India (IND) vs Australian (AUS) 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हरा दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के चलते इस लक्ष्य को 33 ओवर में 317 का कर दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर सिमट गई। अश्विन और जडेजा को 3-3 विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 और मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सीन एबट ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। डेविड वार्नर ने भी 53 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए थे। शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105) ने शतक बनाए तो वहीं केएल राहुल ने 52 और सूर्यकुमार यादव ने 72 रन की तूफानी पारी खेली थी। इंदौर वनडे जीतने के साथ ही भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

एशियन गेम्स पर भी हमारी कवरेज जारी है इससे जुड़े पल पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें

Match Ended

Australia in India, 3 ODI Series, 2023

India 
399/5 (50.0)

vs

Australia  
217 (28.2)

Match Ended ( Day – 2nd ODI )
India beat Australia by 99 runs (D/L method)

Live Updates

India vs Australia 2nd ODI Match Live Score Updates: होल्कर स्टेडियम में शुभमन गिल ने इस साल की शुरुआत में शतक जड़ा था।

22:25 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए सीन एबट ने किया संघर्ष

ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सीन एबट ने कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने 36 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। एबट ने 9वें विकेट के लिए जोश हेजलवुड के साथ मिलकर 77 रन की अहम साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया का जब 8वां विकेट एडम जम्पा के रूप में गिरा था तो उस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20.4 ओवर में 140 रन था। उसके बाद अगले 6 ओवर के अंदर एबट और हेजलवुड ने 77 रन जोड़ दिए। हेजलवुड भी 16 गेंद में 23 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

22:09 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: अश्विन-जडेजा की जोड़ी रही हिट

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस करने का काम अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने किया। दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए। अश्विन ने 7 ओवर की गेंदबाजी में 41 रन देकर 3 विकेट लिए। अश्विन ने लाबुशेन, वार्नर और जोश इंगलिस जैसे खिलाड़ियों के अहम विकेट लिए। वहीं जडेजा ने 5.2 ओवर की गेंदबाजी में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जडेजा को एलेक्स कैरी, सीन एबट और एडम जम्पा का विकेट मिला। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 और मोहम्मद शमी को 1 सफलता मिली।

22:05 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: इंदौर वनडे में भारत की 99 रन से जीत

तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हरा दिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के चलते लक्ष्य को 33 ओवर में 317 का कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 29वें ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। रविंद्र जडेजा ने आखिरी विकेट लिया। जडेजा ने सीन एबट (54) को बोल्ड किया।

22:02 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: शमी ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 9वां झटका

इंदौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिर गया है। मोहम्मद शमी ने जोश हेजलवुड को 23 रन पर बोल्ड कर दिया है। अब भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 30 गेंद में 100 रन की जरूरत है। सीन एबट अभी भ 54 रन बनाकर नाबाद हैं।

21:57 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: सीन एबट ने 29 गेंद में ठोका अर्द्धशतक

इंदौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिर चुके हैं। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सीन एबट ने 29 गेंद में अर्द्धशतक ठोक दिया है। एबट और हेजलवुड के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 36 गेंद में 112 रन की जरूरत है।

21:47 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: 25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

इंदौर वनडे में भारत जीत के बेहद करीब है, लेकिन सीन एबट ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 25 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन है। सीन एबट 20 गेंद में 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ क्रीज पर जोश हेजलवुड 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 48 गेंद में 129 रन की जरूरत है।

21:32 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: इंदौर वनडे में जीत से 2 विकेट दूर भारत

इंदौर वनडे में भारत जीत की दहलीज पर पहुंच गया है। भारत जीत से सिर्फ 2 विकेट दूर है। इशान किशन ने पहले कैमरन ग्रीन को रन आउट किया। उसके बाद रविंद्र जडेजा ने एडम जम्पा को बोल्ड कर दिया। 21 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 140/8 है। कंगारूओं को जीत के लिए 72 गेंद में 177 रन की जरूरत है। बारिश के बाद लक्ष्य को बदला गया था। ऑस्ट्रेलिया को बदला हुआ लक्ष्य 33 ओवर में 317 का मिला था।

21:19 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को जडेजा ने दिया छठा झटका

रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दे दिया है। एलेक्स कैरी 12 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 128 के स्कोर पर यह छठा झटका लगा है। मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अभी भी 89 गेंद में 189 रन की जरूरत है।

21:05 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: अश्विन ने लाबुशेन और वार्नर के बाद इंगलिस को भी किया आउट

इंदौर वनडे में रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को फिर से बैकफुट पर धकेल दिया है। बारिश के बाद गेंदबाजी करने आए अश्विन ने लाबुशेन (27) और डेविड वार्नर (53) के बाद जोश इंगलिस (6) को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। अश्विन ने एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए।

21:00 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: डेविड वार्नर की पारी को अश्विन ने किया खत्म

रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को बैक-टू-बैक दो झटके देकर भारत की मैच में वापसी कराई है। अश्विन ने पहले मार्नस लाबुशेन (27) को और फिर डेविड वार्नर (53) को पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100/4 है।

20:53 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: अश्विन ने लाबुशेन के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दिया तीसरा झटका

रविचंद्रन अश्विन ने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड कर दिया है। लाबुशेन (27) के रूप में ऑस्ट्रेलिया को 89 के स्कोर पर तीसरा झटका लग गया। लाबुशेन के आउट होने के बाद जोश इंगलिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

20:28 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: 33 ओवर का कर दिया गया मैच

इंदौर से बड़ा अपडेट यही आ रहा है कि बारिश पूरी तरह बंद हो गई है और मैच 8:35 पर शुरू होगा। डकवर्थ लुईस नियम के तहत ओवर्स में कटौती हुई है और टारगेट को भी बदल दिया गया है। मैच अब 33 ओवर का कर दिया गया है और लक्ष्य 317 का हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का अभी स्कोर 9 ओवर के बाद 56/2 है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 144 गेंद में 261 रन की जरूरत है।

20:10 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: डकवर्थ लुईस नियम के तहत कितना हो सकता है लक्ष्य

इंदौर में बारिश तो थम गई है, लेकिन अभी मैच कब शुरू होगा इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 9:30 बजे मैच शुरू हो सकता है। ओवर्स में कटौती कंफर्म है। अगर मैच 40 ओवर का होता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य 354 का होगा। वहीं 35 ओवर में 328 रन का लक्ष्य होगा जबकि 20 ओवर में लक्ष्य 230 रन का होगा।

20:04 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: 9:30 बजे शुरू हो सकता है मैच

इंदौर में बारिश थम गई है। मैच 9:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। अगर मैच 20 ओवर का होता है तो ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 230 होगा। ऑस्ट्रेलिया अभी 9 ओवर में 56/2 है।

19:34 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: इंदौर वनडे में ओवर्स कटना हुए शुरू

इंदौर में बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 9 ओवर समाप्त होने के बाद बारिश आई और मैदान को कलर्स से ढक दिया गया। 7:26 मिनट से ओवर कटना शुरू हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर 26 और मार्नस लाबुशेन 17 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन पर ही मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ के विकेट गंवा दिए थे।

19:24 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: इंदौर में तेजी बारिश के कारण रूका मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में चल रहा दूसरा वनडे फिर बारिश के कारण रोक दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9वें ओवर के शुरू होने से पहले ही तेज बारिश ने मैच रोक दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। क्रीज पर डेविड वार्नर 26 और मार्नस लाबुशेन 17 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ का विकेट 9 के स्कोर पर ही गंवा दिया था। दोनों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं।

19:08 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 35/2

400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले 5 ओवर के अंदर 26 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजने का काम किया है। क्रीज पर अभी डेविड वार्नर (13) और मार्नस लाबुशेन ( 3) खेल रहे हैं।

18:51 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 गेंद पर 2 विकेट झटके

ऑस्ट्रेलिया की टीम 400 का टारगेट चेज करते हुए बैकफुट पर है। डेविड वॉर्नर के साथ मैथ्यू शॉर्ट ओपनिंग करने आए। मोहम्मद शमी के पहले ओवर में 9 रन बने। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने कहर बरपाया और 2 गेंद पर 2 विकेट लिए। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के बाद अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर पवेलियन बैठे।

18:14 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: इंदौर वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 400 रन का लक्ष्य

इंदौर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से 2 शतक और 2 अर्द्धशतक बने। शुभमन गिल ने 104 तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। आखिर में कप्तान केएल राहुल ने 52 और सूर्यकुमार यादव ने 72 रन की विस्फोटक पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने मात्र 37 गेंद में 194 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 71 रन ठोके।

18:01 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

इंदौर वनडे में टीम इंडिया 48 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 384 के स्कोर तक पहुंच गई है। भारत का वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर हो गया है।

17:55 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: सूर्यकुमार यादव की बैक-टू-बैक फिफ्टी

इंदौर वनडे में सूर्यकुमार यादव ने अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। सूर्यकुमार यादव ने 208 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 24 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। सूर्यकुमार यादव ने मोहाली में भी 50 रन की पारी खेली थी।

17:50 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: केएल राहुल के रूप में भारत को लगा पांचवा झटका

इंदौर वनडे में भारत को पांचवा झटका लग गया है। कप्तान केएल राहुल 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं। राहुल को कैमरन ग्रीन ने बोल्ड किया है। 354 के स्कोर पर भारत का पांचवा विकेट गिरा है। राहुल के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए हैं।

17:39 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: सूर्यकुमार यादव ने ग्रीन के ओवर में जड़े 4 छक्के

सूर्यकुमार यादव ने कैमरन ग्रीन के ओवर में लगातार 4 छक्के जड़ दिए। भारतीय पारी के 44वें ओवर में कुल 26 रन आए। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 337/4 है। केएल राहुल ने 35 गेंद में अपनी 15वीं वनडे हाफ सेंचुरी भी पूरी कर ली है।

17:21 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: इशान किशन के रूप में भारत को लगा चौथा झटका

इंदौर वनडे में भारत को इशान किशन के रूप में चौथा झटका लग गया है। 302 के स्कोर पर भारत का यह विकेट गिरा। इशान किशन 18 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। एडम जम्पा ने इशान का विकेट लिया। किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:56 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 260/3

36 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 260 रन है। क्रीज पर केएल राहुल 16 गेंद में 28 रन और इशान किशन 2 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। अभी सूर्यकुमार यादव, जडेजा और शार्दुल को भी बल्लेबाजी के लिए आना है।

16:52 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: भारत को गिल के रूप में लगा तीसरा झटका

इंदौर वनडे में टीम इंडिया को शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लग गया है। शुभमन गिल 104 रन की पारी खेलकर आउट हुए। गिल ने अपनी पारी में 6 चौके 4 छक्के जड़े। 243 के स्कोर पर भारत को यह झटका लगा। गिल के आउट होने के बाद इशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:39 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल ने पूरा किया छठा वनडे शतक

इंदौर वनडे में शुभमन गिल ने वनडे करियर का छठा शतक पूरा कर लिया है। गिल ने 92 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से यह शतक पूरा किया। शुभमन गिल मोहाली में हुए पहले वनडे में 74 रन बनाकर आउट हो गए थे। गिल का यह साल 2023 में पांचवा शतक है। 33 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 230 पहुंच गया है। भारत एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता दिख रहा है।

16:31 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: शतक बनाकर आउट हुए श्रेयस अय्यर

इंदौर वनडे में श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को दूसरा झटका लग गया है। श्रेयस 105 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट सीन एबट ने हासिल किया। अय्यर के विकेट के साथ ही शुभमन गिल के साथ उनकी 200 रन की साझेदारी भी टूट गई। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 216 रन है। अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:19 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: इंदौर वनडे में श्रेयस अय्यर ने जड़ा शतक

इंदौर वनडे में श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक पूरा कर लिया है। अय्यर ने 86 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए श्रेयस ने आते ही अटैकिंग बल्लेबाजी की थी। अर्द्धशतक तक उनका स्ट्राइक 200 के आसपास का था, लेकिन बाद में उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। अय्यर के बल्ले से अक्टूबर से 2022 के बाद यह पहला वनडे शतक आया है। उन्होंने आखिरी सेंचुरी रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाई थी। 30 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 210/1 है।

16:12 (IST) 24 Sep 2023
IND vs AUS Live: भारत का स्कोर 200 के पार

इंदौर वनडे में 16 के स्कोर पर पहला झटका लगने के बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी की है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच 184 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही खिलाड़ी शतक के करीब हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 202 रन है। अय्यर 94 पर जबकि गिल 92 पर नाबाद हैं।

India vs Australia 2nd ODI Match Live Score Updates: मोहाली में सपाट विकेट पर रन बनाने से चूकने वाले श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुछ रन अपने नाम पर जोड़ने का प्रयास करेंगे जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने के लिए बेताब होंगे। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेल रही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में आसानी से जीत दर्ज की और वह बड़े स्कोर के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेगी। बारिश के कारण शहर के तापमान में गिरावट आई है और मोहाली में उमस भरी गर्मी का सामना करने वाले खिलाड़ियों को यहां आकर काफी राहत मिली है। पहले वनडे में विशेष कर मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भारत के लिए सकारात्मक पहलू रहा है लेकिन पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले कुछ सवाल अब भी जवाब की तलाश में हैं।