India vs England 5th Test Match Day-2 Match Highlights: भारत-इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच गुरुवार 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हुआ। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 120 ओवर में 8 विकेट पर 473 रन है। कुलदीप यादव 55 गेंद में 27 और जसप्रीत बुमराह 55 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 108 गेंद में 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले तीसरे सेशन में भारत ने 26 ओवर में 5 विकेट (सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन) गंवाए और सिर्फ 97 रन बनाए। दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने 84 ओवर में 3 विकेट पर 376 रन बनाए। इससे उसकी बढ़त 158 रन की हो गई थी। उस समय सरफराज खान 56 और देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर क्रीज पर थे और दोनों के बीच 97 रन की साझेदारी हुई थी। दूसरे सत्र में रोहित शर्मा 103 और शुभमन गिल 110 रन बनाकर आउट हुए। इनके विकेट बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन को मिले। पहले सेशन में भारत ने 1 भी विकेट नहीं गंवाया था और 129 रन बनाए थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें।

IND vs ENG 5th Test Live Streaming Details: Watch Here

Match Ended

Anthony de Mello Trophy, 2024

India 
477 (124.1)

vs

England  
218(57.4)& 195(48.1)

Match Ended ( Day 3 – 5th Test )
India beat England by an innings and 64 runs

Live Updates

India vs England Test Match Score Online Today Match: दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 बनाकर नाबाद थे।

16:56 (IST) 8 Mar 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 473/8

धर्मशाला टेस्ट में दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 120 ओवर में 8 विकेट पर 473 रन है। कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 108 गेंद में 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की लीड 255 रन की हो चुकी है।

16:52 (IST) 8 Mar 2024
Live Cricket Score: भारत की लीड बढ़कर 244 रन हुई

भारतीय पारी के 116 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 8 विकेट पर 462 रन है। कुलदीप यादव के 43 गेंद में 23 रन हैं। जसप्रीत बुमराह के 43 गेंद में 12 रन हैं। दोनों के बीच 84 गेंद में 34 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की लीड 244 रन की हो चुकी है।

16:11 (IST) 8 Mar 2024
India vs England 5th Test Match Live Score: भारत के 450 रन पूरे

भारत की पहली पारी के 109 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 8 विकेट पर 450 रन है। जसप्रीत बुमराह के 19 गेंद में 6 रन हैं। कुलदीप यादव के 25 गेंद में 17 रन हैं। दोनों के बीच 42 गेंद में 22 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त 232 रन हो चुकी है।

15:54 (IST) 8 Mar 2024
India vs England Live Score: 100वें टेस्ट में अश्विन शून्य पर LBW

रविचंद्रन अश्विन के लिए बतौर गेंदबाज 100वां टेस्ट ठीक रहा, लेकिन बतौर बल्लेबाज अच्छा नहीं रहा। वह अपने 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट हो गए। टॉम हार्टले ने 102वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। 102 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 428 रन है।

15:47 (IST) 8 Mar 2024
IND vs ENG 5th Test Match Live Score: टॉम हार्टले ने रविंद्र जडेजा को LBW किया

टॉम हार्टले 102वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रविंद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इंग्लैंड की अपील पर अंपायर ने अंगुली उठा दी। हालांकि, रविंद्र जडेजा को भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने रिव्यू लिया। टॉम हार्टले की यह बॉल गुड लेंथ थी। टप्पा खाने के बाद टर्न होकर तेजी से अंदर आई, जडेजा ने डिफेंस करने की सोची, लेकिन गेंद बल्ले पर नहीं लगी। रिव्यू बेकार हो गया। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद इम्पैक्ट इन लाइन थी और लेग स्टम्प से जाकर लग रही थी।

15:39 (IST) 8 Mar 2024
IND vs ENG Live score: ध्रुव जुरेल लौटे पवेलियन

शोएब बशीर 101वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बेन डकेट के हाथों कैच करा दिया। ध्रुव जुरेल ने 2 चौके की मदद से 24 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल की जगह रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

15:39 (IST) 8 Mar 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत ने 100 ओवर में बनाए 426 रन

भारत की पारी के 100 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 426 रन है। ध्रुव जुरेल के 23 गेंद में 15 रन और रविंद्र जडेजा के 46 गेंद में 14 रन हैं। दोनों के बीच 50 गेंद में 24 रन की साझेदारी हुई है।

15:07 (IST) 8 Mar 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत को लगा पांचवां झटका

शोएब बशीर 93वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड कर दिया। देवदत्त पडिक्कल अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 103 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त की जगह ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए।

15:04 (IST) 8 Mar 2024
Live Cricket Score: भारत के 400 रन पूरे

इंग्लैंड के लिए 91वां ओवर शोएब बशीर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने एक रन लिया। इसके साथ ही भारत के 400 रन पूरे हो गए। 91 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 400 रन है। देवदत्त पडिक्कल के 99 गेंद में 63 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 19 गेंद में 5 रन हैं।

14:46 (IST) 8 Mar 2024
IND vs ENG 5th Test Match Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने 83 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया

देवदत्त पडिक्कल ने 83 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। डेब्यू मैच में छक्के से अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 386 रन। बढ़त 168 रन की हुई। रविंद्र जडेजा 2 और देवदत्त पडिक्कल 52 रन बनाकर क्रीज पर।

14:36 (IST) 8 Mar 2024
IND vs ENG Live score: धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन टी ब्रेक के बाद पहली गेंद पर विकेट

धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। शोएब बशीर ने इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। सरफराज खान पहली ही गेंद पर आउट। उन्होंने 56 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर आउट। भारत का स्कोर 84 ओवर में 3 विकेट पर 376 रन। बढ़त 358 रन की हुई।

14:17 (IST) 8 Mar 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन टी ब्रेक

धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन टी ब्रेक हो गया है। भारत ने 84 ओवर में 3 विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। बढ़त 158 रन की हुई। सरफराज खान 56 और देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 97 रन कीसाझेदारी हुई। दूसरे सत्र में रोहित शर्मा 103 और शुभमन गिल 110 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को विकेट मिला।

14:03 (IST) 8 Mar 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: सरफराज खान ने अर्धशतक जड़ा

सरफराज खान ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 51 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 39 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 366 रन। 148 रन की बढ़त हुई।

13:31 (IST) 8 Mar 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की बढ़त 100 रन की हुई

भारत ने 74 ओवर में 3 विकेट पर 318 रन बना लिए हैं। बढ़त 100 रन की हो गई है। सरफराज खान 9 और देवदत्त पडिक्कल 33 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम हार्टले और मार्क वुड गेंदबाजी कर रहे हैं।

12:30 (IST) 8 Mar 2024
India vs England Live Score: जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा

इंग्लैंड को एक के बाद एक विकेट मिले हैं। दोनों सेट बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 110 रन बनाए। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 279 रन। बढ़त 61 रन की हो गई है। सरफराज खान नए बल्लेबाज हैं। डेब्यूटेंट देवदत्त पडिक्कल ने चौके से खाता खोला।

12:22 (IST) 8 Mar 2024
IND vs ENG 5th Test Match Live Score: बेन स्टोक्स ने रोहित को भेजा पवेलियन

बेन स्टोक्स गेंदबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड किया। भारत को दूसरा झटका लगा। उन्होंने 103 रन बनाए। भारत का स्कोर 61 ओवर में 2 विकेट पर 275 रन। 57 रन की बढ़त। नए बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हैं। शुभमन गिल 110 रन बनाकर क्रीज पर।

11:33 (IST) 8 Mar 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक

धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने 60 ओवर में 1 विकेट पर 264 रन बना लिए। बढ़त 46 रन की हो गई है। शुभमन गिल 101 और रोहित शर्मा 102 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 160 रन की साझेदारी हुई। इस सेशन में भारत ने कोई भी विकेट नहीं खोया और 129 रन बनाए।

11:26 (IST) 8 Mar 2024
IND vs ENG Live score: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक ठोका

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक ठोक दिया है। रोहित 154 गेंद पर 100 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 137 गेंद पर 100 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 58 ओवर में 1 विकेट पर 262 रन। भारत की बढ़त 44 रन की हुई।

10:59 (IST) 8 Mar 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर

भारत ने 50 ओवर में 1 विकेट पर 230 रन बना लिए हैं। बढ़त 12 रन की हो गई है। रोहित शर्मा 89 और शुभमन गिल 80 रन बनाकर क्रीज पर। शोएब बशीर और टॉम हार्टले गेंदबाजी कर रहे हैं।

10:41 (IST) 8 Mar 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। दोनों के बीच 150 गेंद पर 102 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 80 और शुभमन गिल 65 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्करो 1 विकेट पर 206 रन। इंग्लैंड 12 रन से आगे।

10:08 (IST) 8 Mar 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: शुभमन गिल ने 64 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया

शुभमन गिल ने 64 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 1 विकेट पर 185 रन। इंग्लैंड 33 रन से आगे। गिल 50 और रोहित शर्मा 74 रन बनाकर क्रीज पर। शोएब बशीर और मार्क वुड गेंदबाजी कर रहे हैं।

09:46 (IST) 8 Mar 2024
Live Cricket Score: रोहित शर्मा और शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं

रोहित शर्मा और शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 80 गेंद पर 57 रन की साझेदारी हो गई है। रोहित शर्मा 63 और शुभमन गिल 37 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 34 ओवर में 1 विकेट पर 161 रन।

09:34 (IST) 8 Mar 2024
India vs England 5th Test Match Live Score: धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू

धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। शोएब बशीर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने पहला ओवर मेडन खेला। वह 52 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 26 रन बनाकर क्रीज पर। दूसरे छोर जेम्स एंडरसन गेंदबाजी करेंगे।

09:21 (IST) 8 Mar 2024
IND vs ENG 5th Test Match Live Score: कुलदीप ने बरपाया कहर

इंग्लैंड की टीम पहले सेशन में अच्छी स्थिति में दिख रही थी। दूसरे सेशन के अंत में विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ। इस सेशन में 6 विकेट गिरे। पहले और आखिरी सेशन में 2-2 विकेट गिरे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 5 और 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लिए। 1 विकेट रविंद्र जडेजा को मिला।

08:39 (IST) 8 Mar 2024
IND vs ENG Live score: भारत ड्राइविंग सीट पर

धर्मशाला टेस्ट में भारत ड्राइविंग सीट पर है। इंग्लैंड की टीम पहली पारी 57.4 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 30 ओवर में एक विकेट पर 135 रन बना लिए थे । रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड 83 रन से आगे है।

16:59 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG 5th Test Match Live Score: टीम इंडिया के नाम रहा धर्मशाला टेस्ट का पहला दिन

धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल समाप्त होने के समय भारत का स्कोर 30 ओवर में 1 विकेट पर 135 रन है। रोहित शर्मा 83 गेंद में 52 रन और शुभमन गिल 39 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद थे। इस तरह भारत अभी इंग्लैंड से 83 रन पीछे है और उसके 9 विकेट गिरना शेष हैं। कहा जा सकता है कि पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। आठ मार्च को दूसरे दिन का खेल होगा। दूसरे दिन के खेल के ताजा स्कोर और मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रह सकते हैं।

16:48 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG Live score: रोहित ने पूरा किया पचासा

शोएब बशीर 25वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर की 5वीं गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का लगाया। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 122 रन है। दोनों के बीच 35 गेंद में 20 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:28 (IST) 7 Mar 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौटे यशस्वी

शोएब बशीर 21वां ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में अपने 700 रन पूरे किए। वह एक टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने। यशस्वी ने अगली गेंद पर भी चौका लगाया। हालांकि, चौथी गेंद पर बेन फोक्स ने उन्हें स्टम्प कर दिया। यशस्वी 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 गेंद में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

16:15 (IST) 7 Mar 2024
India vs England 5th Test Match Live Score: भारत ने 18 ओवर में बनाए 80 रन

18 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 80 रन है। रोहित शर्मा के 59 गेंद में 42 रन हैं। यशस्वी जायसवाल के 49 गेंद में 38 रन हैं। रोहित 5 चौके और 2 छक्के, जबकि यशस्वी एक चौका और 3 छक्के लगा चुके हैं।

15:58 (IST) 7 Mar 2024
India vs England Live Score: रोहित ने जड़ा छक्का

14वां ओवर टॉम हार्टले लेकर आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर 2 रन लिए। इस ओवर से भारत के खाते में 9 रन आए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 66 रन है। रोहित के 47 गेंद में 38 और यशस्वी के 37 गेंद में 28 रन हैं।

पिछले तीन मैच में जीत से श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच को अपने स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए यादगार बनाने की कोशिश करेगी जिनका यह 100वां टेस्ट मैच होगा। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का भी यह 100वां टेस्ट मैच होगा और उनकी टीम भी जीत के साथ अपने अभियान का समापन करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने रांची में चौथा टेस्ट मैच जीत कर घरेलू धरती पर अपना शानदार रिकार्ड बरकरार रखा और अब उसकी निगाह श्रृंखला में 4-1 से जीत दर्ज करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान करने पर टिकी है। यहां की पिच और मौसम को देखकर इंग्लैंड को घरेलू धरती पर खेलने का अहसास हो रहा है। मैच के पहले दो दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जबकि सप्ताहांत में इसमें कुछ बढ़ोतरी होगी। मैच की पूर्व संध्या पर पिच सपाट नजर आ रही है लेकिन नमी के कारण सभी दिन शुरू में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है। इस मैदान पर अमूमन तेज गेंदबाजों को मदद मिलती रही है लेकिन स्पिनरों की भूमिका को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है। अभी तक यहां केवल एक टेस्ट मैच खेला गया है। यह मैच 2017 में खेला गया था जिसमें भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत में स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई थी। हाल में यहां खेले गए रणजी ट्रॉफी के मैचों में टीमों ने कई बार 300 रन से अधिक का स्कोर बनाया। बड़ौदा ने एक मैच में 482 रन बनाए जो वर्तमान सत्र में इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है।