भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास में छक्के लगाने के मामले में सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहा। इस मैच में पहली पारी के दूसरे दिन ध्रुव जुरैल ने जैसे ही अपनी पारी का पहला छक्का लगाया टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए कमाल की उपलब्धि अपने नाम कर ली और एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई।
भारत ने तोड़ा इंग्लैंड का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है और इस मैच की पहली पारी में खेल के दूसरे दिन ध्रुव जुरैल द्वारा जड़े गए छक्के के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भारत की तरफ से 75 छक्के लग चुके हैं और इसके साथ ही टीम इंडिया एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर दर्ज था और इस टीम की तरफ से साल 2023 में एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान कुल 74 छक्के लगे थे।
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम
75 छक्के- भारत बनाम इंग्लैंड 2024 (खबर लिखे जाने तक)
74 छक्के- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 2023
65 छक्के- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज 2013/1
65 छक्के- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2019
59 छक्के- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, यूएई 2014
यशस्वी जायसवाल ने लगाए सबसे ज्यादा सिक्स
इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के 22 वर्षीय युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक खेले 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में कुल 23 छक्के जड़े हैं। यशस्वी जायसवाल अब भारत की तरफ से एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए तो वहीं उन्होंने 7 पारियों में अपने के के आंकड़े को 600 पार कर लिया है। उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में अब तक दो दोहरे शतक और दो अर्धशतक के दम पर कुल 618 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से एक टेस्ट सीरीज में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।