Shubman Gill century: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए दोहरा शतक लगाया था तो वहीं दूसरी पारी में शुभमन गिल ने मुश्किल स्थिति में शतकीय पारी खेली। गिल के टेस्ट क्रिकेट करियर का यह तीसरा शतक था तो वहीं यह इंग्लैंड टीम के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक रहा।

इसके अलावा गिल ने भारतीय धरती पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 7 साल के बात शतक लगाने का भी कमाल किया। गिल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का यह 10वां इंटरनेशनल शतक था और उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और रवि शास्त्री का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया।

गिल ने तोड़ा शास्त्री, सहवाग और युवराज का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ विजाग टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम के खिलाफ 147 गेंदों पर 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेली। यह उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 10वां शतक था और उन्होंने शास्त्री, सहवाग और युवराज का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया। भारत के लिए 24 साल की उम्र में गिल ने 10वां इंटरनेशनल शतक लगाया जबकि शास्त्री, सहवाग और युवराज सिंह ने इस उम्र में 9-9 शतक लगाए थे। भारत के लिए 24 साल की उम्र में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए थे।

24 साल की उम्र में भारत के लिए सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय शतक

30 – सचिन तेंदुलकर
21 – विराट कोहली<br>10 – शुभमन गिल
9 – रवि शास्त्री
9 – वीरेंद्र सहवाग
9 – युवराज सिंह

गिल ने भारत में लगाया WTC का दूसरा शतक

गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत में खेलते हुए दूसरा शतक लगाया। इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन की जो उन्होंने पारी खेली वह टेस्ट चैंपियनशिप में भारत में लगाया उनका दूसरा शतक था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए भारत में सबसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा (5) ने लगाया है जबकि मयंक अग्रवाल इस लिस्ट में 4 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

भारत में भारत के लिए WTC में सर्वाधिक शतक

5 – रोहित शर्मा
4 – मयंक अग्रवाल
3 – विराट कोहली
2 – शुभमन गिल