India vs Bangladesh (IND vs BAN) 2nd Test Day 4 Highlights: कानपुर के ग्रीनपार्क में भारत-बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बारिश से प्रभावित रहा। कानपुर में बारिश के कारण पहले दिन 27 सितंबर को सिर्फ 35 ओवर का खेल हुआ। दूसरे 28 सितंबर और तीसरे दिन 29 सितंबर को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इस बीच 235 ओवर का खेल बर्बाद हो गया। टेस्ट मैच के चौथे दिन 30 सितंबर का खेल तय समय पर सुबह 9:30 बजे मैच शुरू हुआ। भारतीय टीम ने मैच जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

IND vs BAN 2nd Test Match Live Score Day 5 Live Updates In Hindi: Watch Here

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 2 विकेट पर 26 रन बना लिए। भारत 26 रन से आगे। शादमान इस्लाम 7 और मोमिनुल हक बगैर खाता खोले क्रीज पर। जाकिर हसन 10 और हसन महमूद 4 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन ने दोनों विकेट लिए। भारत को टेस्ट मैच जीतना है तो पांचवें दिन जल्द से बांग्लादेश को आउट करना होगा।

IND vs BAN 2nd Test LIVE Match Score Streaming: Watch Here

भारत ने पहली पारी में 34.2 ओवर में 8 विकेट पर 285 रन बनाए। भारत की बढ़त 52 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंद पर 72, केएल राहुल ने 43 गेंद पर 68, विराट कोहली 35 गेंद पर 47, शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 39, रोहित शर्मा ने 11 गेंद पर 23 रन बनाए। आकाशदीप ने 5 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने 4-4 विकेट लिए। हसन महमूद ने 1 विकेट लिए।

IND vs BAN 2nd Test LIVE Full Score Card: Watch Here

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सत्र में बांग्लादेश की टीम 233 रन पर आउट हो गई। मोमिनुल हक ने नाबाद 107 रन बनाए। नजमुल हसन शांतो ने 31, शादमान इस्लाम ने 24 और मेहदी हसन मिराज ने 20 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया। टेस्ट क्रिकेट में उनके 300 विकेट पूरे हुए।

तीसरे दिन का भी खेल तय समय पर नहीं शुरू हुआ। सुबह 10 बजे मैदान का जायजा लिया गया। पहले सत्र में खेल नहीं हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे फिर जायया लिया गया। दूसरे सत्र में खेल नहीं होगा। दोपहर 2 बजे फिर ग्राउंड का जायजा लिया गया और स्टंप्स का फैसला हो गया। तीसरे दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन मैदान ठीक तरीके से सूख नहीं पाया। खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर था। ऐसे में तीसरे दिन भी खेल नहीं हुआ।

Match Ended

Bangladesh in India, 2 Test Series, 2024

India 
285/9dec& 98/3(17.2)

vs

Bangladesh  
233(74.2)& 146(47.0)

Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
India beat Bangladesh by 7 wickets

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। 3 पेसर और 2 स्पिनर को मौका दिया। कुलदीप यादव को घर में भी खेलने को नहीं मिला। बांग्लादेश ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए।

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की प्लेइंग 11: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

Live Updates
17:35 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: कानपुर टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया। बांग्लादेश ने 2 विकेट पर 26 रन बना लिए। भारत 26 रन से आगे। शादमान इस्लाम 7 और मोमिनुल हक बगैर खाता खोले क्रीज पर। जाकिर हसन 10 और हसन महमूद 4 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन ने दोनों विकेट लिए। भारत को टेस्ट मैच जीतना है तो पांचवें दिन जल्द से बांग्लादेश को आउट करना होगा।

17:26 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test Live Score: हसन महमूद को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा

हसन महमूद को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। बांग्लादेश ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन बनाए। भारत के पास 26 रन की बढ़त। शादमान इस्लाम 7 रन बनाकर क्रीज पर।

17:17 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test Live Score: रविचंद्रन अश्विन ने जाकिर हसन को पवेलियन भेजा

रविचंद्रन अश्विन ने जाकिर हसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। शादमान इस्लाम 3 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश ने 7.1 ओवर में 1 विकेट पर 18 रन बना लिए हैं। भारत के पास 34 रन की बढ़त।

17:13 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। शादमान इस्लाम और जाकिर हसन सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। शादमान 3 और जाकिर 10 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 18 रन बना लिए हैं। भारत 34 रन से आगे।

17:01 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: शादमान इस्लाम और जाकिर हसन क्रीज पर

बांग्लादेश ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त 43 रन की हुई। शादमान इस्लाम 2 और जाकिर हसन 2 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं।

16:48 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test Live Score: बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू

बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो गई है। शादमान इस्लाम और जाकिर हसन क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। शादमान इस्लाम ने स्ट्राइक ली। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना।

16:39 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN 2nd Test LIVE Score: भारत ने 52 रन की बढ़त से साथ पारी घोषित की

आकाशदीप 12 रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन मिराज को विकेट मिला। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने पारी घोषित की। भारत ने पहली पारी में 34.2 ओवर में 8 विकेट पर 285 रन बनाए। भारत की बढ़त 52 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंद पर 72, केएल राहुल ने 43 गेंद पर 68, विराट कोहली 35 गेंद पर 47, शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 39, रोहित शर्मा ने 11 गेंद पर 23 रन बनाए। आकाशदीप ने 5 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने 4-4 विकेट लिए। हसन महमूद ने 1 विकेट लिए।

16:32 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: केएल राहुल को मेहदी हसन मिराज ने पवेलियन भेजा

केएल राहुल को मेहदी हसन मिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 68 रन बनाए। भारत ने 34.1 ओवर में 8 विकेट पर 284 रन बनाए। बढ़त 51 रन की हुई। आकाशदीप 3 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 12 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह नए बल्लेबाज हैं।

16:29 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: जडेजा-अश्विन आउट

भारत की बढ़त 39 रन की हो गई है। इस बीच रविंद्र जडेजा 8 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर आउट। भारत ने 7 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। बढ़त 39 रन की हो गई है। केएल राहुल क्रीज पर।

16:28 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: भारत ने बनाए सबसे तेज 250 रन

भारत ने 30.3 ओवर (183 गेंद) में अपने 250 रन पूरे किये। यह टेस्ट मैच में किसी टीम द्वारा बनाया गये सबसे तेज 250 रन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2022 में रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान में बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उस मैच में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पारी में 34 ओवर में 250 रन (253/6) आंकड़ा छुआ था। (नोटः इस रिकॉर्ड में वही टेस्ट मैच शामिल हैं, जहां गेंद दर गेंद डेटा उपलब्ध है)।

16:18 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN 2nd Test LIVE Score: शाकिब ने झटका विराट का विकेट, केएल राहुल का पचासा

शाकिब अल हसन 30वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर विराट कोहली को बोल्ड कर दिया। विराट कोहली 35 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे और अर्धशतक बनाने से चूक गए। इससे पहले 29वें ओवर में केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया था। केएल राहुल ने तैजल इस्लाम की आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर 33 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

15:55 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: भारत ने 148 गेंद में ठोक दिये 200 रन

भारतीय क्रिकेट टीम ने 148 गेंद (24.4 ओवर) में 200 रन का आंकड़ा छुआ। यह टेस्ट मैच में किसी टीम की ओर से बनाया गया सबसे तेज 200 रन का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही भारत ने 2017 में सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने तब 28.1 ओवर (दूसरी पारी) में 200 रन का आंकड़ा छुआ था। (वही मैच शामिल जहां गेंद दर गेंद डेटा उपलब्ध हैं)

15:46 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: केएल राहुल ने जड़ा छक्का, भारत 200 के पार

तैजुल इस्लाम 25वां ओवर लेकर आए। केएल राहुल ने तैजुल इस्लाम के इस ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही भारत का स्कोर 200 रन के पार (201 रन) पहुंच गया। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 204 रन है। विराट कोहली के 25 गेंद में 35 और केएल राहुल के 18 गेंद में 21 रन हैं। दोनों के बीच 34 गेंद में 45 रन की साझेदारी हुई है।

15:35 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN 2nd Test LIVE Score: शाकिब के ओवर से आए 7 रन

22 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 184 रन है। विराट कोहली के 16 गेंद में 24 और केएल राहुल के 9 गेंद में 14 रन हैं। शाकिब अल हसन 22वां ओवर लेकर आए थे। उनके इस ओवर से भारत के खाते में 7 रन आए।

15:23 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN LIVE Score: ऋषभ पंत 11 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट

ऋषभ पंत 11 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट। विराट कोहली 13 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन। बांग्लादेश 74 रन से आगे।

15:18 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: भारत का स्कोर 150 के पार

भारत का स्कोर 150 के पार हो गया है। अभी 20 ओवर का भी खेल नहीं हुआ है। भारत ने 18.2 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश 82 रन से आगे। विराट कोहली 6 और ऋषभ पंत 8 रन बनाकर क्रीज पर।

15:10 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन चायकाल के बाद का खेल जारी है। शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट। उन्होंने 39 रन बनाए। शाकिब अल हसन को विकेट मिला। ऋषभ पंत 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 17.1 ओवर में 3 विकेट पर 141 रन बनाए। बांग्लादेश 92 रन से आगे। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं।

14:46 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN 2nd Test LIVE Score: कानपुर टेस्ट के चौथे दिन टी ब्रेक

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन टी ब्रेक तक भारत ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 138 रन बना लिए। बांग्लादेश 95 रन से आगे। शुभमन गिल 30 गेंद पर 37 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा 11 गेंद पर 23 और यशस्वी जायसवाल 51 गेंद पर 72 रन बनाकर क्रीज पर।

14:36 (IST) 30 Sep 2024
यशस्वी जायसवाल आउट

यशस्वी जायसवाल 51 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए। हसन महमूद को विकेट मिला। शुभमन गिल 30 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 14.3 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश 105 रन से आगे।

14:24 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: भारत के नाम टेस्ट में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड हुआ

भारत ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश 112 रन से आगे। यशस्वी जायसवाल 71 और शुभमन गिल 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी। भारत के नाम टेस्ट में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड हुआ।

14:08 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN LIVE Score: यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। भारत ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 55 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर क्रीज पर।

13:48 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: रोहित शर्मा को मेहदी हसन मिराज ने पवेलियन भेजा

रोहित शर्मा को मेहदी हसन मिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 रन बनाए। एक गेंद पहले रिव्यू लेकर एलबीडब्ल्यू से बचे थे। भारत का स्कोर 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन। शुभमन गिल नए बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल 12 गेंद पर 30 रन बनाकर क्रीज पर।

13:41 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: 3 ओवर में 50 रन

रोहित शर्मा और यशस्वी जायवाल टी20 से भी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के 3 ओवर में बगैर विकेट के 51 रन हो गए हैं। रोहित शर्मा 6 गेंद पर 19 और यशस्वी जायसवाल 13 गेंद पर 30 रन बनाकर क्रीज पर।

13:32 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के लगाए

रोहित शर्मा ने खालिद अहमद पर छक्का जड़कर खाता खोला। रोहित पहली ही गेंद का सामना कर रहे थे। अगली गेंद पर पुल शॉट लगाकर छक्का जड़ा। भारत ने 8 गेंद पर 24 रन जड़ दिए हैं।

13:27 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: यशस्वी जायसवाल ने हैट्रिक चौके लगाए

यशस्वी जायसवाल ने तीसरी गेंद पर कवर में चौका लगाकर खाता खोला। चौथी गेंद पर डाउन द ग्राउंड बॉलर के बाईं तरफ से चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर स्क्वायर ड्राइव लगाकर डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका जड़ा। भारत का स्कोर बगैर विकेट के 12 रन।

13:23 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर। यशस्वी ने स्ट्राइक ली। हसन महमूद ने बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।

13:15 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश 233 रन पर आउट

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सत्र में बांग्लादेश की टीम 233 रन पर आउट हो गई। मोमिनुल हक ने 107 रन बनाए। नजमुल हसन शान्तो ने 31, शादमान इस्लाम ने 24 और मेहदी हसन मिराज ने 20 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया। टेस्ट क्रिकेट में उनके 300 विकेट पूरे हुए।

13:01 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: मोहम्मद सिराज ने हसन महमूद को पवेलियन भेजा

मोहम्मद सिराज ने हसन महमूद को पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। मोमिनुल हक 106 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट पर 231 रन।

12:55 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: जसप्रीत बुमराह ने ताइजुल इस्लाम को पवेलियन भेजा

जसप्रीत बुमराह ने ताइजुल इस्लाम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। मोमिनुल हक 106 रन बनाकर क्री पर। बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट पर 230 रन। नए बल्लेबाज हसन महमूद हैं।

12:46 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: मेहदी हसन मिराज को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा

मेहदी हसन मिराज को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। मोमिनुल हक 106 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। मिराज और मोमिनुल के बीच 54 रन की साझेदारी हुई।