India vs Bangladesh, 1st Test Match, 1st Day Records: बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दिन 90 ओवर में 6 विकेट पर 278 रन बनाए। टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम इंडिया (Team India) ने 48 रन के भीतर ही शुभमन गिल (Shubman Gill), केएल राहुल (KL Rahul) और विराट कोहली (Virat Kohli) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant), चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टीम इंडिया की पारी संभाली।
इस दौरान ऋषभ पंत जहां महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के क्लब में शामिल हुए। वहीं, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया। दिन का खेल खत्म होने के समय श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर नाबाद थे। चेतेश्वर पुजारा 90 रन और ऋषभ पंत 45 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा छक्का लगाते ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पूरे किए टेस्ट में 50 छक्के
दूसरा छक्का लगाते ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के टेस्ट क्रिकेट में 50 छक्के पूरे हो गए। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं, ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बने। इस सूची में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) पहले और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) दूसरे नंबर पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
भारतीय बल्लेबाज | टेस्ट क्रिकेट में 6’s की संख्या |
वीरेंद्र सहवाग | 91 छक्के |
एमएस धोनी | 78 छक्के |
सचिन तेंदुलकर | 69 छक्के |
रोहित शर्मा | 64 छक्के |
कपिल देव | 61 छक्के |
सौरव गांगुली | 57 छक्के |
रविंद्र जडेजा | 55 छक्के |
ऋषभ पंत | 50 छक्के |
श्रेयस अय्यर 2022 में अब तक बना चुके हैं 1489 अंतरराष्ट्रीय रन
श्रेयस अय्यर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी नाबाद पारी के दौरान 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा और इस मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। श्रेयस अय्यर ने 2022 में 38 पारियों में 1489 रन बनाए। इस बीच, श्रेयस अय्यर का उच्चतम स्कोर रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 111 गेंदों पर 113 रन की नाबाद पारी रही है।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 2022 में 43 पारियों में 1424 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव का उच्चतम स्कोर 117 रन रहा। इस सूची में विराट कोहली (Virat Kohli) तीसरे, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) चौथे और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पांचवें नंबर पर हैं।