Ind vs SA 1st test match: साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथ अफ्रीका की धरती पर रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट सीरीज में कप्तानी करेंगे उतरेंगे तो उनकी नजरें कुछ अहम रिकॉर्ड्स पर टिकी होगी। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने अगर 14 छक्के लगा दिए तो वह भारत की तरफ से टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड टूट जाएगा तो वहीं इस दौरान वह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

रोहित बन सकते हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की चार पारियों में बल्लेबाजी करते हुए अगर दो छक्के लगाए तो वह एमएस धोनी से आगे निकल जाएंगे। वहीं अगर उन्होंने 14 छक्के लगा दिए तो सहवाग को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा ने टेस्ट प्रारूप में भारत के लिए अब तक कुल 77 छक्के लगाए हैं और 2 सिक्स जड़ते ही वह एमएस धोनी से आगे हो जाएंगे जिन्होंने इस प्रारूप में भारत के लिए कुल 78 छक्के लगाए थे।

वहीं रोहित शर्मा अगर 14 छक्के लगाते हैं तो वह वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल जाएंगे जिन्होंने टेस्ट प्रारूप में भारत के लिए कुल 90 छक्के लगाए थे। हालांकि इन दो टेस्ट मैचों में 14 छक्के लगाना आसान तो नहीं दिखता है, लेकिन रोहित शर्मा का बल्ला चला तो यह मुमकिन भी हो सकता है। फिलहाल भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम पर दर्ज हैं। तो वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर धोनी हैं जबकि रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

90 – वीरेंद्र सहवाग
78 – एमएस धोनी
77 – रोहित शर्मा
69 – सचिन तेंदुलकर<br>61 – कपिल देव
58 – रवीन्द्र जडेजा