अंडर-19 एशिया कप के 8वें मैच में भारत ने जापान को 211 रन से हरा दिया। शारजहां के शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार (2 दिसंबर) को जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जापान की टीम 211 रन से हारी, लेकिन ऑल आउट नहीं हुई। उसने 8 विकेट पर 128 रन बनाए।

भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 339 रन बनाए। मोहम्मद अमान 122 और हार्दिक राज 25 रन बनाकर नाबाद रहे। आयुष म्हात्रे ने 54, वैभव सूर्यवंशी 23, आंद्रे सिद्धार्थ सी 35, केपी कार्तिकेय 57, निखील कुमार 12, हरवंश सिंह ने 1 रन बनाए। जापान के लिए किफर यामामोटो-लेक और ह्यूगो केली ने 2-2 विकेट लिए। काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड और आरव तिवारी ने 1-1 विकेट लिए।

जापान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बनाए। जापान के लिए ह्यूगो केली ने 50, चार्ल्स हिंज ने नाबाद 35 रन बनाए। निहार परमार14, कोजी हार्डग्रेव अबे, काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड 8, टिमोथी मूर, आदित्य फड़के 9, किफर यामामोटो-लेक ने 1 रन बनाए। मैक्स योनेकावा लिन बगैर खाता खोले आउट हुए। डैनियल पैनकहर्स्ट बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत के लिए चेतन शर्मा, हार्दिक राज और केपी कार्तिकेय ने 2-2 विकेट लिए। युद्धजीत गुहा ने 1 विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, केपी कार्तिकेय, मोहम्मद अमान (कप्तान), निखिल कुमार, हरवंश पंगालिया (विकेटकीपर), हार्दिक राज, समर्थ नागराज, मोहम्मद एनान, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा।

जापान की प्लेइंग 11: आदित्य फड़के, निहार परमार, कोजी हार्डग्रेव अबे (कप्तान), काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड, चार्ल्स हिंज, ह्यूगो केली, टिमोथी मूर, किफर यामामोटो-लेक, डैनियल पैनकहर्स्ट (विकेटकीपर), आरव तिवारी, मैक्स योनेकावा लिन।

Live Updates
17:47 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: भारत ने जापान को 211 रन से हराया

भारत ने जापान को 211 रन से हराया। चेतन शर्मा ने किफर यामामोटो-लेक को आउट किया। मैक्स योनेकावा लिन अगली गेंद पर आउट हुए। जापान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बनाए। जापान के लिए ह्यूगो केली ने 50, चार्ल्स हिंज ने नाबाद 35 रन बनाए। निहार परमार14, कोजी हार्डग्रेव अबे, काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड 8, टिमोथी मूर, आदित्य फड़के 9, किफर यामामोटो-लेक ने 1 रन बनाए। मैक्स योनेकावा लिन बगैर खाता खोले आउट हुए। डैनियल पैनकहर्स्ट बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत के लिए चेतन शर्मा, हार्दिक राज और केपी कार्तिकेय ने 2-2 विकेट लिए। युद्धजीत गुहा ने 1 विकेट लिए।

17:26 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: आदित्य फड़के आउट

आदित्य फड़के आउट। उन्होंने9 रन बनाए। जापान का स्कोर 45.5 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन। जीत के लिए 25 गें पर 223 रन चाहिए चार्ल्स हिंज क्रीज पर। किफर यामामोटो-लेक नए बल्लेबाज हैं।

16:56 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: टिमोथी मूर आउट

टिमोथी मूर आउट। उन्होंने 1 रन बनाए। चार्ल्स हिंज 15 रन बनाकर क्रीज पर। जापा का स्कोर 37.5 ओवर में 5 विकेट पर 94 रन। जीत के लिए 73 गेंद र 246 रन चाहिए।

16:33 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: ह्यूगो केली ने अर्धशतक जड़कर आउट

ह्यूगो केली ने अर्धशतक जड़कर आउट। उन्होंने 111गेंद पर 50रन बनाए। जापान 32.3 ओवर में 4 विकेट पर 88 रन बनाए। जीत के लिए 252 रन चाहिए चार्ल्स हिंज 11 रन बनाकर क्रीज पर।

16:31 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: ह्यूगो केली ने अर्धशतक जड़ा

ह्यूगो केली ने अर्धशतक जड़ दिया है। जापान 32.2 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बनाए। ह्यूगो केली 50 और चार्ल्स हिंज 11 रन बनाकर क्रीज पर।

16:10 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड रन आउट

काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड रन आउट। 8 रन बनाए। जापान का स्कोर 25.2 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन। जीत के लिए 270 रन चाहिए। ह्यूगो केली 43 रन बनाकर क्रीज पर।

16:01 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: ह्यूगो केली अर्धशतक के करीब

ह्यूगो केली 40 और काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड 5 रन बनाकर क्रीज पर। जापान का स्कोर 23 ओवर में 2 विकेट पर 64 रन। जीत के लिए 275 रन चाहिए। कोजी हार्डग्रेव अबे बगैर खाता खोले आउट हुए।

15:30 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: निहार परमार को हार्दिक राज को आउट किया

निहार परमार को हार्दिक राज को आउट किया। भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 14 रन बनाए। जापान ने 13.4 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 290 रन चाहिए। ह्यूगो केली 31 रन बनाकर क्रीज पर।

15:22 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। जापान ने 12 ओवर में बगैर विकेट के 47 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 293 रन चाहिए। समर्थ नागराज और चेतन शर्मा गेंदबाजी कर रहे हैं। निहार परमार 13 और ह्यूगो केली 29 रन बनाकर क्रीज पर।

14:54 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। जापान ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 31 रन बना लिए हैं । समर्थ नागराज और युद्धजीत गुहा गेंदबाजी कर रहे हैं। निहार परमार 7 और ह्यूगो केली 21 रन बनाकर क्रीज पर।

14:35 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: जापान की बल्लेबाजी शुरू

जापान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पहले ओवर में 11 रन बने। निहार परमार 5 और ह्यूगो केली 4 रन बनाकर क्रीज पर। भारत के लिए समर्थ नागराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

13:57 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: भारत ने जापान को दिया 340 का टारगेट

भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 339 रन बनाए। मोहम्मद अमान 122 और हार्दिक राज 25 रन बनाकर नाबाद रहे। आयुष म्हात्रे ने 54, वैभव सूर्यवंशी 23, आंद्रे सिद्धार्थ सी 35, केपी कार्तिकेय 57, निखील कुमार 12, हरवंश सिंह ने 1 रन बनाए। जापान के लिए किफर यामामोटो-लेक और ह्यूगो केली ने 2-2 विकेट लिए। काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड और आरव तिवारी ने 1-1 विकेट लिए।

13:35 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: मोहम्मद अमान ने 106 गेंद पर शतक जड़ा

मोहम्मद अमान ने 106 गेंद पर शतक जड़ा। भारत का लाइव स्कोर 4 ओवर में 289 रन 6 विकेट पर। हरवंश सिंह 1 रन बनाकर आउट। नए बल्लेबाज हहार्दिक राज हैं।

13:30 (IST) 2 Dec 2024
LIVE Cricket Score: निखिल कुमार आउट

निखिल कुमार आउट हुए। उन्होंने 12 रन बनाए। ह्यूगो केली को विकेट मिला। मोहम्मद अमान 99 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 45.1 ओवर में 5 विकेट पर 287 रन बनाए।

13:10 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: केपी कार्तिकेय आउट

केपी कार्तिकेय आउट हुए। उन्होंने 50 गेंद पर 57 रन बनाए। भारत ने 39.4 ओवर में 4 विकेट पर 261 रन बनाए। निखील कुमार बगैर खाता खोले और मोहम्मद अमान 85 रन बनाकर क्रीज पर।

12:45 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: मोहम्मद अमान और केपी कार्तिकेय क्रीज पर

भारत ने 34 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन बनाए। मोहम्मद अमान 68 और केपी कार्तिकेय 34 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 81 रन की साझेदारी।

12:23 (IST) 2 Dec 2024
कप्तान मोहम्मद अमान ने अर्धशतक जड़ा

भारत ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद अमान ने अर्धशतक जड़ा। वह 60 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर। केपी कार्तिकेय 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी।

11:57 (IST) 2 Dec 2024
LIVE Cricket Score: आंद्रे सिद्धार्थ आउट

भारत ने 22.1 ओवर में 3 विकेट पर 139 रन बनाए। आंद्रे सिद्धार्थ सी 35 रन बनाकर आउट। अपनी ही गेंद पर ह्यूगो केली ने शानदार कैच लपका। मोहम्मद अमान 25 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज केपी कार्तिकेय हैं।

11:55 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: आंद्रे सिद्धार्थ सी और मोहम्मद अमान क्रीज पर

भारत ने 22 ओवर में 2 विकेट पर 139 रन बनाए। आंद्रे सिद्धार्थ सी 35 और मोहम्मद अमान 25 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी।

11:15 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: आयुष म्हात्रे तूफानी अर्धशतक जड़कर आउट

आयुष म्हात्रे में 27 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह 29 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट। आरव तिवारी को विकेट मिला। आंद्र सिद्धार्थ सी 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 10.2 ओवर में 1 विकेट पर 76 रन बनाए।

11:05 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: भारत को पहला झटका लगा

भारत को पहला झटका लगा है। वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए हैं। उन्होंने 23 रन बनाए। काज़ुमा काटो-स्टैफोर्ड को विकेट मिला। भारत का स्कोर 8 ओवर में 1 विकट पर 66 रन। आयुष म्हात्रे 41 और आंद्रे सिद्धार्थ सी 1 रन बनाकर क्रीज पर।

10:53 (IST) 2 Dec 2024
LIVE Cricket Score: भारत के 50 रन पूरे

आयुष म्हात्रे तबाड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने भी गियर बदला है। भारतीय टीम ने 4.4 ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी 13 गेंद पर 17 और आयुष म्हात्रे 17 गेंद पर 34 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 5 ओवर में बगैर विकेट के 52 रन।

10:35 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: आयुष म्हात्रे ने चौके से खोला खाता

किफर यामामोटो-लेक ने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। आयुष म्हात्रे के खिलाफ दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। पांचवीं गेंद पर कवर की ओर चौका लगाकर म्हात्रे ने अपना और भारतीय टीम का खाता खोला। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। भारत का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 4 रन। आयुष म्हात्रे 4 और वैभव सूर्यवंशी बगैर खाता खोले क्रीज पर।

10:32 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर। आयुष म्हात्रे स्ट्राइक पर। जापान के लिए किफर यामामोटो-लेक ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

10:29 (IST) 2 Dec 2024
LIVE Cricket Score: जापान की प्लेइंग 11

आदित्य फड़के, निहार परमार, कोजी हार्डग्रेव अबे (कप्तान), काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड, चार्ल्स हिंज, ह्यूगो केली, टिमोथी मूर, किफर यामामोटो-लेक, डैनियल पैनकहर्स्ट (विकेटकीपर), आरव तिवारी, मैक्स योनेकावा लिन

10:27 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: भारत की प्लेइंग 11

आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, केपी कार्तिकेय, मोहम्मद अमान (कप्तान), निखिल कुमार, हरवंश पंगालिया (विकेटकीपर), हार्दिक राज, समर्थ नागराज, मोहम्मद एनान, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा।

10:16 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों को टूर्नामेंट में पहली जीत का इंतजार है। ग्रुप ए में भारत तीसरे और जापान चौथे नंबर पर है। यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम शीर्ष पर है। पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है।

10:09 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: जापान का स्क्वाड

आदित्य फड़के, निहार परमार, कोजी हार्डग्रेव अबे (कप्तान), काजुमा काटो-स्टैफोर्ड, चार्ल्स हिन्ज, ह्यूगो केली, टिमोथी मूर, किफर यामामोटो-लेक, डैनियल पैनकहर्स्ट (विकेटकीपर), आरव तिवारी, काई वॉल, युतो यागेटा, मैक्स योनेकावा लिन , स्काइलर नाकायमा कुक।

10:08 (IST) 2 Dec 2024
India vs Japan LIVE Score: भारत का स्क्वाड

आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), निखिल कुमार, किरण चोरमले, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), हार्दिक राज, समर्थ नागराज, मोहम्मद एनान, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा, प्रणव पंत, केपी कार्तिकेय, अनुराग कवाडे।

10:08 (IST) 2 Dec 2024
IND vs JAP LIVE Score: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मैच

भारत बनाम जापान अंडर-19 एशिया कप वनडे 2024 मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा।