IND vs BAN: अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए काफी अच्छी पारी खेली और 202.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 37 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए। इस मैच में 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अभिषेक ने युवराज सिंह की बराबरी कर ली साथ ही केएल राहुल और रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

युवराज सिंह की अभिषेक शर्मा ने की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टी20आई में ये 5वां ऐसा मौका था जब उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस की पारी खेली। युवराज सिंह ने भी टी20आई में 5 बार ऐसा किया था जबकि रोहित और केएल राहुल ने टी20आई में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 4-4 बार 50 प्लस की पारी खेली थी। इस लिस्ट में सूर्यकुमार 10 बार ऐसा कर पहले स्थान पर हैं।

T20I में 200+ स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

10 – सूर्यकुमार यादव<br>5 – युवराज सिंह
5 – अभिषेक शर्मा
4 – रोहित शर्मा<br>4 – केएल राहुल
3 – यशस्वी जायसवाल
2 – विराट कोहली<br>2 – श्रेयस अय्यर
2 – संजू सैमसन
2 – तिलक वर्मा

यह ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…