बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा स्कोर खड़ा करके दबदबा बना लिया। मेलबर्न में शुक्रवार (27 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया की टीम 474 रन पर आउट हो गई। स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 140 रन बनाए। अब भारतीय टीम को वापसी करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी है। दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बना लिए।
IND vs AUS 4th Test LIVE Score: Watch Here
यशस्वी जायसावल 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बतौर ओपनर क्रीज पर उतरे कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 3 रन बनाए। केएल राहुल ने 24 रन बनाए। वह चायकाल से ठीक पहले आउट हुए। दोनों विकेट पैट कमिंस को मिला। भारतीय टीम के लिए पहल चुनौती फॉलोऑन बचाने की है। वह ऑस्ट्रेलिया से अभी 423 रन पीछे है।
Border-Gavaskar Trophy, 2024/25
Australia
474(122.4)& 234(83.4)
India
369(119.3)& 155(79.1)
Match Ended ( Day 5 – 4th Test )
Australia beat India by 184 runs
भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए कितने रन बनाने होंगे
भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 199 रन से ज्यादा की बढ़त से रोकना होगा। भारत को 275 रन बनाने होंगे। अभी भारतीय टीम को 224 रन और बनाने हैं। ऐसा न होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पारी समाप्त होते ही भारत को दूसरी में बल्लेबाजी करने को कह सकती है। मेलबर्न में अभी भारतीय टीम के 8 विकेट है। उम्मीद होगी कि ब्रिस्बेन वाली स्थिति पैदा नहीं होगी। ब्रिस्बेन में आकाशदीप और बुमराह ने फॉलोऑन बचाया था। फॉलोऑन क्या होता? कब यह लागू होता? पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।
स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा
स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 34वां टेस्ट शतक जड़कर लिटिल मास्टर सुनील गावस्र की बराबरी की। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 197 गेंद पर 140 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।