India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। चौथे दिन 45 मिनट में ही भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के 5 विकेट लेकर 372 रनों से मुंबई टेस्ट जीत लिया। इसी के साथ भारत ने पेटीएम टेस्ट सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली। रनों के लिहाज से भारत की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत है।
दूसरी पारी में भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने 4-4 विकेट झटके। अक्षर पटेल को भी एक सफलता मिली। भारत की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। तीसरे दिन भारत ने 276 रन पर 7 विकेट गंवाकर अपनी दूसरी पारी को घोषित कर दिया था और मेहमानों को जीत के लिए 540 रनों का लक्ष्य दिया था।
कल का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 140 रन बना लिए थे। हेनरी निकोल्स 36 और रचिन रविंद्र 2 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 3 और अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया था। मैच में 212 रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच और रविचंद्रन अश्विन को 14 विकेट व बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है।
भारत की दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल (62) और चेतेश्वर पुजारा (47) ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े थे। इस पारी में भारत के लिए शुभमन गिल (47), विराट कोहली (36) और अक्षर पटेल (41 नाबाद) ने भी अहम योगदान दिए। पहली पारी के आधार पर 263 रनों की बढ़त मिलने के बाद भारत ने कुल 539 रनों की बढ़त बनाई।
कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में भी एजाज पटेल ने 4 विकेट झटके। रचिन रविंद्र ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। इस मुकाबले में एजाज पटेल ने कुल 14 विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने इतिहास रचते हुए भारत के सभी 10 विकेट झटके थे। पहली पारी में भारत ने 325 रन बनाए थे और जवाब में न्यूजीलैंड 62 पर ऑलआउट हो गई थी।
New Zealand in India, 2 Test Series, 2021
India
325(109.5)& 276/7dec
New Zealand
62(28.1)& 167(56.3)
Match Ended ( Day 4 – 2nd Test )
India beat New Zealand by 372 runs
चौथे दिन 45 मिनट में ही भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के 5 विकेट लेकर 372 रनों से मुंबई टेस्ट जीत लिया। इसी के साथ भारत ने पेटीएम टेस्ट सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली। दूसरी पारी में भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने 4-4 विकेट झटके। अक्षर पटेल को भी एक सफलता मिली। भारत की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत है।
चौथे दिन आधे घंटे के अंदर ही भारत ने न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ियों को वापस पवेलियन भेज दिया है। तीनों विकेट जयंत यादव ने अपने नाम किए हैं। मेहमान टीम के 8 खिलाड़ी आउट हो चुके हैं। पहले काइल जैमिसन और फिर टिम साउदी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। भारत अब जीत से महज 2 विकेट दूर है।
चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है और भारत को जयंत यादव ने छठा विकेट दिला दिया है। उन्होंने रचिन रवींद्र को 18 रन पर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत अब ये मैच जीतने से महज 4 विकेट दूर रहे गया है। न्यूजीलैंड को 540 रनों का लक्ष्य तीसरे दिन भारत ने दिया था।
भारत इस मुकाबले में जीत से महज 5 विकेट दूर है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 540 रनों का लक्ष्य चेज कर रही न्यूजीलैंड ने 140 रनों पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। हेनरी निकोल्स और रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए अश्विन ने 3 और अक्षर ने एक सफलता अपने नाम की। कीवी टीम लक्ष्य से 400 रन पीछे है।
मुंबई टेस्ट के चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। भारत इस मुकाबले में ड्राइविंग सीट पर है और जीत से महज 5 विकेट दूर है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 540 रनों का लक्ष्य चेज कर रही न्यूजीलैंड ने 140 रनों पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे।