भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा वनडे आज यानी 8 फरवरी 2020 को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया, जहां भारत को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत ने वनडे सीरीज भी गंवा दी है और कीवी टीम तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया था।न्यूजीलैंड ने मार्टिन गप्टिल (79), हेनरी निकोल्स (41), टॉम ब्लंडेल (22), रॉस टेलर (नाबाद 73) और काइल जैमीसन (नाबाद 25 रन) की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट पर 273 रन बनाए थे।
इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया को साझेदारी की दरकार थी लेकिन एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। अय्यर और जडेजा ने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नवदीप सैनी ने 45 रनों की आतिशी पारी भी खेली।
भारत की ओर से युजवेंद्र चहल सबसे सफल रहे। उन्होंने 58 रन देकर 3 विकेट लिए। शार्दूल ठाकुर ने 60 रन देकर 2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा के खाते में एक विकेट आया। उन्होंने 10 ओवर में 35 रन दिए।
India vs New Zealand 2nd ODI Live Cricket Score Updates
Highlights
274 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया 251 के स्कोर पर ऑलाउट हो गई है। इस मुकाबले को 22 रनों से जीतकर कीवी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड अब 2-0 से आगे है।
इस मुकाबले में जीत के लिए अब टीम इंडिया को 18 गेंद में 28 रनों की दरकार है। जडेजा और चहल की जोड़ी अभी मैदान में है।
45वां ओवर लेकर जैमिसन आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर सैनी बोल्ड हो गए हैं। भारत को आठवां झटका लगा है। सैनी ने 45 रनों की पारी खेली।
42वें ओवर का खेल चल रहा है और टीम इंडिया ने 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। जडेजा और सैनी अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
40वां ओवर लेकर बेनट आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने एक कमाल का छक्का जड़ दिया है। अब 36 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जडेजा।
इस मुकाबले में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है लेकिन नवदीप सैनी कमाल लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। हालांकि भारत अभी इस मुकाबले में काफी दूर है।
153 के स्कोर पर टीम इंडिया को सातवां झटका लगा है और शार्दुल ठाकुर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत की जीत अब मुश्किल है।
129 के स्कोर पर टीम इंडिया को विकेटों का सिक्सर लगा है और अय्यर अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं। अब शार्दुल ठाकुर मैदान में आ गए हैं।
25 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। अय्यर और जडेजा की जोड़ी मैदान में है।
केदार जाधव के आउट होने के बाद अब रविंद्र जडेजा मैदान में आ गए हैं। लेकिन दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
20वां ओवर लेकर ग्रैंडहोम आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर ने एक कमाल का छक्का लगाया है। अय्यर तूफानी अंदाज में खेलते दिख रहे हैं।
4 झटके लगने के बाद अब केदार जाधव और अय्यर से एक बड़ी साझेदारी की दरकार होगी। दोनों को एक साझेदारी के साथ-साथ रनों की गति भी बनानी होगी।
71 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है और केएल राहुल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड की कमाल गेंदबाजी।
11वां ओवर लेकर जैम्सन आए थे और इस ओवर की पहली ही गेंद पर अय्यर ने एक कमाल का चौका जड़ दिया है। केएल राहुल के साथ उन्हें एक साझेदारी बनानी होगी।
57 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है और विराट कोहली 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत अब मुश्किल स्थिति में है।
दो शुरुआती झटके लगने के बाद अब टीम को विराट कोहली और अय्यर से एक बड़ी साझेदारी की दरकार होगी। विराट कोहली का मैदान में रहना काफी जरूरी है।
मयंक अग्रवाल के रूप में तीसरे ओवर में भारत को पहला झटका लगा। वे महज 3 रन ही बना पाए। हामिश बेनेट ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहली स्लिप पर रॉस टेलर के हाथों कैच कराया।
भारत की ओर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर हैमिश बेनेट लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने उनकी पहली 2 गेंदों पर 2 चौके लगाए। उन्होंने चौथी गेंद पर भी चौका लगाया।
76* रन- रॉस टेलर-काइल जैमीसन (भारत के खिलाफ, इसी मैच में)
54* रन- जी लार्सन-सी प्रिंगल (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1993 में)
35 रन- सी मैकमिलन-डेनियल विटोरी (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 में)
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 274 रन का लक्ष्य दिया। उसे इस स्कोर तक पहुंचाने में मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर का अहम योगदान रहा। दोनों ने अर्धशतक लगाए। भारत की ओर से चहल सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया।
47वां ओवर भारत के लिए महंगा साबित हुआ। शार्दूल ठाकुर के इस ओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने 17 रन बनाए। रॉस टेलर और काइल जैमीसन दोनों ने 1-1 छक्का लगाया।
रॉस टेलर ने 46वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वनडे में यह उनका 51वां अर्धशतक है। रॉस टेलर 2017 के बाद से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दूल ठाकुर को छक्का जड़ा।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का पवेलियन लौटना जारी है। आठवें विकेट के रूप में टिम साउदी ने पवेलियन की राह पकड़ी। वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। युजवेंद्र चहल की गेंद पर नवदीप सैनी ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर लपका। युजवेंद्र का यह तीसरा विकेट है।
न्यूजीलैंड ने 28 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बना लिए थे, लेकिन फिर भारत ने वापसी की और 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 195/7 था। यानी अगले 12 ओवर में वह सिर्फ 45 रन बना पाया और 5 विकेट गंवाए।
कॉलिन डीग्रैंडहोम की जगह मार्क चैपमैन खेलने आए थे। यह उनका डेब्यू मैच है। हालांकि, वे कुछ कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 2 गेंद पर एक रन बनाया और युजवेंद्र चहल की गेंद पर उन्हीं को अपना कैच थमा बैठे।
नीशम के आउट होने पर क्रीज पर कॉलिन डीग्रैंडहोम भी लंबा सफर नहीं तय कर पाए। वे 8 गेंद पर 5 रन बनाकर शार्दूल ठाकुर की गेंद पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट हुए।
टॉम लाथम के आउट होने पर जिमी नीशम मैदान पर आए, लेकिन वे 5 गेंद खेलकर ही पवेलियन लौट गए। रविंद्र जडेजा ने अपने सीधे थ्रो से उन्हें रन आउट कर दिया। वे अपने खाते में 3 रन ही जोड़ पाए।
भारत को चौथी सफलता मिल गई है। रविंद्र जडेजा की गेंद पर टॉम लाथम एलबीडब्ल्यू हो गए। जडेजा और राहुल की अपील पर अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था। इस पर लाथम ने रिव्यू ले लिया। हालांकि, मैदानी अंपायर का फैसला ही सही निकला।
मार्टिन गप्टिल 79 गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए। शार्दूल ठाकुर के सीधे थ्रो पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उन्हें रन आउट किया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है। उनके आउट होने पर निश्चित रूप से विराट कोहली ने राहत की सांस ली होगी।
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका टॉम ब्लंडेल के रूप में लगा। वे शार्दूल ठाकुर की गेंद पर मिड-ऑन पर नवदीप सैनी के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 3 चौके की मदद से 25 गेंद पर 22 रन बनाए। ब्लंडेल की जगह रॉस टेलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
हेनरी निकोल्स के आउट होने पर टॉम ब्लंडेल क्रीज पर आए हैं। ब्लंडेल और गप्टिल तेजी से रन बना रहे हैं। दोनों बल्लेबाज 42 गेंद पर 35 रन जोड़ चुके हैं। ब्लंडेल ने 19 गेंद पर 15 रन बनाए हैं।
घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बल्लेबाज
4001 रन - मार्टिन गप्टिल (92 पारियां) *
3986 रन - रॉस टेलर (96 पारियां)
3448 रन- नाथन एस्टल (84 पारियां)
3188 रन - ब्रेंडन मैकुलम (106 पारियां)
युजवेंद्र चहल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने हेनरी निकोल्स को एलबीडब्ल्यू किया। चहल की गेंद पर अंपायर ने अपनी अंगुली उठा दी थी। इस पर निकोल्स ने रिव्यू लिया, लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला सही निकला।
15वां ओवर युजवेंद्र चहल ने फेंका। उनकी दूसरी ही गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने डीप मिड-विकेट पर छक्का जड़ दिया। इस छक्के के साथ गप्टिल अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उनके 45 रन हैं।
जसप्रीत बुमराह ने पहले स्पेल में 4 ओवर फेंके। इसमें उन्होंने 29 रन दिए। वहीं, शार्दूल ठाकुर ने 4 ओवर में 16 रन दिए। वहीं, युजवेंद्र चहल ने 2 ओवर में 10 रन दिए। इस हिसाब से नवदीप सैनी किफायती दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 4 ओवर में 17 रन दिए हैं।
मार्टिन गप्टिल 100 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वे अब तक 26 गेंद पर 29 रन बना चुके हैं। इसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल है।
पांचवें ओवर में निकोल्स ने बढ़िया हाथ दिखाए। उन्होंने शार्दूल ठाकुर के इस ओवर में 8 रन लिए। गप्टिल भी एक रन लेने में सफल रहे। इस ओवर से न्यूजीलैंड के खाते में 9 रन आए।
पारियां 15
रन 739
औसत 61.58
शतक 2अर्धशतक 5
न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर ने गेंदबाजी की कमान संभाली।
न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कॉलिन डीग्रैंडहोम, टिम साउदी, हैमिश बेनेट, काइल जैमीसन।