बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत की तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी देखने को मिली। टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार (4 जनवरी) को ऋषभ पंत ने 29 गेंद पर अर्धशतक ठोका। वह भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। यह रिकॉर्ड उनके ही नाम है। बेंगलुरु में 2022 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 28 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। पंत ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में पहली ही गेंद पर छक्के से अपना खाता खोला। उन्होंने आक्रामक तेवर में बल्लेबाजी की।

ऋषभ पंत ने मिचेल स्टार्क को छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया। वह ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 129 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉन ब्राउन और वेस्टइंडीज के रॉय फेड्रिक्स के नाम था। ब्राउन ने मेलबर्न में 1895 और रॉय ने पर्थ में 1975 में 33-33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक की बात करें तो ऋषभ पंत के 28 और 29 गेंद के अलावा दिग्गज कपिल देव ने 1982 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। शार्दुल ठाकुर ने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। 2024 में कानपुर में यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
181(51.0)& 162/4(27.0)

vs

India  
185(72.2)& 157(39.5)

Match Ended ( Day 3 – 5th Test )
Australia beat India by 6 wickets

वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में 21 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। डेविड वॉर्नर ने 23 गेंद पर सिडनी में 2017 में अर्धशतक जड़ा था। जैक कैलिस और बेन स्टोक्स ने 24-24 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। शाहिद अफरीदी, मोहम्मद अशरफुल और डेल स्टेन ने 26-26 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। यूसुफ योहाना ने 27, वेस्टइंडीज के फोफी विलियम्स, क्रिस गेल, इंग्लैंड के इयान बॉथम और न्यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 28-28 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है।

भारत की दूसरी पारी

सिडनी की विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है। भारतीय टीम ने 28 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। बढ़त 134 रन की हो गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 181 रन पर आउट हो गई। भारत के लिए दिक्कत की बात यह है कि जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें