India vs England 3rd Test Day 2: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार, 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हुआ। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक इंग्लैंड ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 207 रन बना लिए थे। बेन डकेट 118 गेंद में 133 और जो रूट 13 गेंद में 9 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत की ओर से अश्विन और सिराज के हिस्से एक-एक सफलता आई।
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: Watch Here
इंग्लैंड की ओर से खासकर बेन डकेट ने असाधारण बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 88 गेंद में शतक लगाया। इंग्लैंड के किसी सलामी बल्लेबाज की ओऱ से बनाया गया यह दूसरा सबसे तेज शतक है। भारत के बारे में लिखने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। बुमराह ऐंठन से जूझ रहे थे। रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। हालांकि, उनके लिए यह एक मील का पत्थर था। यह उनका टेस्ट में 500वां विकेट था।
इससे पहले दूसरे दिन दो सेशन (चायकाल तक) तक इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन था। जैक क्रॉली के 6 और बेन डकेट के 19 रन थे। इससे पहले भारतीय टीम 445 रन पर ऑल आउट हुई और इंग्लैंड की पारी 5/0 शुरू हुई। दरअसल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के बीच पिच पर दौड़ने के कारण भारत पर 5 रन की पेनल्टी लगी।
कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रन बनाए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेली। डेब्यूटेंट सरफराज खान ने 62 और ध्रुव जुरेल ने 46 रन की शानदार पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने 37 और जसप्रीत बुमराह ने 28 गेंद पर 26 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 10, शुभमन गिल बगैर खाता खोले और रजत पाटीदार 5 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 4 और रेहान अहमद ने 2 विकेट लिए। टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन और जो रूट ने 1-1 विकेट लिए। सरफराज खान ने अपने डेब्यू टेस्ट में इतिहास रचा। वह डेब्यू टेस्ट मैच में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने।
IND vs ENG 3rd Test Live Streaming: Watch Here
Anthony de Mello Trophy, 2024
India
445(130.5)& 430/4dec
England
319(71.1)& 122(39.4)
Match Ended ( Day 4 – 3rd Test )
India beat England by 434 runs
IND vs ENG 3rd Test Match Live Score: बेन स्टोक्स का 100वां टेस्ट
सरफराज खान रन आउट हो गए। उन्होंने 62 रन बनाए। रविंद्र जडेजा का शतक पूरा। भारत ने 82 ओवर में 5 विकेट पर 315 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव नए बल्लेबाज हैं।
सरफराज खान ने डेब्यू मैच में 48 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। रविंद्र जडेजा 96 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 77 ओवर में 4 विकेट पर 299 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 81 गेंद पर 62 रन की साझेदारी।
सरफराज खान बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 45 गेंद पर 43 रन ठोक दिए हैं। रविंद्र जडेजा 95 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 291 रन।
69 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 253 रन है। सरफराज खान के 15 गेंद में 10 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 171 गेंद में 90 रन हैं। दोनों के बीच 33 गेंद में 16 रन की साझेदारी हुई है। सरफराज खान ने 69वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका भी लगाया था।
सरफराज खान ने टेस्ट 66वें ओवर की चौथी गेंद पर टेस्ट क्रिकेट में अपना खाता खोला। उन्होंने मार्क वुड की गेंद मिडविकेट की ओर खेलकर 3 रन लिए। मार्क वुड की यह गेंद उनके पैरों पर फुलटॉस थी, लेकिन सरफराज ने बहुत से अच्छे से खेलकर अपना खाता खोल लिया। 66 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 242 रन है।
64वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को चौथा झटका लगा। रोहित शर्मा 196 गेंद में 131 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित को मार्क वुड ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। रोहित शर्मा की जगह सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
जेम्स एंडरसन 56वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। इसके साथ ही भारत के 200 रन पूरे हो गए। 57 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 202 रन है। रोहित के 172 के 111 और रविंद्र जडेजा के 138 गेंद के 70 रन हैं। दोनों के बीच 292 गेंद में 169 रन की साझेदारी हो चुकी है।
चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। चायकाल के बाद रेहान अहमद इंग्लैंड के लिए पहला ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने उनकी पहली गेंद पर 2 रन लिए। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर दौड़कर दो रन लिए और टेस्ट क्रिकेट में अपना 11वां शतक पूरा किया। उनका यह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और राजकोट में पहला टेस्ट शतक है। रोहित के बल्ले से 7 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक आया है। इससे पहले जुलाई 2023 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाया था।
राजकोट टेस्ट के पहले दिन चायकाल तक खेल हो चुका है। चायकाल के समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 185 रन है। रोहित शर्मा 154 गेंद में 97 रन बनाकर नाबाद हैं। रविंद्र जडेजा 126 गेंद में 68 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 260 गेंद में 152 रन की साझेदारी हो चुकी है। चायकाल के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा कर पाते हैं?
50 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 175 रन है। रोहित शर्मा के 151 गेंद में 94 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 117 गेंद में 61 रन हैं। दोनों के बीच 248 गेंद में 142 रन की साझेदारी हो चुकी है।
रविंद्र जडेजा ने 44वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने रोहित शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी पूरी की थी। रोहित शर्मा के 132 गेंद में 79 रन हैं। दोनों के बीच 212 गेंद में 117 रन की साझेदारी हो चुकी है। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 150 रन है।
भारत ने 3 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 73 और रविंद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी हुई। टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन गेंदबाजी कर रहे हैं।
भारत ने 3 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। 9 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 78 रन की साझेदारी हुई। टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन गेंदबाजी कर रहे हैं।
राजकोट टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। रविंद्र जडेजा के सामने मार्क वुड थे। ओवर में 7 रन बने। इसके साथ ही भारत के 100 रन पूरे। रविंद्र जडेजा 31 और रोहित शर्मा 52 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई।
राजकोट टेस्ट के पहले दिन पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 25 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 52 और रविंद्र जडेजा 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 60 रन की साझेदारी हुई। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय शीर्ष क्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। यशस्वी जायसवाल 10, शुभमन गिल बगैर खाता खोले और रजत पाटीदार 5 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैड के लिए मार्क वुड ने 2 और टॉम हार्टले ने 1 विकेट लिया।
रोहित शर्मा ने अर्धशतक ठोक दिया है। यह उनका इस सीरीज में पहला अर्धशतक है। भारत नें 23 ओवर में 3 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 13 और रोहित शर्मा 51 रन बनाकर क्रीज पर।
रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा ने भारत को संभाल लिया है। दोनों के बीच 68 गेंद पर 38 रन की साझेदारी हो गई है। रोहित शर्मा 43 और रविंद्र जडेजा 11 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। रोहित शर्मा 29 और रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 17 रन की साझेदारी हुई। भारत का स्कोर 13.2 ओवर में 3 विकेट पर 50 रन। जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले कर रहे गेंदबाजी।
टॉम हार्टले ने भारत को झटका दिया। रजत पाटीदार 5 रन बनाकर आउट। रोहित शर्मा 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन। नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा है।
मार्क वुड ने भारत को दूसरा झटका दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के बाद शुभमन गिल को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। रजत पाटीदार नए बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा 13 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 24 रन।
मार्क वुड ने भारत को पहली झटका दिया। यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 22 रन 1 विकेट पर। नए बल्लेबाज शुभमन गिल हैं।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। जेम्स एंडरसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसवाल ने पहली ही गेंद चौके से खाता खोला। अगली गेंद पर सिंगल आया। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 रन बगैर विकेट के।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में 4 बदलाव हुए हैं। 2 खिलाड़ियों का डेब्यू होगा। इसके अलावा रविंद्र जडेजा की अक्षर पटेल की जगह वापसी हुई। मोहम्मद सिराज को मुकेस कुमार की जगह मौका मिला।
भारत की प्लेइंग 11 – यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 – जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीप), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का डेब्यू होगा। दोनों को टेस्ट कैप मिल गया है। जुरेल के डेब्यू का मतलब है कि केएस भरत प्लेइंग 11 से बाहर होंगे।
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
चोट के कारण विशाखापत्तनम में नहीं खेले रविंद्र जडेजा की वापसी तय है। ऐसे में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसी एक बल्लेबाज का पत्ता कटेगा। बल्लेबाजी कमजोर होने के कारण कुलदीप के बाहर होने की संभावना ज्यादा है।
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।
भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट और अनुपलब्धता से परेशान हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर भी टीम में नहीं हैं। ऐसे में सरफराज खान तीसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। इसके अलावा खराब फॉर्म से जूझ रहे केएस भरत की भी छुट्टी हो सकती है। ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है।
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार, 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इंग्लैंड पहला टेस्ट जीता था। भारत दूसरा टेस्ट मैच जीता था। विशाखापत्तनम टेस्ट के बाद 10 दिनों का ब्रेक था।
भारतीय टीम गुरुवार से जब यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए उतरेगी तो उसे निडर और चतुराई भरा क्रिकेट खेलने के अलावा मध्यक्रम की कमजोरियों का भी समाधान ढूंढना होगा। इंग्लैंड ने हैदराबाद में श्रृंखला के पहले मैच में भारत को हराया लेकिन मेजबान टीम ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। यशस्वी जायसवाल (321 रन) और जसप्रीत बुमराह (15 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की लेकिन मध्यक्रम टीम की चिंता का सबब बना हुआ है जहां योगदान देने की जिम्मेदारी अब युवा प्रतिभाओं पर है। आठ दिन के ब्रेक से पहले कप्तान रोहित शर्मा की बल्ले से खराब फॉर्म ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम की चिंता बढ़ाई ही है। भारतीय टीम इस मैच में लोकेश राहुल के बिना उतरेगी जबकि विराट कोहली पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। पिछले लगभग एक साल से रोहित ने बल्ले से आक्रामक रुख अपनाया है लेकिन बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीम को अपने कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
