India vs South Africa T20 Match: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ गया। डरबन के किंग्समिड स्टेडियम में रविवार, 10 दिसंबर को मैच में टॉस तक नहीं हो सका। टॉस से पहले बारिश शुरू हुई जो कि ढाई घंटे बाद तक नहीं रुकी। अब सीरीज का दूसरा टी20 मैच 12 दिसंबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली चार टी20 सीरीज में से दो में जीत हासिल की है, जबकि अन्य दो ड्रॉ रहीं। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने भारत को टी20 सीरीज में अक्टूबर 2015 में हराया था। उन्होंने भारत में 2-0 से जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच 24 टी20 मैच हुए हैं। भारत 13-10 से आगे है। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 के अलावा वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।

IND vs SA 2nd T20 Match LIVE SCORE Streaming: Watch Online Here

India in South Africa, 3 T20I Series, 2023

South Africa 

vs

India  

Match Abandoned without toss ( Day – 1st T20I )
Match Abandoned

Live Updates

IND vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका।

22:02 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa 1st T20 Live Score: 12 दिसंबर को खेला जाएगा दूसरा मुकाबला

तीन मैच की श्रृंखला का दूसरा टी20 मंगलवार 12 दिसंबर को केबेरहा में खेला जाएगा।

22:00 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA 1st T20 Live Score: अंपायर्स ने किया लंबा इंतजार

मैच शुरू होने से पहले पिच पर कवर्स थे। शाम सात बजे टॉस होना था लेकिन उससे पहले उससे पहले बारिश शुरू हो गई। अंपायर्स ने भारतीय समय अनुसार रात के नौ बजकर 25 मिनट तक इंतजार किया और फिर मैच को रद्द घोषित कर दिया।

21:31 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA 1st T20 Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच

अंपायर्स ने अब आधिकारिक फैसला सुना दिया है। बारिश के कारण पहला मैच रद्द करने का फैसला किया गया है। टॉस से पहले शुरू हुई बारिश अब तक नहीं रुकी है। स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ था और अब यह सभी निराश होकर घर लौटेंगे।

https://twitter.com/BCCI/status/1733877679282115004

21:26 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA Live score: अंपायर्स मैदान में आए

अंपायर्स और अधिकारी मैदान पर छाते लेकर आए। उन्होंने नीरिक्षण किया और अब जल्द ही मैच को लेकर कुछ आधिकारिक फैसला आ सकता है।

21:14 (IST) 10 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: ड्रेसिंग रूम में रिलैक्स कर रहे हैं भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में आराम से समय बिता रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह जानते हैं कि मैच जल्द शुरू नहीं होने वाला है।

20:53 (IST) 10 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: मैच के धुलने का खतरा

डरबन में मैच शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बारिश थोड़ी भी देर के लिए नहीं रुकी है। हल्की ही सही लेकिन बारिश लगातार हो रही है।

20:41 (IST) 10 Dec 2023
महिला टीम ने इंग्लैंड को 126 पर किया ऑलआउट

भारतीय महिला टीम फिलहाल इंग्लैंड का सामना कर रही है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत ने उन्हें 126 के स्कोर पर रनआउट कर दिया। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल और साइका इशाक ने 3-3, अमनजोत कौर और रेणुका ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।

20:36 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: 2018 में भारत ने जीती थी सीरीज

भारत ने पिछली बार साल 2018 में साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज खेली थी। भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता था। भारत की नजर इस बार भी उसी तरह की सीरीज जीत पर है।

20:27 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA 1st T20 Live Score: देखें कैसा है मौसम का हाल

https://twitter.com/SportNext1/status/1733862229202850178

20:14 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA 1st T20 Live Score: मैच को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया सामने

मैच को लेकर अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बारिश अब भी जारी है। हालांकि अब से कुछ देर में ओवर्स की कटौती शुरू हो जाएगी।

19:59 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA Live score: डरबन में जारी है बारिश

किंग्समीड में बारिश रुकी नहीं है। अब भी लगातार हल्की बारिश जारी है। अब से कुछ देर में ओवर्स की कटौती शुरू हो जाएगी।

19:43 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: यह है टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

10 दिसंबर, रविवार: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला T20 - शाम 7:30 बजे (बारिश के कारण मैच में देरी)

12 दिसंबर, मंगलवार: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा T20 - रात 8:30 बजे

14 दिसंबर, गुरुवार: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा T20 - रात 8:30 बजे

19:27 (IST) 10 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: कुछ समय बाद शुरू होगी ओवर्स की कटौती

भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजकर 10 मिनट के बाद से ओवर की कटौती शुरू होगी। अगर मैच उससे पहले शुरू होता है तो कोई कटौती नहीं होगी।

18:59 (IST) 10 Dec 2023
LIVE क्रिकेट स्कोर: डरबन में शुरू हुई बारिश

डरबन में बारिश शुरू हो चुकी है। पिच पर कवर्स पहले से ही मौजूद थे। टीमें पहुंच चुकी है। टॉस में देरी हो सकती है। बारिश की संभवाना पहले ही जताई गई थी।

18:39 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa 1st T20 Live Score: युवाओं के लिए बड़ा मौका

भारत टी20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों को लेकर गया है और इनमें से केवल तीन श्रेयस अय्यर, मुकेश कुमार और इशान किशन 50 ओवर प्रारूप का भी हिस्सा हैं। ये सीरीज युवाओं के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है।

18:23 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa 1st T20 Live Score: डरबन में छाए बादल

डरबन में बादल छाए हुए हैं। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है लेकिन पिच पर कवर्स हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1733829426696049101

18:09 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA 1st T20 Live Score: बारिश की भी है संभावना

मैच के दौरान बारिश की भी संभावना है। एक्यू वेदर के मुताबिक मैच की दूसरी पारी के दौरान बारिश हो सकती है। टॉस के समय दोनों टीमें इस बात को ध्यान में रखेंगी।

17:59 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA Live score: दीपक चाहर नहीं पहुंचे साउथ अफ्रीका

टीम इंडिया को पहले टी20 मैच से पहले झटका लगा है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर अभी तक साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं। उनके पिता की तबियत खराब है। ऐसे में वह पहला मैच नहीं खेलेंगे।

17:50 (IST) 10 Dec 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: डरबन का रिकॉर्ड

किंग्समीड में टॉस से मैच पर फर्क बहुत कम पड़ता है। यहां खेले गए 19 टी-20 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने आठ में जीत हासिल की है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम भी इतना ही मैच जीती है। 2007 टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच टाई हुआ था, जबकि दो मैच बारिश की भेंट चढ़े हैं।

17:29 (IST) 10 Dec 2023
Live Cricket Score: बीते 5 मैचों में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका की टीम पिछले 5 टी20 मैचों में में 4 हारी है। वहीं टीम इंडिया का फॉर्म शानदार है। वह 5 में से सिर्फ 1 मैच हारी है। अफ्रीका की टीम अपना पिछला टी20 मैच जीती है।

17:09 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa 1st T20 Live Score: शुभमन गिल को मिलेगा मौका?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल को चुना गया है। क्या उन्हें पहले टी20 में प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। गिल को ऋतुराज गायकवाड़ की जगह चुना जा सकता है। ऋतुराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शतक लगाया था।

16:49 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: कुलदीप यादव को मिलेगा मौका? नंबर 1 टी20 गेंदबाज होगा प्लेइंग 11 से बाहर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कुलदीप यादव को चुना गया है। देखने वाली बात होगी कि क्या रवि बिश्नोई के ऊपर उन्हें तवज्जो दी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की थी। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। फिलहाल टी20 में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज हैं।

16:30 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa 1st T20 Live Score: डरबन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया का डरबन में टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार है। टीम यहां 5 मैच खेली है और एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 3 मैच जीती है। एक मैच टाई रहा है और एक मैच बेनतीजा रहा है।

16:12 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa 1st T20 Live Score: अक्षर पटेल ने किया था शानदार प्रदर्शन

अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए थे। चोटिल होने की वजह से वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। रविचंद्रन अश्विन को उनकी जगह चुना गया था। ऐसे में जडेजा को अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खुद की उपयोगिता साबित करनी होगी।

16:06 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA 1st T20 Live Score: रविंद्र जडेजा पर निगाहें

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर निगाहें होंगी। जडेजा को वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बतौर उपकप्तान चुना गया है। अक्षर पटेल की जगह मौका मिला है।

15:58 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA 1st T20 Live Score: ये है साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।

15:47 (IST) 10 Dec 2023
IND vs SA Live score: साउथ अफ्रीका की टीम को लेकर अपडेट

लुंगी एनगिडी के चोटिल होने से साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी लाइन अप कमजोर हुई है। कगिसो रबाडा और एनरिख नॉर्खिया को आराम दिया गया है। बल्लेबाजी की बात करें तो क्विंटन डि कॉक और रस्सी वैन डेर डुसेन नहीं हैं।

15:34 (IST) 10 Dec 2023
Live Cricket Score: टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

15:19 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa 1st T20 Live Score: जितेश शर्मा या इशान किशन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 की बात करें तो टीम में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बतौर विकेटकीपर किसे मौका मिलता है? श्रेयस अय्यर के होने की वजह से शायद ही इशान किशन को मौका मिले। जितेश शर्मा खेलते दिख सकते हैं।

15:00 (IST) 10 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: भारत के खिलाफ चुनी गई साउथ अफ्रीका की टीम

रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिजाद विलियम्स।

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत डरबन के किंग्समिड स्टेडियम में होगी। वर्ल्ड कप 2023 के बाद से टीम इंडिया की यह दूसरी सीरीज होगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पहली सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया फाइनल में हारी थी। वहीं अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में हारी थी। दोनों के ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इसके बाद टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। 4-1 सीरीज अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में खेले ज्यादातर खिलाड़ी ही साउथ अफ्रीक के खिलाफ सीरीज में भी दिखेंगे। ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका है। अच्छा प्रदर्शन करने पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी मजबूत होगी।