मुंबई टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने कीवी बल्लेबाज पूरी तरह पस्त हो गए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 62 रनों पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम का टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में ये छठा सबसे कम स्कोर है। दुनिया में सबसे कम टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड भी न्यूजीलैंड के नाम है। कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1955 में 26 रनों पर ऑलआउट हुई थी।

अगर मौजूदा टेस्ट मैच की बात करें तो ये न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर है। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में और भारतीय सरजमीं पर भी टेस्ट की एक पारी का ये सबसे कम स्कोर है। साथ ही भारत के खिलाफ भी ये किसी टीम का सबसे कम टेस्ट स्कोर है।

इस तरह से न्यूजीलैंड की पारी 62 रनों पर सिमटने के बाद कीवी टीम ने कई अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए एक-एक करके उन सभी रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं। ये सभी अनचाहे रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:-

भारत में एक पारी का न्यूनतम टेस्ट स्कोर

भारत के खिलाफ न्यूनतम टेस्ट स्कोर

  • 62 NZ, मुंबई 2021* (इसी मैच में)
  • 79 SA, नागपुर 2015
  • 81 ENG, अहमदाबाद 2021
  • 82 SL, चंडीगढ़ 1990

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे कम टेस्ट स्कोर

  • 62 – मुंबई में, 2021* (इसी मैच में)
  • 94 – हैमिल्टन में, 2002
  • 100 – वेलिंग्टन में, 1981
  • 101 – ऑकलैंड में, 1968

वानखेड़े का सबसे कम टेस्ट स्कोर

  • 62 NZ v IND 2021* (इसी मैच में)
  • 93 AUS v IND 2004
  • 100 IND v ENG 2006
  • 102 ENG v IND 1981
  • 104 IND v AUS 2004

एजाज पटेल ने रचा इतिहास

इससे पहले भारत की पहली पारी में सभी 10 विकेट लेकर कीवी गेंदबाज एजाज पटेल ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करवाया था। उन्होंने ये कारनामा कर भारत के अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर की बराबरी की थी। उन्होंने इस पारी में 119 रन देकर सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे।

इस मैच में भारतीय पारी 325 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 62 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 263 रनों की लीड मिली थी। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने चार, मोहम्मद सिराज ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। जयंत यादव को भी एक विकेट मिला था।