भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने एशिया कप 2023 के सुपर फोर मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली। यह एशिया कप टूर्नामेंट में गिल का पहला शतक था जबकि बांग्लादेश टीम के खिलाफ वनडे का पहला शतक था। वैसे गिल के वनडे करियर का यह तीसरा शतक रहा और इस शतक के जरिए उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल एशिया कप टूर्नामेंट में एमएस धोनी से कम उम्र में शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बने।
शुभमन गिल ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा
शुभमन गिल ने एशिया कप टूर्नामेंट में पहली बार शतक लगाने में सफलता हासिल की और उन्होंने यह उपलब्धि 24 साल 7 दिन की उम्र में हासिल किया। अब वह एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए और एमएस धोनी को पांचवें नंबर पर धकेल दिया। धोनी ने एशिया कप टूर्नामेंट में 26 साल 354 दिन की उम्र में शतक लगाया था। एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना हैं जिन्होंने यह कमाल 21 साल 211 दिन की उम्र में किया था और उनका रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
एशिया कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
21 वर्ष 211 दिन – 2008 में सुरेश रैना
21 वर्ष 350 दिन – 1995 में सचिन तेंदुलकर<br>23 वर्ष 129 दिन – 2012 में विराट कोहली<br>24 वर्ष 007 दिन – 2023 में शुभमन गिल<br>26 वर्ष 354 दिन – 2008 में एमएस धोनी
2023 में वनडे में सबसे ज्यादा रन गिल के नाम
बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने 117 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जबकि 133 गेंदों पर 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 121 रन बनाए। गिल साल 2023 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं और उन्होंने अब तक कुल 1025 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पथुम निसानका हैं जिन्होंने अब तक 817 रन बनाए हैं।
2023 में सर्वाधिक वनडे रन (पूर्ण सदस्य)
1025 रन – शुभमन गिल
817 रन – पथुम निसानका
745 रन – बाबर आजम
720 रन – सीन विलियम्स
652 रन – डेरिल मिचेल