India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 154 रनों के लक्ष्य को आसान तरीके से 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर कब्जा करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े और टीम की जीत की नींव रख दी। राहुल ने 65 और रोहित ने 55 रनों की पारी खेली। इसके बाद वेंकटेश अय्यर को आज तीसरे नंबर पर भेजा गया और वे 12 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित और सूर्या के आउट होने के बाद आए ऋषभ पंत ने दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार दूसरा टॉस जीतकर एक बार फिर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट पर सिर्फ 153 रन बना पाई थी।

शोएब मलिक लापरवाही के चलते बांग्लादेश के खिलाफ हुए रन आउट, सानिया मिर्जा के पति का सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक; देखें Video

न्यूजीलैंड को डैरिल मिशेल और मार्टिन गप्टिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। पॉवरप्ले में कीवी टीम का स्कोर 60 पार था। इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। स्पिनर्स का साथ दिया आज डेब्यू कर रहे हर्षल पटेल ने, जिन्होंने अपने 4 ओवर में महज 25 रन देकर 2 विकेट झटके।

उन्होंने डैरिल मिशेल को आउट कर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लिया। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को भी एक-एक सफलता मिली।

गौरतलब है कि भारत ने पहला मुकाबला जयपुर में 5 विकेट से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत ने आज का मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत की ये स्वदेश में लगातार पांचवी टी20 सीरीज जीत है। वहीं 2016 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने 12 में से 11वीं होम टी20 सीरीज अपने नाम की है।

Match Ended

New Zealand in India, 3 T20I Series, 2021

India 
155/3 (17.2)

vs

New Zealand  
153/6 (20.0)

Match Ended ( Day – 2nd T20I )
India beat New Zealand by 7 wickets

Live Updates
22:56 (IST) 19 Nov 2021
भारत ने जीती टी20 सीरीज, दूसरा मैच जीत ली 2-0 की अजेय बढ़त

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
22:30 (IST) 19 Nov 2021
केएल राहुल लौटे पवेलियन, भारत आसान जीत की ओर

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
22:13 (IST) 19 Nov 2021
केएल राहुल ने ठोका पचासा, भारत की अच्छी बल्लेबाजी

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
21:02 (IST) 19 Nov 2021
डेब्यू मैच में हर्षल का कमाल, भारत को मिला 154 का लक्ष्य

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
20:38 (IST) 19 Nov 2021
फिलिप्स को आउट कर हर्षल पटेल ने झटका दूसरा विकेट

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
20:28 (IST) 19 Nov 2021
अश्विन ने दिलाई चौथी सफलता

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
20:08 (IST) 19 Nov 2021
मिशेल को आउट कर हर्षल पटेल ने लिया पहला इंटरनेशनल विकेट

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
19:50 (IST) 19 Nov 2021
मार्क चैपमैन 21 रन बनाकर आउट, अक्षर को मिला विकेट

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
19:30 (IST) 19 Nov 2021
मार्टिन गप्टिल लौटे पवेलियन, न्यूजीलैंड की खतरनाक शुरुआत

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
19:11 (IST) 19 Nov 2021
यहां देखिए मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 2-0 की ली अजेय बढ़त; घर में जीती लगातार 5वीं टी20 सीरीज
18:42 (IST) 19 Nov 2021
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी (कप्तान), ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।

18:19 (IST) 19 Nov 2021
यहां देखिए प्लेइंग 11 से जुड़ी सभी अपडेट्स

India vs New Zealand 2nd T20 Playing 11 LIVE Updates: हर्षल पटेल को मिली इंटरनेशनल कैप, चोट के चलते सिराज बाहर; ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
16:26 (IST) 19 Nov 2021
चेजिंग में भारत का अच्छा रिकॉर्ड

भारत ने पिछला मुकाबला जीतकर चेज करते हुए अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच जीता था। इसके अलावा 2016 विश्व कप के बाद से 17 बार टीम इंडिया पहले खेलती हुई हारी है और 26 बार जेच करते हुए जीती है।

15:11 (IST) 19 Nov 2021
टॉस निभाएगा अहम भूमिका ?

इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी और टॉस 6.30 बजे होगा। टॉस आज भी अहम भूमिका निभा सकता है क्योंकि भारत में सर्दी का मौसम है और ओस मैदान पर नजर आ सकती है। चेजिंग में भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है, ऐसे में जो टॉस जीतेगा वो गेंदबाजी ले सकता है पहले।

14:37 (IST) 19 Nov 2021
भारत सीरीज में 1-0 से आगे

भारत ने जयपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। आज सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में होगा और तीसरा मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेला जाएगा। इसके बाद दो टेस्ट मैच भी न्यूजीलैंड की टीम इस दौरे पर खेलेगी।