की हार के बाद ऐडन मार्करम ने कहा, 'टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी के बाद हमें बेहतर खेलना चाहिए था। हम पहली गेंद से ही पिछड़ गए थे और फिर आगे नहीं निकल पाए। भारत ने अच्छी गेंदबाजी की।'

18:42 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: कुछ और था केएल राहुल का प्लान

केएल राहुल ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। जीत हासिल करके खुशी हुई। हमने जो सोचा उससे अलग था। हम स्पिनर्स को अटैक में लाना चाहते थे। लड़कों ने शानदार खेल दिखाया। गेंद काफी मूव कर रही थी।'

18:27 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: अर्शदीप सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच

अर्शदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस अवॉर्ड के बाद कहा, 'मैं भगवान का और टीम मैनेजमेंट को शुक्रिया कहना चाहता हूं। यह आम ग्राउंड से अलग था, मेरी सांस फूल रही थी। मैं केएल राहुल भाई को शुक्रिया कहना चाहता चाहता हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया और कहा कि कमबैक करके फाइफर लेना है।'

18:12 (IST) 17 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की गेंदों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत

भारत की गेंदों के लिहाज से यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने 200 गेंदे रहते हुए लक्ष्य हासिल किया। वहीं यह साउथ अफ्रीका की भी गेंद के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है।

17:51 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: भारत ने 8 विकेट से जीता मैच

भारत ने 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए। भारतीय टीम ने यह लक्ष्य केवल दो विकेट खोकर 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

17:46 (IST) 17 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: तिलक वर्मा के बल्ले से निकला विजय रन

17वें ओवर में साई सुदर्शन ने शुरुआत ही चौके के साथ की। दूसरी गेंद पर सिंगल रन आया। वहीं चौथी गेंद पर तिलक वर्मा ने फाइन लेग पर गेंद को खेला और सिंगल लेकर मैच टीम इंडिया के नाम किया।

17:43 (IST) 17 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर अर्धशतक जमाकर अगली गेंद पर आउट हो गए। अय्यर के बल्ले के ऊपर गेंद लगी और डेविड मिलर ने पॉइंट पर कैच लपका। हालांकि भारत अब जीत के बहुत करीब पहुंच चुका है।

17:42 (IST) 17 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

सुदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने मिड विकेट पर चौका जमाया। वहीं चौथी गेंद पर डीप मिड पर छक्का जमाकर अपना अर्धशतक जमाया। उन्होंने 44 गेंदों में यह काम किया।

17:39 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: साई सुदर्शन का डेब्यू मैच में अर्धशतक

16वें ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका जमया। वहीं अगली गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सुदर्शन ने 41 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए।

17:37 (IST) 17 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत जीत से 21 रन दूर

15 ओवर में भारत 96 रन बना चुका है। भारत अब जीत से 21 रन से दूर हैं। सुदर्शन अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक से अब केवल पांच रन दूर हैं।

17:28 (IST) 17 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: साई सुदर्शन ने लगाए बैक टू बैक चौके

14वें ओवर की शुरुआत साई सुदर्शन ने बैक टू बैक दो चौके जमाए। दो चौके खाने के बाद सुदर्शन ने कमबैक किया और केवल एक ही रन दिया।

17:27 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 61 रन

भारत ने 10 ओवर में ही 61 रन बनाए। ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कवर्स पर चौका जमाया। वहीं अगले ओवर में तबरेज शम्सी ने पांच ही रन दिए।

17:16 (IST) 17 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: अय्यर-सुदर्शन जमे

नौवें ओवर में भी भारत के खाते दो चौके आए। ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन ने पुल करके गेंद को खेला और चौका जमाया। वहीं चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने मिड ऑफ पर भी चौका जड़ा।

17:06 (IST) 17 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: श्रेयस अय्यर का चौका

सातवें ओवर में श्रेयर अय्यर के बल्ले से भी चौका निकला। चौथी गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर स्लिप के ऊपर से बाउंड्री पार गई। भारत के लिए लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं है लेकिन वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है।

17:02 (IST) 17 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: बर्गर का मेडन ओवर

गायकवाड़ के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए। पांचवां ओवर मेडन रहा। वहीं छठे ओवर में केवल दो रन आए। टीम का स्कोर अब 30/1 हो चुका है।

16:52 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: ऋतुराज गायकवाड़ आउट

वियान मुल्डर ने भारत को पहली सफलता दिलाई। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर गायकवाड़ को पवेलियन लौटना पड़ा। गायकवाड़ फ्लिक करने की कोशिश में थे लेकिन मिस कर गए और गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने एलबीडब्ल्यू नहीं दिया था लेकिन मार्कराम ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा कि गायकवाड़ के बल्ले पर गेंद नहीं लगी। 10 गेंदों में 5 रन बनाकर गायकवाड़ को लौटना पड़ा।

16:50 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: साई सुदर्शन ने जमाया चौका

तीसरे ओवर में नांद्रे बर्गर ने चार रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका जमाया। इस ओवर में फिर केवल एक रन आया।

16:41 (IST) 17 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की सधी शुरुआत

पहले ओवर में नांद्रे बर्गर ने 6 रन दिए। वहीं इसके अगले ओवर में वियान मुल्डर ने भी छह रन दे डाले। ओवर की दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने लॉन्ग ऑफ पर चौका जमाया।

16:37 (IST) 17 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत का चेज शुरू

भारत ने चेज शुरू कर दिया है। डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने उतरे। साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू कर रहे नांद्रे बर्गर ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

16:00 (IST) 17 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 117 का टारगेट

साउथ अफ्रीका ने 27.3 ओवर में 116 रन बनाए। अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। साउथ अफ्रीका के 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। एडिले फेलुकवायो ने 33 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट झटके। इसके अलावा टोनी डी जोरजी ने 28 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 12 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट झटके। आवेश खान ने 4 विकेट लिए। कुलदीप यादव को आखिरी विकेट मिला। नांद्रे बर्गर को आउट किया। बर्गर 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं तबरेज शम्सी 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

15:45 (IST) 17 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: अर्शदीप ने 5 विकेट झटके

अर्शदीप सिंह ने एडिले फेलुकवायो को पवेलियन भेजा। उन्होंने 49 गेंद पर 33 रन बनाए। नांद्रे बर्गर 5 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 25.1 ओवर में 9 विकेट पर 101 रन। अर्शदीप ने पहली बार वनडे में 5 विकेट झटका।

15:40 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: फेलुकवायो ने साउथ अफ्रीका को संभाला

साउथ अफ्रीका ने 24 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। नांद्रे बर्गर 4 और एडिले फेलुकवायो 32 रन बनाकर क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने 9 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।

15:28 (IST) 17 Dec 2023
India vs South Africa 1st ODI Live Score: फेलुकवायो की अच्छी बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका ने 21 ओवर में 8 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। नांद्रे बर्गर 2 और एडिले फेलुकवायो 23 रन बनाकर क्रीज पर। मुकेश कुमार 7 ओवर में 46 रन दे चुके हैं। एक भी विकेट नहीं लिया है। अर्शदीप सिंह ने 7 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।

15:18 (IST) 17 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: संकट में मेजबान

साउथ अफ्रीका की टीम ऑल आउट होने की कगार पर है। 19 ओवर में टीम ने 8 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। एडिले फेलुकवायो 13 और नांद्र बर्गर 1 रन बनाकर क्रीज पर। मुकेश कुमार ने 6 ओवर में 35 रन दिए हैं। आवेश खान ने 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।

15:05 (IST) 17 Dec 2023
IND vs SA 1st odi Live Score: आवेश खान ने चौथा विकेट झटका

केशव महाराज को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने चौथा विकेट झटका। साउथ अफ्रीका का स्कोर 16.1 ओवर में 8 विकेट पर 73 रन। एडिले फेलुकवायो 11 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज नांद्रे बर्गर हैं।

15:00 (IST) 17 Dec 2023
IND vs SA Live score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 15 ओवर में 65/7

साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। एडिले फेलुकवायो 3 और केशव महाराज 4 रन बनाकर क्रीज पर। मुकेश कुमार आवेश खान गेंदबाजी कर रहे हैं।

14:45 (IST) 17 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: आवेश खान ने डेविड मिलर को पवेलियन भेजा

आवेश खान ने डेविड मिलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। एडिले फेलुकवायो 3 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 13 ओवर में 7 विकेट पर 58 रन। आवेश खान 3 और अर्शदीप सिंह 4 विकेट झटक चुके हैं।

14:31 (IST) 17 Dec 2023
Live Cricket Score: आवेश खान ने 2 गेंद पर 2 विकेट झटके

आवेश खान ने 2 गेंद पर 2 विकेट झटके हैं। उन्होंने वियान मुल्डर को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका स्कोर 10.2 ओवर में 6 विकेट पर 52 रन। डेविड मिलर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

टी20 के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका रविवार से जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में आमने-सामने थी। भारत ने पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में भारत के तेज गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया।