भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पारी के और मैच के पहले ओवर में ही मिचेल स्टार्क की एक गेंद चर्चा का विषय बन गई। जब रोहित शर्मा उनके सामने थे तो पहली गेंद उन्होंने फेंकी और स्क्रीन पर उसकी रफ्तार 176.5 किमी प्रति घंटे लिखकर आई। इसके बाद यह हलचल मच हई कि क्या शोएब अख्तर का रिकॉर्ड टूट गया?

दरअसल सोशल मीडिया के जमाने में जरा सी भी कोई बात होती है वो आग की तरह वायरल हो जाती है। ऐसा ही हुआ जब स्टार्क की गेंद की रफ्तार लिखकर आई 176.5 किमी प्रति घंटा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हलचल मचा दी। लगातार एक के बाद इसके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि शोएब अख्तर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

क्या है पूरी सच्चाई?

आपको बता दें कि लाइव प्रसारण के दौरान स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल प गति की जगह 176.5 किमी प्रति घंटा लिखा था। इसे देखते ही बवाल मच गया। हालांकि, क्रिकबज ने अपनी कमेंट्री में इस गेंद को 140.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का बताया। यानी साफ है कि अगर ऐसा रिकॉर्ड टूटा होता तो चैनल पर या कमेंट्री में खुद बताया जाता या रिकॉर्ड बुक अपडेट होती। मगर अक्सर पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए इसे सिर्फ एक तकनीकी खराबी ही बताया गया।

दुनियाभर में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम है। उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। स्टार्क के इस वायरल स्क्रीनशॉट या फोटो में कोई सच्चा नहीं है। इसलिए आज भी शोएब का रिकॉर्ड अटूट है। इस मैच में मिचेल स्टार्क ने 6 ओवर में एक मेडन के साथ 22 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने विराट कोहली को डक पर पवेलियन भेजा।