भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड की पहली पारी को भारत ने 235 के स्कोर पर रोक दिया था। लेकिन इसके बाद भारत की बल्लेबाजी सवालों के घेरे में दिखी। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 90 रन बनाए हैं। भारत के पास अभी 97 रनों की बढ़त है। पंत और हनुमा विहारी की जोड़ी अभी मैदान में है। दोनों को एक बड़ी साझेदारी करनी होगी।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय क्रिकेट टीम पहली पारी में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। वह 63 ओवर में 242 रन पर ऑलआउट हो गई।
दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने टीम की मैच में वापसी कराई। न्यूजीलैंड की पहली पारी भी 235 के स्कोर पर सिमट गई। शमी ने 4 तो बुमराह ने 3 विकेट झटके।
न्यूजीलैंड 2 टेस्ट मैच की इस सीरीज में 1-0 से आगे है। उसने वेलिंगटन में खेला गया टेस्ट मैच 10 विकेट से अपना नाम करना है। टीम इंडिया को यदि सीरीज में हार से बचना है तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा। वहीं, न्यूजीलैंड मैच ड्रॉ कराने पर सीरीज अपने नाम करने में सफल रहेगी।
दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है और दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। पंत और हनुमा विहारी की जोड़ी अभी मैदान में है। दोनों को तीसरे दिन बड़ी साझेदारी करनी होगी।
89 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा है और उमेश यादव भी अपना विकेट गंवा बैठे हैं। अब पंत हनुमा की जोड़ी मैदान में है।
दूसरी पारी में भी भारत की बल्लेबाजी सवालों के घेरे में आ गई है। रहाणे के बाद अब पुजारा भी आउट हो गए हैं। भारत को पांचवां झटका लगा है।
विराट कोहली के आउट होने के बाद अब रहाणे और पुजारा से भारत को उम्मीदें होंगी। दोनों को अच्छी लय में बल्लेबाजी करनी होगी। भारत अभी 77 रन से आगे चल रही है।
51 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है और विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विराट कोहली को इस बार ग्रैंडहोम ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट खोकर 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा दोनों अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।
26 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा है और मयंक अग्रवाल के बाद पृथ्वी शॉ भी 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कोहली-पुजारा पर रहेगी नजर।
दूसरी पारी की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही मयंक अग्रवाल आउट हो गए हैं। लेकिन, शॉ ने एक शानदार चौका जड़ दिया है। शॉ से आतिशी पारी की दरकार होगी।
दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और मयंक अग्रवाल 3 रन बनाकर बोल्ट का शिकार हो गए हैं। पुजारा अब मैदान में आ गए हैं।
न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 के स्कोर पर सिमट गई। ऐसे में बतौर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की जोड़ी अब मैदान में आ गई है। दोनों को धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करनी होगी।
228 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को शमी ने नौवां झटका दिया है। जडेजा ने एक शानदार कैच लपका है। वैगनर भी इस कैच को देखकर हैरान दिखे।
दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन 8 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने अपना स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है।
दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। कीवी बल्लेबाजी पूरी तरह से पस्त नजर आई है। 8 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने अबतक 190 रन बना लिए हैं।
177 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को आठवां झटका लगा है और अच्छी लय में दिख रहे कोलिन डी ग्रैंडहोम 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रविंद्र जडेजा ने भारत को यह सफलता दिलाई है।
साउदी की जगह काइल जैमिसन बल्लेबाजी के लिए आए। साउदी जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 50.5 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन था। न्यूजीलैंड पहली पारी के आधार पर अब भी भारत से 89 रन पीछे है।
लंच के बाद कॉलिन डीग्रैंडहोम ने 49वें ओवर में जसप्रीत बुमराह को चौका जड़ा। उन्होंने इस ओवर में 7 रन बटोरे। हालांकि, बुमराह ने लंच के बाद अपने अगले ओवर में इसकी कसर निकाल ली। उन्होंने 51वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहले वॉटलिंग को पॉइंट पर जडेजा के हाथों कैच कराया। उसके बाद पांचवीं गेंद पर टिम साउदी को पंत के हाथों कैच करा दिया। वॉटलिंग और साउदी खाता भी नहीं खोल पाए।
शमी ने अपने अगले ही ओवर में हेनरी निकोल्स को भी अपना शिकार बना लिया। निकोल्स 14 रन बनाकर पहली स्लिप पर खड़े विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए। उनको आउट देने का फैसला टीवी अंपायर अलीम डार ने किया। निकोल्स के आउट होने पर कॉलिन डीग्रैंडहोम बल्लेबाजी के लिए आए।
लाथम ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर तीन रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वे 52 रन के निजी स्कोर पर शमी के हाथों बोल्ड हो गए। उनके आउट होने पर बीजे वॉटलिंग मैदान पर आए।
रॉस टेलर जब आउट हुए तब न्यूजीलैंड का स्कोर 38.4 ओवर में 3 विकेट पर 109 रन था। उस समय लगा कि भारत इस मैच में वापसी कर सकता है। पांच ओवर में मोहम्मद शमी ने इस उम्मीद को और बढ़ा दिया। शमी ने अर्धशतक बनाकर खेल रहे टॉम लाथम को पवेलियन की राह दिखाई।
केन विलियमसन की जगह रॉस टेलर ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने टॉम लाथम के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि वे लाथम का लंबा साथ नहीं निभा पाए और 15 रन के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा का शिकार हो गए। जडेजा ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर उमेश यादव के हाथों लपकवाा।
ब्लंडेल की जगह कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर आए। उन्होंने 3 रन ही बनाए थे कि जसप्रीत बुमराह ने भारत की झोली में उनका विकेट डाल दिया। बुमराह ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों उन्हें कैच कराया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 28.1 ओवर में 69 रन ही था।
पहले दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड ने 23 ओवर में बिना विकेट खोए 63 रन बना लिए थे। टॉम लाथम 27 और टॉम ब्लंडेल 29 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन उमेश यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई। न्यूजीलैंड ने अपने कल के खाते में 3 रन ही जोड़े थे कि उमेश ने ब्लंडेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। ब्लंडेल 30 रन बनाकर आउट हुए।