भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खएला जाएगा। सिडनी की पिच भारतीय बल्लेबाजों को रास आती है। सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण से लेकर रवि शास्त्री तक ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड भी शानदार है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 6 भारतीय खिलाड़ियों का बल्लेबाजी औसत 100 से ज्यादा है। इनमें से दो खिलाड़ी फिलहाल भारतीय टीम में हैं भी। ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा वे खिलाड़ी हैं। सिडनी की पिच सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसी मैदान पर 2004 में सचिन तेंदुलकर ने बेहतरीन डबल सेंचुरी जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ के आखिरी टेस्ट में 241 रन की पारी खेली थी।

ऋषभ पंत का शानदार रिकॉर्ड

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में ऋषभ पंत चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2 मैच की 3 पारी में 146 के औसत से 292 रन बनाए हैं। नाबाद 159 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने 157 के औसत से 785 रन बनाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने 78.42 के औसत से 549 रन बनाए हैं।

विराट कोहली के लिए कैसा रहा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 3 मैच की 5 पारी में 49.60 के औसत से 248 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक शामिल हैं। 147 रन सर्वोच्च स्कोर हैं। चेतेश्वर पुजारा ने 2 मैच की 3 पारी में 106.66 के औसत से 320 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा का सिडनी में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के अन्य मैदानों के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2 मैच की 4 पारी में 42.50 के औसत से 170 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में 3 में 2 अर्धशतक उन्होंने यहीं जड़ा है। केएल राहुल ने 2 मैच की 3 पारियों में 45 के औसत से 135 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने 1 मैच की 2 पारियों में 41.50 के औसत से 81 रन बनाए हैं। इसमें 1 अर्धशतक शामिल है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का 2024-25 सत्र में प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

सिडनी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

खिलाड़ीसमयमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
सचिन तेंदुलकर1992-2012594785241*15732
वीवीएस लक्ष्मण2000-201247054917878.4231
चेतेश्वर पुजारा2019-2021230320193106.6612
ऋषभ पंत2019-2021231292159*14611
राहुल द्रविड़2000-201248128391*40.4202
विराट कोहली2012-201935024814749.610
सुनील गावस्कर1978-198634023117257.7510
रवि शास्त्री1986-199221020620620610
दिलीप वेंगसरकर1978-19924511955448.7501
रविचंद्रन अश्विन2012-20213611826236.402
रोहित शर्मा2015-20212401705342.502
सौरव गांगुली2000-2008350160673202
एस आबिद अली1968-19681201598179.502
वीरेंद्र सहवाग2004-20122401537238.2501
मोहिंदर अमरनाथ1978-198622014713873.510
केएल राहुल2015-20192301351104510
गुंडप्पा विश्वनाथ1978-1981230129794301
कृष्णमचारी श्रीकांत1986-198611011611611610
सैयद किरमानी1978-198633111243*5600
रविंद्र जडेजा2019-20212211098110901
चेतन चौहान1978-1981230984232.6600
महेंद्र सिंह धोनी2008-20122419657*3201
अजिंक्य रहाणे2015-20213519538*23.7500
कर्सन घवरी1978-1981230926430.6601
अनिल कुंबले2000-20083418845*29.3300
गौतम गंभीर2012-2012120838341.501
कपिल देव1981-1992340834220.7500
शुभमन गिल2021-2021120815040.501