India vs England 3rd Test Day 2: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार, 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हुआ। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक इंग्लैंड ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 207 रन बना लिए थे। बेन डकेट 118 गेंद में 133 और जो रूट 13 गेंद में 9 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत की ओर से अश्विन और सिराज के हिस्से एक-एक सफलता आई।

IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: Watch Here

इंग्लैंड की ओर से खासकर बेन डकेट ने असाधारण बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 88 गेंद में शतक लगाया। इंग्लैंड के किसी सलामी बल्लेबाज की ओऱ से बनाया गया यह दूसरा सबसे तेज शतक है। भारत के बारे में लिखने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। बुमराह ऐंठन से जूझ रहे थे। रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। हालांकि, उनके लिए यह एक मील का पत्थर था। यह उनका टेस्ट में 500वां विकेट था।

इससे पहले दूसरे दिन दो सेशन (चायकाल तक) तक इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन था। जैक क्रॉली के 6 और बेन डकेट के 19 रन थे। इससे पहले भारतीय टीम 445 रन पर ऑल आउट हुई और इंग्लैंड की पारी 5/0 शुरू हुई। दरअसल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के बीच पिच पर दौड़ने के कारण भारत पर 5 रन की पेनल्टी लगी।

कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रन बनाए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेली। डेब्यूटेंट सरफराज खान ने 62 और ध्रुव जुरेल ने 46 रन की शानदार पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने 37 और जसप्रीत बुमराह ने 28 गेंद पर 26 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 10, शुभमन गिल बगैर खाता खोले और रजत पाटीदार 5 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 4 और रेहान अहमद ने 2 विकेट लिए। टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन और जो रूट ने 1-1 विकेट लिए। सरफराज खान ने अपने डेब्यू टेस्ट में इतिहास रचा। वह डेब्यू टेस्ट मैच में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने

IND vs ENG 3rd Test Live Streaming: Watch Here

Match Ended

Anthony de Mello Trophy, 2024

India 
445(130.5)& 430/4dec

vs

England  
319(71.1)& 122(39.4)

Match Ended ( Day 4 – 3rd Test )
India beat England by 434 runs

Live Updates

IND vs ENG 3rd Test Match Live Score: बेन स्टोक्स का 100वां टेस्ट

17:11 (IST) 16 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: दुूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड पहली पारी में 207/2

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड का स्कोर 35 ओवर में 2 विकेट पर 207 रन था। बेन डकेट 118 गेंद में 133 रन और जो रूट 13 गेंद में 9 रन बनाकर क्रीज पर थे। डकेट और रूट तीसरे विकेट के लिए 32 गेंद में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड अभी पहली पारी के आधार पर भारत से 238 रन पीछे और उसके 8 विकेट गिरना शेष हैं। ऐसे में भारत को तीसरे दिन जल्द ही इंग्लैंड का पुलिंदा बांधना होगा, नहीं तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

16:35 (IST) 16 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: सिराज ने ओली पोप को किया एलबीडब्ल्यू

इंग्लैंड की पारी के 30 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर 2 विकेट पर 182 रन है। बेन डकेट के 99 गेंद में 119 रन हैं। ओली पोप 55 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। आउट होने से पहले ओली पोप ने बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 गेंद में 93 रन की साझेदारी की। भारत को पहली सफलता रविचंद्रन अश्विन ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर दिलाई थी। उसके बाद भारत को दूसरी सफलता करीब 17 ओवर बाद मिली।

16:08 (IST) 16 Feb 2024
India vs England 3rd Test Live Score: बेन डकेट ने चौका जड़ पूरा किया अपना शतक

मोहम्मद सिराज 26वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर बेन डकेट ने चौका लगाया और अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया। बेन डकेट का भारत में टीम इंडिया के खिलाफ पहला टेस्ट शतक है। डकेट ने सिराज की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इंग्लैंड का 26 ओवर के बाद स्कोर 1 विकेट पर 148 रन है। बेन डकेट के 89 गेंद में 106 रन हैं। ओली पोप के 40 गेंद में 20 रन हैं। दोनों के बीच 77 गेंद में 59 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15:22 (IST) 16 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के 100 रन पूरे

कुलदीप यादव 17वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर ओली पोप ने 2 रन लिए। इसके साथ ही इंग्लैंड के 100 रन पूरे हो गए। 17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 100 रन है। बेन डकेट के 59 गेंद में 69 रन हैं। ओली पोप के 16 गेंद में 10 रन है। दोनों के बीच 23 गेंद में 11 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15:07 (IST) 16 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: रविचंद्रन अश्विन के 500 टेस्ट विकेट पूरे

रविचंद्रन अश्विन ने जैक क्रॉली को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। उनका उनका 500वां टेस्ट विकेट था। नए बल्लेबाज ओली पोप हैं। बेन डकेट 68 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 13.2 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन।

14:52 (IST) 16 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: बेन डकेट का 39 गेंद पर अर्धशतक

बेन डकेट ने 39 गेंद पर 11 चौके की मदद से से अर्धशतक ठोका। जैक र्कॉली 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 60 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने 10 ओवर में बगैर विकेट के 67 रन बना लिए हैं।

14:38 (IST) 16 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: चायकाल के बाद खेल शुरू

चायकाल के बाद का खेल शुरू चुका है। चायकाल के बाद कुलदीप यादव पहला ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर बेन डकेट ने चौका जड़ दिया। डकेट ने चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 40 रन है। जैक क्रॉली के 16 गेंद में 6 और बेन डकेट के 27 गेंद में 28 रन हैं।

14:21 (IST) 16 Feb 2024
India vs England 3rd Test Live Score: दूसरे दिन चायकाल तक इंग्लैंड का स्कोर 31/0

राजकोट टेस्ट में दूसरे दिन दो सेशन (चायकाल तक) का खेल हो चुका है। दूसरे सेशन की समाप्ति के समय इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन था। जैक क्रॉली के 15 गेंद में 6 और बेन डकेट के 22 गेंद में 19 रन थे। दोनों के बीच 37 गेंद में 26 रन की साझेदारी हुई है। इंग्लैंड को 5 रन का फायदा भारत को पेनल्टी मिलने से हुआ था।

14:08 (IST) 16 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड ने 5 ओवर में बनाए 25 रन

इंग्लैंड की पारी में पांच ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 25 रन है। बेन डकेट के 20 गेंद में 14 रन हैं। जैक क्रॉली के 11 गेंद में 5 रन हैं। पांचवां ओवर बुमराह लेकर आए। बेन डकेट ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। डकेट ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया।

13:48 (IST) 16 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर वाइड रही। इस तरह इंग्लैंड के खाते में बिना एक भी गेंद 6 रन जुड़ गए। बता दें कि भारत के खाते में पेनल्टी जुड़ने के कारण इंग्लैंड की पारी की शुरुआत 0/0 की जगह 5/0 से हुई।

13:42 (IST) 16 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: इंग्लैंड की पारी 5/0 से शुरू होगी

राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 5/0 से शुरू होगी। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के बीच पिच पर दौड़ने के कारण भारत पर 5 रन का पेनल्टी लगा। एक पारी में कोई टीम 2 बार यह गलती करती है तो पेनल्टी लगता है। जडेजा ने पहले दिन और अश्विन ने दूसरे दिन गलती की।

13:37 (IST) 16 Feb 2024
India vs England 3rd Test Live Score: भारतीय टीम 445 रन पर ऑल आउट

राजकोट टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 445 रन पर ऑल आउट हो गई। जसप्रीत बुमराह के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 28 गेंद पर 26 रन बनाए। मार्क वुड ने विकेट लिया। मोहम्मद सिराज 3 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रन बनाए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेली। डेब्यूटेंट सरफराज खान ने 62 और ध्रुव जुरेल ने 46 रन की शानदार पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने 37 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 10, शुभमन गिल बगैर खाता खोले और रजत पाटीदार 5 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 4 और रेहान अहमद ने 2 विकेट लिए। टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन और जो रूट ने 1-1 विकेट लिया।

12:58 (IST) 16 Feb 2024
India vs England 3rd Test Live Score: ध्रुव जुरेल अर्धशतक से चूके

ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। वह 46 रन बनाकर आउट हुए। रेहान अहमद ने विकेट लिया। क्रीज पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हैं। भारत ने 9 विकेट पर 416 रन बना लिए हैं। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन 89 हेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। रेहान अहमद ने ही उन्हें भी पवेलियन भेजा।

12:31 (IST) 16 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत के 400 रन पूरे

भारत के 400 रन पूरे हो गए हैं। रविचंद्रन अश्विन 36 और ध्रुव जुरेल 32 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 69 रन की साझेदारी हुई। भारत ने 7 विकेट पर 400 रन बना लिए हैं।

12:18 (IST) 16 Feb 2024
India vs England Live Score: राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू

राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। रविचंद्रन अश्विन 29 और ध्रुव जुरेल 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। भारत ने 114 ओवर में 7 विकेट पर 392 रन बना लिए हैं।

11:38 (IST) 16 Feb 2024
IND vs ENG 3rd Test Live Score: राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का लंच

भारत ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 113 ओवर में 7 विकेट पर 388 रन बना लिए। ध्रुव जुरेल 31 और रविचंद्रन अश्विन 25 रन बनाकर क्रीज पर। भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है। दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा जल्दी-जल्दी आउट हो गए। इसके बाद डेब्यूटेंट ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला। दोनों ने 57 रन की साझेदारी कर दी है। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 3 विकेट लिया है। टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन और जो रूट ने 1-1 विकेट लिया है।

11:23 (IST) 16 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन के बीच 50 रन की साझेदारी

ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन के बीच 50 रन की साझेदारी हो गई है। भारत ने 7 विकेट पर 381 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 24 और ध्रुव जुरेल 26 रन बनाकर क्रीज पर। चॉम हार्टले और मार्क वुड गेंदबाजी कर रहे हैं।

11:07 (IST) 16 Feb 2024
India vs England Live Score: भारत ने 107 ओवर में 7 विकेट पर 369 रन बनाए

भारत ने 107 ओवर में 7 विकेट पर 369 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 15 और रविचंद्रन अश्विन 23 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 38 रन की साझएदारी हुई। मार्क वुड और टॉम हार्टले गेंदबाजी कर रहे हैं।

10:38 (IST) 16 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत ने 7 विकेट पर 353 रन बनाए

भारत ने 7 विकेट पर 353 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 12 और ध्रुव जुरेल 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 रन की साझेदारी हुई। टॉम हार्टले और रेहान अहमद गेंदबाजी कर रहे हैं।

10:18 (IST) 16 Feb 2024
India vs England Live Score: ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे

ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। जुरेल 8 और अश्विन 7 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने गेंदबाजी में बदलाव किया है। जो रूट की जगह टॉम हार्टले आए हैं। भारत का स्कोर 7 विकेट पर 346 रन।

09:52 (IST) 16 Feb 2024
IND vs ENG 3rd Test Live Score: जो रूट ने भारत को बड़ा झटका दिया

जो रूट ने भारत को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने रविंद्र जडेजा को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 112 रन बनाए। नए बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन हैं। ध्रुव जुरेल भी बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं। भात का स्कोर 7 विकेट पर 331 रन।

09:46 (IST) 16 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: कुलदीप यादव को जेम्स एंडरसन ने पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव को जेम्स एंडरसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 112 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज डेब्यूटेंट ध्रुव जुरेल हैं। भारत ने 6 विकेट पर 331 रन बना लिए हैं।

09:33 (IST) 16 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू

राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। कुलदीप स्ट्राइक पर हैं। जो रूट ने गेंदबाजी की शुरुआत की। चौथी गेंद पर 2 रन आया। भारत ने 87 ओवर में 5 विकेट पर 328 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 110 और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर।

09:22 (IST) 16 Feb 2024
India vs England 3rd Test Live Score: राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन की पिच रिपोर्ट

पिच रिपोर्ट के दौरान निक नाइट और दीप दास गुप्ता ने बताया, “हमने कल जो देखा उससे बहुत कुछ बदला नहीं है। एक अंतर यह है कि दरारें थोड़ी बड़ी हैं। पिच थोड़ी सूख गई हैं। पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी।”

09:09 (IST) 16 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: राजकोट में कैसा रहेगा मौसम

भारत-इंग्लैंड के 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। 16 फरवरी को मैच का दूसरा दिन है। पहले दिन की तरह आज भी पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। पहले दिन की तरह शुरुआत में पेसर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। बाद में बल्लेबाजी के पिच बेहतरीन रहेगी।

08:52 (IST) 16 Feb 2024
India vs England Live Score: मजबूत स्थिति में भारत

राजकोट टेस्ट के पहले दिन खराब शुरुआत के बाद भारत ने वापसी की और दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में पहुंच गया। भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का श्रेय रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और सरफराज खान को जाता है। कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन की बेहतरीन पारी खेली। रविंद्र जडेजा 110 रन बनाकर नाबाद हैं। रफराज खान 62 रन बनाकर रन आउट हुए

08:40 (IST) 16 Feb 2024
IND vs ENG 3rd Test Live Score: कुलदीप यादव करेंगे पहली गेंद का सामना

राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन पहली गेंद का सामना कुलदीप यादव करेंगे। मार्क वुड गेंदबाजी की शुरुआत कर सकते हैं। पहली दिन आखिरी गेंद का सामना रविंद्र जडेजा ने किया था। जेम्स एंडरसन ने आखिरी ओवर किया था।

08:20 (IST) 16 Feb 2024
IND vs ENG 3rd Test Live Score: राजकोट में शानदार है रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड

राजकोट में रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 12 मैच की 17 पारी में 142.18 की औसत से 1564 रन बनाए हैं। वह 4 अर्धशतक और 6 शतक लगा चुके हैं। वह तीहरा शतक भी जड़ चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 331 है।

07:50 (IST) 16 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: क्या 500 तक पहुंचेगा भारत

राजकोट की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या भारतीय टीम 500 तक पहुंच पाएगी। अगर रविंद्र जडेजा शतक को दोहरा शतक में बदल दें तो ऐसा हो सकता है। बल्लेबाजी की बात करें तो ध्रुव जुरेल के अलावा रविचंद्रन अश्विन अभी आने वाले हैं। कुलदीप यादव को इनसे पहले भेजा गया था।

17:09 (IST) 15 Feb 2024
IND vs ENG LIVE: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 326/5 (86 ओवर)

तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 5 विकेट पर 326 रन है। रविंद्र जडेजा 212 गेंद में 110 रन बनाकर नाबाद हैं। नाइटवाच मैन के रूप में आए कुलदीप यादव ने 10 गेंद में 1 रन बनाए हैं। भारत के पांचवें विकेट के रूप में सरफराज खान (82वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट) पवेलियन लौटे थे।

भारतीय टीम गुरुवार से जब यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए उतरेगी तो उसे निडर और चतुराई भरा क्रिकेट खेलने के अलावा मध्यक्रम की कमजोरियों का भी समाधान ढूंढना होगा। इंग्लैंड ने हैदराबाद में श्रृंखला के पहले मैच में भारत को हराया लेकिन मेजबान टीम ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। यशस्वी जायसवाल (321 रन) और जसप्रीत बुमराह (15 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की लेकिन मध्यक्रम टीम की चिंता का सबब बना हुआ है जहां योगदान देने की जिम्मेदारी अब युवा प्रतिभाओं पर है। आठ दिन के ब्रेक से पहले कप्तान रोहित शर्मा की बल्ले से खराब फॉर्म ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम की चिंता बढ़ाई ही है। भारतीय टीम इस मैच में लोकेश राहुल के बिना उतरेगी जबकि विराट कोहली पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। पिछले लगभग एक साल से रोहित ने बल्ले से आक्रामक रुख अपनाया है लेकिन बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीम को अपने कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।