IND vs NZ: भारत ने रायपुर टी20 मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाबाद 82 रन और इशान किशन के 76 रन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस मैच को भारत ने एकतरफा बना दिया वो भी तब जब टीम के दो विकेट सिर्फ 6 रन पर गिर गए थे। भारत ने इस मैच में 28 गेंद शेष रहते जीत हासिल की और पाकिस्तान का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ नंबर 1 बन गया।
भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15.2 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए और 28 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। इसके साथ ही भारत 200 प्लस का टारगेट चेज करते हुए सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत हासिल करने वाला देश बन गया। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर दर्ज था जिसने 2025 में आकलैंड में न्यूजीलैंड को 24 गेंद शेष रहते हुए हराया था। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया मौजूद है।
सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते 200+ टारगेट चेज करने वाले टॉप 4 देश
28 गेंदें- भारत बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026 (टारगेट: 209)
24 गेंदें- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2025 (टारगेट: 205)
23 गेंदें- ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, बासेटेरे, 2025 (टारगेट: 215)
14 गेंदें- दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2007 (टारगेट: 206)
भारत ने साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ा
भारत ने छठी बार टी20आई में 200 प्लस का टारगेट चेज किया और विश्व क्रिकेट में वो टी20आई में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का टारगेट चेज करने वाले देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। भारत ने साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया जिसने 5 बार ऐसा किया है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है जबकि पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर है।
T20I में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस टारगेट चेज करने वाले देश
7 – ऑस्ट्रेलिया
6 – भारत
5 – दक्षिण अफ्रीका
4 – पाकिस्तान
3 – इंग्लैंड
T20I में भारत द्वारा सफलतापूर्वक चेज किए गए सबसे बड़े लक्ष्य
209 रन, बनाम न्यूजीलैंड रायपुर 2026
209 रन, बनाम ऑस्ट्रेलिया विशाखापत्तनम 2023
208 रन, बनाम वेस्टइंडीज हैदराबाद 2018
207 रन, बनाम श्रीलंका मोहाली 2009
204 रन, बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2020
202 रन, बनाम ऑस्ट्रेलिया राजकोट 2013
