इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रविवार (9 फरवरी) को भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने पुरानी लय में लौटने के संकेत दिए। यह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के लिए शुभ संकेत है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का भारत के अच्छे प्रदर्शन में अहम योगदान रहा था।
पिछले कुछ महीने रोहित शर्मा खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। उन्होंने कटक में 11महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने शतक के मामले में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। रोहित ने 76 गेंद पर 9 चौके 7 छक्के की मदद से शतक पूरा किया।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद फॉर्म में गिरावट
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की फॉर्म में गिरावट देखने को मिली थी। वह पहले भारत में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ फेल रहे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में उनका बल्ला और नहीं चला। इसके कारण उन्हें सिडनी में आखिरी टेस्ट से बाहर बैठना पड़ा। खराब फॉर्म के कारण आलोचना का सामना कर रहे रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी खेलने का फैसला किया। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करते हुए वह फेल रहे।
वनडे क्रिकेट में 32वां शतक
इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा हुई। रोहित शर्मा को टीम की कमान मिली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में उनका बल्ला नहीं चला। वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। कटक में वह लय में दिखे। उन्होंने सिर्फ 30 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। इसके बाद भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी। वनडे क्रिकेट में 32वां शतक आदिल रशीद को छक्का जड़कर पूरा किया।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 49वां शतक
रोहित शर्मा ने इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक मार्च 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ा था। इसके 11 महीने बाद उन्होंने इंग्लैंड खिलाफ ही शतक जड़ा। वनडे क्रिकेट में उन्होंने अक्टूबर 2023 में शतक जड़ा था। 2024 में भारतीय टीम केवल 3 वनडे खेली। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 49वां शतक जड़ा। उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। राहुल द्रविड़ पीछे छूट गए। इस विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। आदिल रशीद ने उनका विकेट चटकाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।