India vs Australia, 3rd ODI Match, Cricket Records: ऑस्ट्रेलिया ने 22 मार्च 2023 की रात तीसरे और अंतिम वनडे में एडम जम्पा (45 रन पर 4 विकेट) और एशटन एगर (41 रन पर 2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 21 रन से जीत हासिल की और तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। इसके साथ ही उसने ऑस्ट्रेलिया और एडम जम्पा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो भारत में 18 साल बाद कोई टीम ‘बाजीगर’ बनी है, मतलब एकदिवसीय सीरीज में पिछड़ने के बाद शृंखला जीती हो। इससे पहले आखिरी बार पाकिस्तान ने 2005 में ऐसा कारनामा किया था। पाकिस्तान ने 6 एकदिवसीय मैचों की उस सीरीज को 4-2 से जीता था। खास यह था कि सीरीज के शुरुआती दोनों मैच उसने गंवा दिए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में 6 वनडे में से 5वीं जीत हासिल की। उसे चेन्नई के मैदान पर सिर्फ एक बार (2017) में हार मिली है। यही नहीं, मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से हारने के बाद से भारत की घरेलू सरजमीं पर यह पहली सीरीज हार है।

एडम जम्पा (4/45) की बात करें तो भारत में 9 साल बाद किसी स्पिनर ने वनडे मैच में 4 विकेट लिए हैं। इससे पहले 2014 में रांची में अजंता मेंडिस ने 73 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उसके बाद से भारत के खिलाफ मेहमान स्पिनर ने पहली बार 4 विकेट लिए हैं। भारत में एकदिवसीय मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले आखिरी ऑस्ट्रेलियाई ब्रैड हॉग थे। ब्रैड हॉग ने 2007 में खेले गए वनडे में 49 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

भारत ने घर में पिछली 5 में से 3 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारीं

2-1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
3-2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019
3-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2015
2-1 बनाम पाकिस्तान, 2012/13
4-2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009

भारत ने घर में अपनी पिछली 10 द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में से दूसरी गंवाई

2023: ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ 1-2 से हारी।
2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से जीती।
2023: श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से जीती।
2022: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से जीती।
2022: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीती।
2021: इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीती।
2020: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती।
2019: वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से जीती।
2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से हारी।
2018: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-1 से जीती।