IND vs NZ ICC World Cup 2023 Semi Final Cricket Score in Hindi: भारत ने 12 साल बाद आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने 15 नवंबर की रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। इससे पहले भारत ने एमएस धोनी की अगुआई में 2011 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी और खिताब जीता था।

विश्व कप 2023 में भारत की यह लगातार 10वीं जीत है। मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने 7 विकेट लिए। वह वनडे विश्व कप में एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए। उसकी ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाए।

विराट कोहली ने जहां 50वां वनडे शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। वहीं, श्रेयस अय्यर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल हुए। वह द्रविड़ और रोहित के बाद विश्व कप में लगातार दो या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के की मदद से 119 गेंद में 134 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन 69 और ग्लेन फिलिप्स 41 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के आखिरी के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इससे पहले रोहित ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं केन विलियमसन ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच के बॉल टू बॉल स्कोर और कमेंट्री के लिए क्लिक करें।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

India 
397/4 (50.0)

vs

New Zealand  
327 (48.5)

Match Ended ( Day – 1st Semi-Final )
India beat New Zealand by 70 runs

Live Updates

India vs New Zealand Semi Final: रोहित शर्मा कपिल देव, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए।

16:46 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी

ट्रेंट बोल्ट 36वां ओवर लेकर आए। ओवर की 5वीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने एक रन लिया। इसके साथ ही विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी हुई। दोनों ने यह 79 गेंद में यह आंकड़ा छुआ।

16:29 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: भारत ने 32 ओवर में बनाए 226 रन

32 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 226 रन है। विराट कोहली के 79 गेंद में 74 रन हैं। श्रेयस अय्यर के 19 गेंद में 22 रन हैं। दोनों के बीच 56 गेंद में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:13 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: भारत का दोहरा शतक पूरा

29 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 203 रन है। विराट कोहली के 68 गेंद में 57 रन हैं। श्रेयस अय्यर के 12 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 38 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। 29वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की तीसरी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया और भारत का दोहरा शतक पूरा हो गया।

16:08 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली ने पहली बार नॉकआउट मैच में लगाया अर्धशतक

विराट कोहली ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। विश्व कप नॉकआउट मैच में यह उनका पहला अर्धशतक है। खास यह है कि इससे पहले वह नॉकआउट की पिछली 3 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 194 रन है।

15:59 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: भारत ने 26 ओवर में बनाए 181 रन, गंवाया रोहित शर्मा का विकेट

26 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 181 रन है। विराट कोहली के 57 गेंद में 48 रन हैं। वह अब तक 4 चौके लगा चुके हैं। श्रेयस अय्यर के 5 गेंद में 4 रन हैं। दोनों के बीच 20 गेंद में 17 रन की साझेदारी हुई है। शुभमन गिल जब रिटायर्ड हर्ट हुए थे तब उनका स्कोर 79 रन था। वह 65 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के लगा चुके थे।

15:56 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल को होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

23वें ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय क्रिकेट फैंस को निराश करने वाली घटना हुई। मिचेल सैंटनर ने शुभमन गिल को गेंद की। सैंटनर की यह गेंद ऑफ स्‍टम्प पर लेंथ बॉल थी। शुभमन गिल ने लॉन्ग ऑन पर धकेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन इस बीच उन्हें क्रैम्प आ गया। इस कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। मेडिकल स्टाफ के सदस्य उन्हें पवेलियन ले गए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 164 रन है।

15:32 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: भारत ने 20 ओवर में बनाए 150 रन

20 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 150 रन है। शुभमन गिल के 57 गेंद में 74 रन हैं। विराट कोहली के 34 गेंद में 26 रन हैं। दोनों के बीच 70 गेंद में 79 रन की साझेदारी हो चुकी है। मिचेल सैंटनर ने 5 ओवर में 33 और ग्लेन फिलिप्स ने 2 ओवर में 14 रन दिए है।

15:09 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: गिल ने पूरा किया अर्धशतक

शुभमन गिल ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद विराट कोहली ने 5वीं गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर से भारत के खाते में 10 रन आए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 114 रन है।

15:04 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया के 100 रन पूरे

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भी रनों की रफ्तार पर धीमी नहीं पड़ी है। टीम इंडिया के 100 रन 13 ओवर में पूरे हो गए। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 104 रन है। विराट कोहली 5 और शुभमन गिल 49 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 28 गेंद पर 33 रन की साझेदारी। लॉकी फर्ग्युसन के ओवर में 12 रन बने। गिल ने चौका और छक्का लगाया।

14:50 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/1

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दी है। पारी के 10 ओवर समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन है। रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए हैं। शुभमन गिल (30) के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं।

14:42 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live: रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट

टिम साउदी ने भारत को पहला झटका दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अपनी पारी में 4 छक्के लगा चुके रोहित पांचवां छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। रोहित का कैच केन विलियमसन ने लिया। रोहित का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के ग्राउंड पर उतरे हैं।

14:26 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live: रोहित शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में किया पारी का आगाज

रोहित शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी का आगाज किया है। रोहित ने शुरू के पांच ओवर में ही 3 छक्के जड़ दिए हैं। 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा 21 गेंद में 44 रन बना चुके हैं। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 47 रन है।

14:20 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: रोहित ने फिर लगाया छक्का

रोहित शर्मा ने टिम साउदी के ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 38 रन है। रोहित के 15 गेंद में 27 रन हैं। इसमें उनके 2 छक्के और 3 चौके शामिल हैं। शुभमन गिल के 9 गेंद में 9 रन हैं।

14:15 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा ने लगाया छक्का

ट्रेंट बोल्ट तीसरा ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। बोल्ट की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फुलर थी। रोहित पहले ही आगे निकल आए और कवर के ऊपर से इनसाइड आउट हवाई ड्राइव लगा दिया। विश्व कप 2023 का यह 593वां छक्का है। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 25 रन है।

14:08 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल ने चौके से खोला अपना खाता

दूसरा ओवर टिम साउदी लेकर आए। शुभमन गिल ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। गिल ने चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है।

14:07 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: रोहित ने पहले ओवर में ठोके 10 रन

रोहित शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपना और टीम इंडिया का खाता खोला। इसके बाद रोहित ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार चौके लगाए। इस तरह ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर से भारत के खाते में 10 रन आए।

14:03 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live: रोहित और गिल ने किया पारी का आगाज

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद भारतीय ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी का आगाज किया है। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर डाला। रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं केन विलियमसन भी आखिरी मैच की टीम के साथ ही उतरे हैं।

13:38 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: ये है न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट।

13:38 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: ये है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

13:37 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live: रोहित शर्मा ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं केन विलियमसन भी बिना किसी बदलाव के उतरेंगे। 2019 के बाद दोनों टीमें फिर से विश्व कप सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं।

13:04 (IST) 15 Nov 2023
यह भी जानें- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी माफी

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुल रज्जाक ने भारतीय एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है। रज्जाक ने ऐश्वर्या को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

12:51 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live: मैदान पर उतरे कोहली, रोहित और राहुल ने लिया पिच का जायजा

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया वानखेड़े पहुंच चुकी है। विराट कोहली मैदान पर प्रैक्टिस के लिए आ गए हैं। वहीं रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने सबसे पहले पिच का जायजा लिया। रोहित ने इस दौरान पिच की सतह को देखा। टीम इंडिया यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर सकती है।

12:27 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा रहा है रोहित और कोहली का रिकॉर्ड

IND vs NZ: विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन अब तक वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अच्छा नहीं रहा है। क्या इस बार उनके खराब प्रदर्शन का सिलसिला टूट पाएगा। जानें दोनों का कैसा रहा है प्रदर्शन

12:09 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर क्या बोले रोहित के बचपन के कोच?

भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा है कि ज्यादातर संभावनाएं भारत के जीतने की ही हैं, क्योंकि हमारे खिलाड़ी इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस बात की शत प्रतिशत संभावना है कि हम सेमीफाइनल जीतेंगे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

11:44 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ: रोहित का यह रिकॉर्ड कीवियों को करेगा परेशआन

रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे में मल्टी नेशन टूर्नामेंट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। टीम 23 में से सिर्फ 1 मैच हारी है। 21 में उसे जीत मिला है और 1 मैच बेनतीजा रहा है। हाल ही में टीम इंडिया 6 साल बाद मल्टी नेशन ट्रॉफी जीती। एशिया कप में श्रीलंका को बुरी तरह हराया। इससे पहले 2018 में टीम एशिया कप जीती थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:37 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: कोहली और विलियमसन में कौन निकलेगा आगे?

विराट कोहली बनाम केन विलियमन: दो दोस्त, दो यूट्यूब-लिंक शेयरर, दो क्रिकेट लीडर जो जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को आपस में जोड़ते हैं, अब तीसरे विश्व कप सेमीफाइनल में उतरेंगे। अब तक यह रिकॉर्ड 1-1 से बराबरी पर है। इस बार कौन भारी पड़ेगा?

11:33 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ Live Score: विलियमसन ने भी माना इस बार अलग होगा खेल

बुधवार का सेमीफाइनल चार साल पहले की पुनरावृत्ति है, जब न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित मैच में 18 रन से जीत हासिल की थी। केन विलियमसन ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि इस बार खेल थोड़ा अलग होगा। मौसम को देखते हुए इसे दो के बजाय एक दिन में खेला जा सकता है।’

11:31 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ LIVE SCORE: मिचेल सैंटनर ने बताया- कैसे निपट सकते हैं टीम इंडिया से

स्टफ.सीओ.एनज ने मिचेल सैंटनर के हवाले से लिखा, ‘यदि हम वानखेड़े में पिन ड्रॉप साइलेंट और थोड़ी शांति सुनते हैं तो इसका मतलब है हम सही जा रहे हैं। हम पिच को देखेंगे और देखेंगे कि क्या होता है, लेकिन हम जानते हैं कि उनके शीर्ष 6-7 बल्लेबाज विस्फोटक हैं। उनकी रफ्तार पर लगाम लगाने का एक ही तरीका है कि उनके विकेट लेना है।’

11:27 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ LIVE SCORE: बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को रहना होगा सतर्क

इस विश्व कप के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का पहले पावरप्ले के अंत में स्कोर इस प्रकार रहा: 67/4, 35/3, 14/6 और 52/4; पूर्व क्यूरेटर नदीम मेमन का कहना है कि बल्लेबाजों को दूधिया रोशनी में दूसरी पारी के पहले 10 ओवर्स में सतर्क रहना चाहिए।

10:09 (IST) 15 Nov 2023
IND vs NZ: 2019 के मुकाबले भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 कितनी बदली?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। उस मैच की भारत और न्यूजीलैंड की टीम और आज की टीम में 5-6 बदलाव हैं। बात करें टीम इंडिया की तो महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेले थे, लेकिन इस बार यह खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं। धोनी रिटायर हो चुके हैं तो वहीं बाकी खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। पंत चोट के कारण विश्व कप नहीं खेले हैं। वहीं 2019 में न्यूजीलैंड की टीम के अंदर मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर और कॉलिन डी ग्रैंडहोम खेले थे। टेलर और ग्रैंडहोम ने संन्यास ले लिया है। जिमी नीशम भी 2019 में खेले थे, लेकिन इस बार वह टीम में हैं पर चोट के कारण नहीं खेले। मैट हेनरी भी इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

India vs New Zealand Semi Final Live Score: मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक ब्लॉकबस्टर सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मंच तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड बराबर की टीम हैं। दोनों का करीबी और रोमांचक मुकाबलों का एक लंबा इतिहास है। लीग चरण में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण मेजबान भारत की उम्मीदें मजबूत होंगी। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम भी इस मैच में काफी आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। उनके पास उतार-चढ़ाव का अनुभव है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वे दुनिया की सबसे कंसिस्टेंट टीमों में से एक बनकर उभरी हैं। उनके पास अनुभव और युवाओं के अच्छे मिश्रण के साथ एक अच्छी तरह से संतुलित टीम है।