न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बुधवार (14 जनवरी) को भारतीय टीम ने काफी धीमी शुरुआत की। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी पहली 10 गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाई। 11वीं गेंद पर गिल ने सिंगल से भारत का खाता खोला। अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए मशहूर रोहित ने 11वीं गेंद पर खाता खोला। उनके करियर में दूसरी बार ऐसा हुआ कि उन्होंने इतनी गेंदें खेलने के बाद खाता खोला।

न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की पारी में पहले ओवर में काइल जेमिसन के सामने रोहित शर्मा ने स्ट्राइक ली। पूरे ओवर में एक भी रन नहीं बना। एक बाद एलबीडब्ल्यू की भी अपील हुई। गिल ने दूसरे ओवर में पांचवीं गेंद पर खाता खोला। रोहित ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भी कोई रन हीं बनाया। इसके बाद वह जेमिसन के ओवर में स्ट्राइक पर आए। उन्होंने तीसरे ओवर में चौथी पांचवीं और छठी गेंद पर कोई रन नहीं बनाया।

रोहित शर्मा ने छठे ओवर में पहला चौका जड़ा

रोहित फिर पांचवें ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक पर आए। उन्होंने काइल जेमिसन की गेंद को मिडऑन की ओर खेलकर 11वीं गेंद पर खाता खोला। इसके बाद वह छठे ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक पर आए। उन्होंने जकारी फाउल्कस के ओवर में पहली और चौथी गेंद पर चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने जेमिसन को तीसरी और चौथी गेंद पर चौका जड़ा।

जितेश ने फोड़ा बम- T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान तक नहीं थी निकाले जाने की जानकारी

फ्री हिट फायदा नहीं उठा पाए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को इस पारी में एक फ्री हिट भी मिला, जिसका वह फायदा नहीं उठा पाए। क्रिस्टयन क्लार्क ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद नोबॉल की। रोहित ने बल्ला चलाया, लेकिन गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। रोहित 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। क्लार्क ने उन्हें पवेलियन भेजा। रोहित ने 38 गेंद पर 4 चौके की मदद से 24 रन बनाए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 70 रनों की साझेदारी की। बता दें कि रोहित शर्मा को वनडे रैंकिंग मे दो स्थान का नुकसान हुआ है। विराट कोहली शीर्ष पर पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ें