India vs Australia 2nd Test Day 2 Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल हो चुका है। स्टम्स के समय ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में स्कोर 12 ओवर में एक विकेट पर 61 रन है। रविंद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा का विकेट झटका। हालांकि, भारत के लिए ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन सिरदर्द बने रहे। दोनों तीसरे दिन भी भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
खेल खत्म होने के समय ट्रैविस हेड के खाते में 40 गेंद में 39 और मार्नस लाबुशेन के 19 गेंद में 16 रन जुड़ चुके थे। इससे पहले चायकाल के बाद भारत की पहली पारी 83.3 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ एक रन पीछे रही। भारत ने 139 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने 8वें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।
अश्विन 37 और अक्षर 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद भारत ने आखिरी 3 विकेट 9 रन के अंतर पर गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने 5, टॉड मर्फी ने 2, मैथ्यू कुहनेमन ने 2 और पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।
चायकाल तक भारत का स्कोर 62 ओवर 7 विकेट पर 179 रन था। टी ब्रेक के समय अक्षर पटेल ने 28 और रविचंद्रन अश्विन 11 रन बनाए थे। दूसरे सेशन में भी एक तरह से ऑस्ट्रेलिया का ही दबदबा रहा।
दूसरे सेशन में भारत ने 27 ओवर में 91 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए। दूसरा सेशन नाथन लियोन के लिए भी खास रहा। नाथन लियोन ने श्रीकर भरत को पवेलियन भेजने के साथ ही भारत के खिलाफ अपने 100 विकेट पूरे किए।
पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 21 रन था। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 78.4 ओवर में 263 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ लीड अब 62 रन की हो गई है। पहले दिन के खेल से जुड़ी Highlights पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
Border-Gavaskar Trophy, 2023
India
262(83.3)& 118/4(26.4)
Australia
263(78.4)& 113(31.1)
Match Ended ( Day 3 – 2nd Test )
India beat Australia by 6 wickets
India vs Australia 2nd Test Day 2 Updates: दूसरे दिन अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने 8वें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।
आपको याद दिला दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में एक अहम मुक़ाबला बस कुछ ही देर में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं।
दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। तीसरा सेशन शानदार रहा। पूरी तरह से मैच का रुख ही बदल गया। पहले अश्विन और अक्षर ने 114 रन की साझेदारी करके भारत को ऑस्ट्रेलिया के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद आक्रामक रणनीति के साथ मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक 12 ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की लीड 62 रन की हो गई है। ट्रैविस हेड के 40 गेंद में 39 और मार्नस लाबुशेन के 19 गेंद में 16 रन हैं।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक 34 गेंद में 31 रन बना चुके हैं। इसमें उनके 5 चौके भी शामिल हैं। मार्नस लाबुशेन के 11 गेंद में 14 रन हैं। दोनों के बीच 23 गेंद में 28 रन की साझेदारी हो चुकी है।
रोहित शर्मा ने छठे ओवर के लिए रविंद्र जडेजा को गेंद थमाई। जडेजा ने पांचवीं गेंद पर ही भारत का सफलता दिलाई। इस विकेट में श्रेयस अय्यर का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने शॉर्ट लेग पर उस्मान ख्वाजा का बहुत ही शानदार कैच लपका। उस्मान ख्वाजा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा और ट्रैविस हेड ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन पहला ओवर लेकर आए। अश्विन की पहली गेंद पर एक रन लेकर ऑस्ट्रेलिया ने अपना खाता खोला। डेविड वॉर्नर कंनकशन के कारण डेविड वॉर्नर दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 2 रन है।
दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 262 रन पर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ एक रन की लीड है। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने 114 रन रन की साझेदारी की और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। अक्षर पटेल ने सबसे अधिक 74 रन बनाए। अब देखना होगा कि भारत दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को कितने स्कोर पर रोक पाता है।
टॉड मर्फी 82वां ओवर लेकर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर सेट बल्लेबाज अक्षर पटेल कमिंस के हाथों कैच कराया। अक्षर 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर की जगह मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 82 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट पर 259 रन है। अब वह ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 4 रन पीछे है।
नई गेंद लेते ही पैट कमिंस ने भारत को 8वां झटका दिया। कमिंस ने 81वें ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन को रेनशॉ के हाथों कैच कराया। अश्विन और अक्षर पटेल 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
80 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 7 विकेट पर 252 रन है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 11 रन पीछे है। इसके पीछे रवि्चंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के बीच हुई शतकीय साझेदारी है। अक्षर पटेल 67 और अश्विन 37 रन पर हैं। अक्षर ने 79वें ओवर की चौथी, पांचवीं और 80वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। अश्विन ने भी 80वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने अब नई गेंद ले ली है।
अक्षर पटेल ने 75वें ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह ऐसे समय आया है, जब टीम इंडिया को इसकी बहुत जरूरत थी। उनके अर्धशतक बनाने पर ड्रेसिंग रूम से सभी खिलाड़ियों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
भारतीय क्रिकेट टीम 73 ओवर खेल चुकी है। टीम का स्कोर 7 विकेट पर 218 रन है। भारत अभी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 45 रन पीछे है। अक्षर पटेल के 43 और रविचंद्रन अश्विन के 27 रन हैं। रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के बीच 8वें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का 7वां विकेट 139 रन के स्कोर पर गिरा था।
अक्षर पटेल ने 68वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया। अक्षर पटेल के 34 रन हो गए हैं। रविचंद्रन अश्विन के 20 रन हैं। दोनों के बीच 63 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 61 रन पीछे है।
दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन के तीसरे सेशन का खेल जारी है। 65 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 193 रन है। अक्षर पटेल के 33 और रविचंद्रन अश्विन के 16 रन हैं। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 70 रन पीछे है।
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सेशन यानी लंच तक भारत ने 35 ओवर में 4 विकेट पर 88 रन बनाए थे। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा क्रमशः 14 और 15 रन पर नाबाद थे। पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाज केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर रहे। चारों को नाथन लियोन ने अपना शिकार बनाया। कहना गलत नहीं होगा कि पहले सेशन पर पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा।
दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन भी पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेशन में विराट कोहली समेत तीन विकेट झटके। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि अक्षर पटेल तेजी से रन बना रहे हैं। दूसरे छोर पर रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर टिके हैं। दोनों का एक-एक रन जहां टीम इंडिया के लिए सुकून भरा होगा वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सिर दर्द बढ़ाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 60वां ओवर मैथ्यू कुहनेमन लेकर आए। अक्षर पटेल ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। उसके बाद अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। अक्षर और रविचंद्रन अश्विन के बीच 55 गेंद में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। अक्षर के 20 और अश्विन के 10 रन हैं।
भारत ने 57 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया से अभी 110 रन पीछे है। रविचंद्रन अश्विन के 9 और अक्षर पटेल के 5 रन हैं। दोनों के बीच 37 गेंद के बीच 14 रन की साझेदारी हो चुकी है।
नाथन लियोन ने 51वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को सातवां झटका दिया। उन्होंने श्रीकर भरत को पवेलियन की राह दिखाई। यह भारत के खिलाफ उनका 100वां विकेट है। नाथन लियोन की यह गेंद लेग स्टंप पर लेंथ बॉल थी। श्रीकर भरत ने स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद ग्लव्स पर लगी और विकेटकीपर के ऊपर से उछल गई। स्टीव स्मिथ ने पहली स्लिप से पीछे जाकर अच्छा कैच लिया। श्रीकर भरत 12 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत को 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर छठा झटका लगा। कुहनेमन ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि, भारतीय टीम को लगता है यह आउट नहीं होना चाहिए था। दरअसल, कुहनेमन की यह गेंद फ्लैट थी। तेजी से अंदर आई। अंपायर ने आउट दिया। कोहली ने रिव्यू लिया। टीवी रिप्ले में साफ दिखा कि बैट भी पैड के बहुत करीब है। चूंकि ऑन फील्ड फैसला आउट था। इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल है, इसलिए कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा। कोहली 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी के लिए हैं।
नागपुर में अपने डेब्यू टेस्ट में तहलका मचाने वाले टॉड मर्फी ने भारत को पांचवां झटका दिया। भारत ने 47वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा का विकेट गंवाया। जडेजा 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जडेजा की जगह श्रीकर भरत बल्लेबाजी के लिए आए। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 125 रन है। विराट कोहली 36 रन पर नाबाद हैं।
भारत ने 41 ओवर में 4 विकेट पर 105 रन बनाए हैं। रविंद्र जडेजा के 25 और विराट कोहली के 21 रन हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 158 रन पीछे है।
दूसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 88 रन था। पहले दिन भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल करनी की थी, लेकिन नाथन लियोन ने अब तक ऐसा नहीं होने दिया है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 78.4 ओवर में 263 रन पर ऑलआउट हुई थी। अगर उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने अर्धशतक नहीं लगाए होते तो उसकी हालत और खस्ता होती। उस्मान ख्वाजा 81 रन बनाकर आउट हुए। हैंड्सकॉम्ब 72 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलियाई पारी को 250 के पार पहुंचाने में कप्तान पैट कमिंस ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 59 गेंद में 33 रन की पारी खेली। भारतीय प्रशंसकों को भी विराट कोहली और रविंद्र जडेजा से उस्मान ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब की तरह पारियां खेलने की उम्मीद होगी।
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक का खेल हो गया है। भारत का पहली पारी में स्कोर 4 विकेट पर 88 रन है। दूसरे दिन पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। नाथन लियोन ने 4 विकेट झटककर भारत की हालत पतली कर दी है। लंच के समय रविंद्र जडेजा और विराट कोहली क्रीज पर थे। दोनों के बीच 22 रन की साझेदारी हुई है। जडेजा के 15 और कोहली के 14 रन हैं। भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 175 रन पीछे है। ऐसे में जडेजा और कोहली को बड़ी पारी खेलनी होगी।
भारत का स्कोर 32 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन है। विराट कोहली के 13 और रविंद्र जडेजा के 14 रन हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 18 रन की साझेदारी हुई है।
25 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 65 रन है। श्रेयस 4 और विराट कोहली 8 रन पर हैं। ऑस्ट्रेलिया से भारत अभी 198 रन पीछे है। केएल राहुल, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा तीनों के विकेट नाथन लियोन के खाते में गए हैं।
चेतेश्वर पुजारा अपने 100वें टेस्ट मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। नाथन लियोन ने उन्हें 20वें ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। लियोन की गेंद मिडिल स्टम्प पर लेंथ बॉल थी। पुजारा ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन बैट पैड पर लगा और गेंद पहले पैड पर लगी। अंपायर के मना करने पर ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया और उसे सफलता मिल गई। लियोन ने 3 गेंद के भीतर 2 विकेट झटककर भारत की हालत पतली कर दी है।
नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। रोहित 2 चौके की मदद से 69 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। रोहित के पवेलियन लौटते ही ड्रिंक्स इंटरवल हो गया।
नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 18वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू किया। नाथन लियोन ने यह गेंद राउंड द विकेट ऑफ स्टम्प पर डाली। गेंद अंदर आई और पैड से टकराई। अंपायर ने केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू किया। केएल राहुल ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर का फैसला भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में ही रहा। केएल राहुल की जगह चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के लिए उतरे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। 14 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 41 रन है। रोहित शर्मा के 55 गेंद में 24 रन हैं। केएल राहुल के 29 गेंद में 13 रन हैं।
पहले दिन आखिरी ओवर (नाथन लियोन का) में अंपायर ने रोहित शर्मा को शार्ट लेग पर कैच आउट दे दिया था, लेकिन निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का सहारा लेने के बाद भारतीय कप्तान नाबाद रहे। इससे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने स्पिनर्स के साथ मिलकर बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया। पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल है, लेकिन भारत के सबसे सफल गेंदबाज शमी रहे। उन्होंने 60 रन देकर चार विकेट लिए। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (57 रन देकर तीन) और बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा (68 रन देकर तीन) ने उनका अच्छा साथ दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा (125 गेंद पर 81 रन) और हैंड्सकॉम्ब (142 गेंद पर नाबाद 72) को छोड़कर उसका कोई भी अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया।