ऑस्ट्रेलिया ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जो बर्न्स ने उमेश यादव की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। वे 51 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टीव स्मिथ 1 रन पर नाबाद रहे।

एडिलेड के मैदान पर 69 साल बाद टेस्ट मैच में कुल 600 से कम रन बने। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 564 रन बनाए। पिछली बार 1951 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के मैच में 675 रन बने थे। दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता रविचंद्रन अश्विन के ओवर में मिली। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू वेड को ऋद्धिमान साहा ने रन आउट किया। वेड 53 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने मार्नश लबुशेन को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। लबुशेन 6 रन ही बना सके।

दो भारतवंशी ऑस्ट्रेलिया में 21 साल से ‘खेल’ रहे टीम इंडिया के लिए ‘टेस्ट मैच’

इससे पहले टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर ऑलआउट हो गई। टेस्ट इतिहास में भारत का ये सबसे न्यूनतम स्कोर है। उसने पहला टेस्ट 1932 में खेला था। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 42 रन था। जो उसने 20 जून 1974 को लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। तब भी वह दूसरी पारी में 50 रन के भीतर ढेर हुई थी।

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने की चौकों-छक्कों की बारिश, टॉप पर पहुंची टीम

भारत ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहली पारी में 244 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 191 रनों पर ही सिमट गई थी। टीम इंडिया को पहली पारी में 53 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरी पारी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हार का सामना करना पड़ा। दोनों देशों के बीच अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, डे-नाइट टेस्ट में पहली बार लीड नहीं ले पाई कंगारू टीम

Live Blog

Highlights

    13:28 (IST)19 Dec 2020
    भारत की शर्मनाक हार

    ऑस्ट्रेलिया ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जो बर्न्स ने उमेश यादव की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। वे 51 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टीव स्मिथ 1 रन पर नाबाद रहे।

    12:34 (IST)19 Dec 2020
    शमी हुए रिटायर्ड हर्ट, भातीय पारी 36 रन पर सिमटी

    इससे पहले भारतीय टीम दूसरी पारी में 21.2 ओवर में 9 विकेट पर 36 रन ही बना पाई। पैट कमिंस की गेंद पर मोहम्मद शमी चोटिल हो गए। वह रिटायर्ड हर्ट आउट हुए। इसके साथ ही भारतीय पारी का बोरिया बिस्तर बंध गया। टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया का यह न्यूनतम स्कोर है।

    11:42 (IST)19 Dec 2020
    21 रन के भीतर भारत ने गंवाए 9 विकेट

    भारतीय टीम का दूसरा विकेट आज यानी 19 दिसंबर 2020 को 15 रन के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद टीम इंडिया के खाते में सिर्फ 21 रन जुड़े और उसकी पूरी टीम पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड सबसे सफल रहे। जोश हेजलवुड ने 5 ओवर में 3 मेडन फेंकते हुए महज 8 रन दिए और 5 विकेट झटके।

    11:18 (IST)19 Dec 2020
    जोश हेजलवुड ने झटके 5 विकेट

    हेजलवुड ने 21वें ओवर की पहली गेंद पर हनुमा विहारी को अपना शिकार बनाया। हनुमा 22 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। वह भी विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों लपके गए। हनुमा जब पवेलियन लौटे तब टीम इंडिया का स्कोर 20.1 ओवर में 9 विकेट पर 31 रन था।

    11:10 (IST)19 Dec 2020
    हेजलवुड ने 2 गेंद में झटके 2 विकेट

    जोश हेजलवुड ने 19वें ओवर में 2 गेंद पर 2 विकेट झटके। हालांकि, वह हैट्रिक बनाने से चूक गए। उन्होंने चौथी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को मार्नस लाबुशने के हाथों कैच कराया। साहा 4 रन ही बना पाए। उनकी जगह आए रविचंद्रन अश्विन गोल्डन डक हो गए। हेजलवुड ने उन्हें विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया।

    10:57 (IST)19 Dec 2020
    15 रन के स्कोर पर गिरा था भारत का दूसरा विकेट

    भारत का दूसरा विकेट 15 रन के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद टीम के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ पाया और आधी टीम पवेलियन लौट गई। विराट कोहली ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर पैट कमिंस को चौका जड़कर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन अगली ही गेंद पर वह गली में कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे।

    10:54 (IST)19 Dec 2020
    पैट कमिंस ने झटके 4 विकेट

    पैट कमिंस अब तक 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 8 ओवर में अब तक 14 रन दिए हैं। इनमें से 4 मेडन रहे। जोश हेजलवुड ने 2 ओवर फेंके। एक भी रन नहीं दिया और 2 विकेट झटक लिए। कमिंस ने पृथ्वी शॉ, जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के विकेट चटकाए। हेजलवुड ने अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल को पवेलियन की राह दिखाई। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए।

    10:22 (IST)19 Dec 2020
    मिशेल स्टार्क ने की थी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की शुरुआत

    तीसरे दिन मिशेल स्टार्क ने पहला ओवर फेंका। अगला ओवर पैट कमिंस लेकर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह को अपना शिकार बना लिया। बुमराह 2 रन के निजी स्कोर पर कमिंस को ही कैच थमा बैठे। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 15 रन है। मयंक अग्रवाल 9 रन पर हैं। पुजारा ने अभी खाता नहीं खोला है।

    10:16 (IST)19 Dec 2020
    दूसरे दिन भारत ने बना ली थी 62 रन की लीड

    दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 62 हासिल कर ली थी। भारत के पहली पारी के 244 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन पर ऑलआउट हुई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर एक विकेट पर नौ रन था।

    10:12 (IST)19 Dec 2020
    4 रन ही बना पाए थे पृथ्वी शॉ

    खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ (4 रन) फिर नाकाम रहे। पैट कमिंस ने उन्हें चौथे ओवर में ही बोल्ड कर दिया। दूसरे दिन के आखिर में मयंक अग्रवाल पांच रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि ‘नाइट वॉचमैन’ के तौर पर आए जसप्रीत बुमराह का खाता नहीं खुला था।

    09:50 (IST)19 Dec 2020
    यहां देखे मैच का लाइव प्रसारण

    इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है। अंग्रेजी में कमेंट्री सुनने के लिए आप SONY SIX और SONY TEN 1 पर जा सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए आप SONY TEN 3 पर लाइव मैच देख सकते हैं। ये तीनों चैनल HD में भी उपलब्ध हैं। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा आप तमिल और तेलुगु में भी मैच की कमेंट्री सुन सकते हैं। अगर आप मोबाइल पर ही मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप लाइव स्‍ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर जा सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल में सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा। साथ ही सबस्‍क्रप्‍शिन चार्ज भी देना होगा।

    08:24 (IST)19 Dec 2020
    विदेश में नहीं मेरा यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: रविचंद्रन अश्विन

    भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हमेशा अपने साथी खिलाड़ियों से सीखने को तैयार रहते हैं लेकिन सफलता के लिये फार्मूला ढूंढने का उनका अपना तरीका है क्योंकि वह मानते हैं कि ‘विकेट चटकाने के कई तरीके होते’ हैं। अश्विन ने 55 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिसमें स्टीव स्मिथ का अहम विकेट भी शामिल था जिससे भारत को यहां शुरुआती दिन-रात्रि टेस्ट के दूसरे दिन बढ़त हासिल करने में मदद मिली लेकिन वह इसे विदेश में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ‘आंकने’ को तैयार नहीं हैं।