भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 मुकाबला रविवार यानी 2 फरवरी 2020 को माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज क्लीन स्विप कर दी है।

इस मैच में  कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी। उन्होंने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। रोहित अच्छी लय में भी दिखे और 60 रनों की पारी खेली, हालांकि वह रिटायर हर्ट हुए। जिसकी बदौलत भारत ने 163 रन बनाए थे।

LIVE क्रिकेट स्कोर, India vs New Zealand – यहां जानिए लाइव स्कोर

लेकिन, रोहित इंजरी के चलते रिटायर हर्ट हुए थे और कप्तानी के लिए मैदान में नहीं उतरे थे। उनकी जगह कप्तानी केएल राहुल ने की थी। भारत ने शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और तीन शुरुआती झटके दिए। लेकिन इसके बाद सीफर्ट और टेलर के बीच एक साझेदारी पनपी। लग रहा था कि न्यूजीलैंड इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगा। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए एक के बाद एक विकेट चटकाए और इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ इंडिया ने 5 मैचों की इस सीरीज को जीतकर इतिहास रच दिया है।

 

Live Blog

16:09 (IST)02 Feb 2020
भारत ने जीता मुकाबला, सीरीज क्लीन स्विप

दमदार गेंदबाजी के दम पर वापसी करते हुए टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 रनों से जीतकर 5-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। कमाल का प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ियों द्वारा। 

15:57 (IST)02 Feb 2020
12 गेंद में 24 रन

इस मुकाबले में जीत के लिए न्यूजीलैंड को 12 गेंद में 24 रनों की दरकार है। देखना होगा कि आखिर कीवी टीम इसे कैसे चेज करते हैं। 

15:52 (IST)02 Feb 2020
टेलर आउट

133 के स्कोर पर टीम इंडिया को आठवीं सफलता मिली है और टेलर आउट हो गए हैं। भारत का शिकंजा अब पूरी तरह से इस मुकाबले में कस गया है। 

15:49 (IST)02 Feb 2020
सातवां झटका

132 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा है और कुग्लाइन अपना विकेट गंवा बैठे हैं। भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है। 

15:39 (IST)02 Feb 2020
टेलर का अर्धशतक पूरा

आज अपना 100वां मैच खेल रहे टेलर ने अर्धशतक जड़ दिया है। अब जीत के लिए कीवी टीम को 26 गेंद में 37 रन की जरूरत है। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की दरकार होगी। 

15:24 (IST)02 Feb 2020
सीफर्ट आउट

खतरनाक लय में दिख रहे सीफर्ट अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं। अभी जीत के लिए न्यूजीलैंड को 48 रनों की जरूरत है। भारत को वापसी की दरकार है। 

15:18 (IST)02 Feb 2020
48 गेंद में 51 रनों की जरूरत

न्यूजीलैंड की टीम को इस मुकाबले में जीत के लिए 48 गेंद में 51 रनों की जरूरत है। रॉस टेलर और सीफर्ट दोनों शानदार लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

15:10 (IST)02 Feb 2020
एक ओवर में आए 34 रन

10वां ओवर लेकर शिवम दूबे आए थे और इस ओवर में उन्होंने 34 रन खर्च कर दिए हैं। टेलर और सीफर्ट ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है। 

15:03 (IST)02 Feb 2020
पनप गई साझेदारी

शुरुआती तीन झटके के बाद अब सीफर्ट और टेलर के बीच एक शानदार साझेदारी पनप गई है। 9 ओवर  के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 64-3 है। 

14:50 (IST)02 Feb 2020
टेलर ने जड़ा चौका

छठे ओवर का खेल चल रहा है और इस ओवर की आखिरी गेंद पर टेलर ने नवदीप सैनी को कमाल चौका जड़ा है। न्यूजीलैंड का स्कोर अब 40 पर पहुंच गया है। 

14:42 (IST)02 Feb 2020
लड़खड़ाई कीवी पारी

164 रनों के जवाब में उतरी कीवी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और तीन शुरुआती झटके लगे है। एक साझेदारी की दरकार है। 

14:29 (IST)02 Feb 2020
मुनरो ने जड़ा छक्का

तीसरा ओवर लेकर सुंदर आए थे और इस ओवर की पहली ही गेंद पर मुनरो ने एक कमाल का छक्का जड़ा है। मनरो आतिशी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

14:25 (IST)02 Feb 2020
बुमराह ने दिया झटका

7 के स्कोर पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है और गप्टिल आउट हो गए हैं। बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की है। 

14:20 (IST)02 Feb 2020
राहुल कर रहे कप्तानी

रोहित शर्मा फील्डिंग के लिए अब मैदान में नहीं आए हैं और उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी संभाल रहे हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मैदान में आ गए हैं। 

14:07 (IST)02 Feb 2020
164 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के 60 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया है। 

14:00 (IST)02 Feb 2020
दूबे ने जड़ा चौका

19वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दूबे ने एक कमाल चौका जड़ा है। भारत का स्कोर अब 148 पर पहुंच गया है।

13:52 (IST)02 Feb 2020
रोहित लौटे पवेलियन

16वें ओवर में रोहित को थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन उन्होंने उसके बाद एक छक्का जड़ा लेकिन फिर वह रिटायर हर्ट हो गए। भारत का स्कोर 140 पर है। 

13:48 (IST)02 Feb 2020
रोहित ने जड़ा छक्का

17वें ओवर का खेल चल रहा है और इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा है। रोहित 60 पर खेल रहे हैं। 

13:39 (IST)02 Feb 2020
अर्धशतक पूरा

16वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने कमाल का चौका जड़ते अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत का स्कोर 122 पर पहुंच गया है। 

13:33 (IST)02 Feb 2020
भारत को तेजी से बनाने होंगे रन

13 ओवर का खेल हो गया है और टीम इंडिया का स्कोर 106-2 है। रोहित शर्मा और अय्यर की कोशिश होगी कि दोनों तेजी से रन बनाएं। 

13:24 (IST)02 Feb 2020
अय्यर मैदान में, जड़ा चौका

केएल राहुल के आउट होने के बाद अब अय्यर मैदान में आ गए हैं। उन्होंने चौके के साथ अपना खाता खोला है। उनके चौके के साथ भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 

13:17 (IST)02 Feb 2020
रोहित आतिशी लय में खेल रहे

रोहित शर्मा ने अपनी पारी को संभलकर खेलना शुरू किया था लेकिन अब वह आतिशी लय में खेलते दिख रहे हैं। मैदान में छक्के-चौके की बारिश हो रही है। 

13:12 (IST)02 Feb 2020
रोहित शर्मा ने जड़ा चौका

9वां ओवर लेकर सोढी आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक कमाल का चौका जड़ा है। भारत का स्कोर 69 पर पहुंच गया है। 

13:02 (IST)02 Feb 2020
अच्छी लय में दोनों बल्लेबाज

संजू सैमसन का विकेट गिरने के बाद रोाहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53 पर पहुंच गया है। 

12:57 (IST)02 Feb 2020
रोहित नेन जड़ा चौका

5वां ओवर लेकर कुग्लाइन आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक कमाल का और अपनी पारी का पहला चौका जड़ा है। भारत का स्कोर 44 पर पहुंच गया है। 

12:45 (IST)02 Feb 2020
एक और शानदार चौका

तीसरा ओवर लेकर साउदी आए थे और इस ओवर में केएल राहुल ने एक छक्का और दो चौका जड़ा है। भारत तेजी से रन बना रहा है। कमाल की बल्लेबाजी। 

12:41 (IST)02 Feb 2020
रोहित शर्मा मैदान में

संजू सैमसन के आउट होने के बाद अब रोहित शर्मा मैदान में आ गए हैं। संजू एक बार फिर फ्लॉप हुए हैं। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10 रन है। 

12:35 (IST)02 Feb 2020
पहला ओवर रहा कमाल

पहला ओवर साउदी लेकर आए थे और इस ओवर में राहुल ने एक चौका जड़ा तो सैमसन ने अपना खाता खोला। इस ओवर से कुल 8 रन आए हैं। 

12:30 (IST)02 Feb 2020
संजू सैमसन मैदान में

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। केएल राहुल और संजू सैमसन बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में आ गए हैं। साउदी पहला ओवर लेकर आए हैं। 

12:09 (IST)02 Feb 2020
मेजबान टीम की आखिरी एकादश

न्यूजीलैंड : टिम साउदी (कप्तान)मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, टॉम ब्रूस, डेरेल मिशेल, मिशेल सैंटनर, स्कॉट कुगलेइजन, ईश सोढ़ी, हैमिश बेनेट।

12:07 (IST)02 Feb 2020
भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह।

11:17 (IST)02 Feb 2020
पहली बार

टी20 में टीम इंडिया ने तीन बार लगातार 7 मैच जीते हैं। ऐसे में टीम रविवार को जीत के साथ लगातार 8 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाना चाहेगी। टी20 में लगातार 12 मैच जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है। दूसरे नंबर पर भी अफगानिस्तान ही है। वह एक बार लगातार 11 टी20 मैच भी जीत चुका है। पाकिस्तान लगातार 9 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है।

11:14 (IST)02 Feb 2020
पहली बार

पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 4-0 से आगे है। वह यदि सीरीज का आखिरी यानी पांचवां मैच भी जीत लेती है तो टी20 इंटरनेशनल में पहली बार लगातार 8 मैच जीतेगी।

11:06 (IST)02 Feb 2020
यह रिकॉर्ड निशाने पर

सीरीज के पहले अंतिम तीन मैचों में टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच जीता था। टीम इंडिया पहली बार पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेल रही है। टीम यदि यह मैच जीत लेती है तो 5+ मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन जाएगी।